बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP News: राजा भैया और भानवी सिंह की बगावत से उठ गया पर्दा, जानें पत्नी ने पति से क्यों किया किनारा

राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह की लड़ाई अब घर से निकलकर सोशल मीडिया पर आ गई है। पढ़िए इस विवाद की पूरी कहानी।

by Vinod
अक्टूबर 2, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। राजा भैया और उनकी पत्नी भावनी सिंह के बीच एकबार यलगार का आगाज हो चुका है। कुंडा के विधायक राजा भैया खामोस हैं, लेकिन उनकी पत्नी फ्लावर से फायर बन चुकी हैं। महारानी खुलकर पति राजा भैया पर जुबान के साथ ही सोशल मीडिया के जरिए धुआंधार बैटिंग कर रही हैं। भावनी सिंह ने अब राजा भैया और उनके परिवार के खिलाफ अपनी बेटियों को मैदान में उतार दिया है। तो दूसरी तरफ राजा भैया के छोटे भाई और उनके दोनो बेटे भी भावनी सिंह पर पलटवार कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद में इनदिनों सोशल मीडिया में गर्दा उड़ाए हुए है। पहले भानवी सिंह अकेले पति राजा भैया से दो-दो हाथ कर रही हैं तो वहीं अब उनकी बेटी राघवी कुमारी आ गई हैं और भदरी घराने के खिलाफ जंग का शंखनाद कर दिया है। राघवी ने अपनी मां के समर्थन में आवाज उठाते हुए राजा भैया के चचेरे भाई अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी पर निशाना साधा है। भतीजी के यलगार पर चाचा अक्षय प्रताप सिंह की तरफ से पलटवार किया गया है।

RELATED NEWS

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

अगस्त 11, 2026
Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

अगस्त 11, 2026

राजा भैया के भाई ने भाभी पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। साथ ही अब तक का सबसे बड़ा खुलासा कर सनसनी मचा दी है। राजा भैया के चचेरे भाई अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी ने भाभी भावनी सिंह पर आरोप लगाए हुए कहा है कि वह पैसे-जमीन जायदाद से बेइतंहा प्यार करती हैं। वह पैसे की हवस के चलते राजा भैया और हमारे परिवार पर आरोप लगाकर सहानभूति हासिल करना चाह रही हैं। राजा भैया के भाई ने दावा किया है कि भानवी सिंह ने 100 करोड़ रूपए की डिमांड की है। उन्होंने कोर्ट के जरिए राजा भैया से हरमाह 25 लाख रूपए की मांग की है।

राजा भैया के भाई ने एक ऑडियो क्लिप और पत्र साझा करते हुए दावा किया कि भानवी सिंह ने कई बार अपने माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार किया है। उन्होंने लिखा कि भैया पर उंगली उठेगी तो उनके शुभचिंतक चुप नहीं बैठेंगे। अब इनका असली चरित्र सबके सामने लाने का समय आ गया है। राजा भैया के भाई ने कहा कि जो अपने पति की नहीं हुई। जो अपने बेटों की नहीं हुई। जिन्होंने अपने सास-ससुर की इज्जत को तार-तार किया, वह भला कैसे अच्छी औरत हो सकती हैं। राजा भैया के भाई ने कहा कि जब भी अखिलेश यादव और शिवपाल यादव राजा भैया की तारीफ करते हैं तो भानवी सिंह को मिर्ची लग जाती है।

अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले शिवपाल यादव ने राजा भैया की तारीफ की। इसी के बाद भानवी सिंह ने असलहों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। वह किसी राजनीतिक दल के इशारे पर चल रही हैं। वह नहीं चाहती कि राजा भैया की राजनीति आगे बढ़े। वह राजा भैया की राजनीति को खत्म करने के मिशन में जुटी हैं। ये बात राजा भैया के बेटों को पता चल चुकी है। इसी के चलते भानवी सिंह ने अब बेटी को राजा भैया के खिलाफ मैदान में उतार दिया है। चाचा अक्षय प्रताप के आरोपों का जवाब राजा भैया और भानवी सिंह की बेटी राघवी सिंह ने दिया है।

राघवी ने सोशल मीडिया एक्स लिखा कि सच सिर्फ इसलिए नहीं बदल जाता, क्योंकि वे किसी को कुछ और कहने के लिए मजबूर करते हैं। आप सभी मेरे बूढ़े नाना-नानी को हमारे खिलाफ बोलने के लिए परेशान कर रहे हैं ताकि बाद में इसका दुरुपयोग कर सकें। आप सच जानते हैं, कृपया भगवान से डरें। राघवी सिंह ने अपने दो भाईयों पर भी आरोप लगाए। साथ ही राजा भैया के करीबी नेता को जमकर खरी-खोटी सुनाई। राघवी का यह बयान संकेत देता है कि वह अपनी मां के समर्थन में मजबूती से खड़ी हैं।

बता दें, इस विवाद ने तब और तूल पकड़ लिया जब भानवी सिंह ने दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में राजा भैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने राजा भैया पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। भानवी सिंह ने राजा भैया को प्रदेश में ताकतवर नेता करार देते हुए पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 498ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

Tags: Akshay Pratap Singhbhanvi singhRaja BhaiyaRaja Bhaiya's daughterUP News
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाने वाली दो बालिग बहनों को कथित तौर पर अवैध...

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Burqa Kanwar Case : उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के बाद चर्चा में आईं तमन्ना...

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

Next Post
Gold Price Today

सोने उछला शतक के पार, 24K गोल्ड कर गया 1 लाख पार, जानें कहां तक चांदी ने मारी धमाकेदार छलांग!

कौन हैं नारायण जगदीशन, जिनकी टीम इंडिया में हुई एंट्री, बैटर ने 141 गेंदों में खेली 277 रन की हैरतअंगेज पारी खेली

कौन हैं नारायण जगदीशन, जिनकी टीम इंडिया में हुई एंट्री, बैटर ने 141 गेंदों में खेली 277 रन की हैरतअंगेज पारी खेली

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist