सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Ram Mandir Donation Case: 15 दिन में दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा, बोले सीएम योगी, बेटियों के लिए बनेगी PAC की विशेष बटालियन

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कहा कि एसआईटी जांच शुरू हो चुकी है। 15 दिन में सच्चाई सामने आ जाएगी। दोषी कोई भी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

by SYED BUSHRA
जून 19, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Ram Mandir Donation Case: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में 378 करोड़ रुपये से अधिक की 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय सहित कई योजनाओं की शुरुआत की। साथ ही वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

राम मंदिर मामले पर दिया बयान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के कथित मामले पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया में आई खबरों और मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध के बाद सरकार ने एसआईटी का गठन किया है। जांच शुरू हो चुकी है और एक सप्ताह में शुरुआती रिपोर्ट मिल जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 15 दिन के भीतर पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।

RELATED NEWS

UP Job Maha Abhiyan 2026

UP News: एक लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

सितम्बर 19, 2026
Kashi Vishwanath में योगी-राजनाथ ने केक बांटा, नायडू-पासवान भी पहुंचे; डमरू की गूंज और सोहर से गूंजा मंदिर परिसर

Kashi Vishwanath में योगी-राजनाथ ने केक बांटा, नायडू-पासवान भी पहुंचे; डमरू की गूंज और सोहर से गूंजा मंदिर परिसर

सितम्बर 17, 2026

सबूत हैं तो एसआईटी को दें

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के पास इस मामले से जुड़ा कोई दस्तावेज या ठोस प्रमाण है तो वह उसे एसआईटी को सौंप दे। उन्होंने कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और दोषी चाहे कोई भी हो, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

विपक्षी दलों पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाते रहे और रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने का आरोप झेलते रहे, वही आज उपदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अयोध्या और राम मंदिर की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

धैर्य और मर्यादा बनाए रखने की अपील

मुख्यमंत्री ने रामभक्तों से अपील की कि वे धैर्य और मर्यादा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने भगवान श्रीराम के जन्मस्थान के लिए सैकड़ों वर्षों तक संघर्ष किया। ऐसे में कुछ दिनों का इंतजार और किया जा सकता है। जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की अनावश्यक बयानबाजी से बचना चाहिए।

किसी को नहीं मिलेगी राहत

रुदौली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसी भी दोषी को बचाने वाली नहीं है। अगर जांच में कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों और भ्रामक प्रचार से दूर रहने की भी अपील की।

वीरांगनाओं के सम्मान की बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र के वीरों और वीरांगनाओं का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने महारानी लक्ष्मीबाई, महारानी दुर्गावती, महारानी अवंतीबाई लोधी, वीरांगना झलकारी बाई और वीरांगना ऊदा देवी के नाम पर कई योजनाएं शुरू की हैं।

बेटियों के लिए बनाई गई विशेष बटालियन

उन्होंने बताया कि सरकार ने पीएसी की तीन नई बटालियन बनाई हैं, जिनका नाम वीरांगना अवंतीबाई लोधी, झलकारी बाई कोरी और ऊदा देवी पासी के नाम पर रखा गया है। इन तीनों बटालियनों में केवल बेटियों की भर्ती की जाएगी। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाना है।

Tags: Ram Mandir Donation CaseYogi Adityanath
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Job Maha Abhiyan 2026

UP News: एक लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

 UP Job Maha Abhiyan 2026: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को रोजगार देने की दिशा में प्रदेश...

Kashi Vishwanath में योगी-राजनाथ ने केक बांटा, नायडू-पासवान भी पहुंचे; डमरू की गूंज और सोहर से गूंजा मंदिर परिसर

Kashi Vishwanath में योगी-राजनाथ ने केक बांटा, नायडू-पासवान भी पहुंचे; डमरू की गूंज और सोहर से गूंजा मंदिर परिसर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 17, 2026

Kashi Vishwanath Celebration: काशी विश्वनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Affection Bonding Program: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास का माहौल बेटियों की मौजूदगी और उत्साह से...

Next Post
UP Weather Alert

UP Weather:कहीं आंधी-बारिश तो कहीं लू का सितम, यूपी के 25 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी,जानिए कब मिलेगी गर्मी से राहत

UP News:सीतापुर में लापता प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले, गांव में मचा हड़कंप ,जांच में जुटी पुलिस

UP News:सीतापुर में लापता प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले, गांव में मचा हड़कंप ,जांच में जुटी पुलिस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In