गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

मिलिए इस ऑटो चालक से, जिसे Republic Day का बनाया गया चीफ गेस्ट, फिर DM के साथ फहराया तिरंगा

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर कानपुर के डीएम ने ऑटो चालक के साथ फहराया तिरंगा, सम्मान पाकर खुश नजर आया राकेश सोनी।

by Vinod
जनवरी 26, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। देश में आज हर्षोउल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। सरकारी कार्यालयों के अलावा प्राईवेट सेक्टर्स में आन-बान और शान के साथ तिरंगा फहराया गया। वहीं कानपुर के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की एक अनोखी पहल ने सबका दील जीत लिया। डीएम ने ऑटो चालक को गणतंत्र दिवस की परेड पर बतौर गेस्ट आमंत्रित किया और उसके साथ तिरंगा फहराया। डीएम के साथ ऑटो ड्राइवर राकेश सोनी ने शपथ भी ली। इस मौके पर ऑटो चालक राकेश सोनी ने कहा कि वह बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। डीएम साहब ने इतना बड़ा सम्मान दे दिया कि मैं कभी सपने में भी नहीं सोच सकता। मेरे परिवार को यकीन नहीं हो रहा है।

पहले जानें पूरा मामला

दरअसल, 30 दिसंबर को चालक राकेश सोनी ऑटो में सवारियों को लेकर नौबस्ता से बरादेवी जा रहा था। इसी बीच, एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने ऑटो पर पीछे से डंडा मारा और पर्दा फाड़ने लगा। ऑटो चालक ने कांस्टेबल से हाथ जोड़कर माफी मांगी। पर कांस्टेबल ने पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि कांस्टेबल ने चालक के मुंह के अंदर डंडा डालने का प्रयास किया। ऑटो का करीब दो हजार रूपए का नुकसान कर दिया। पुलिस प्रताड़ना से आहत होकर चालक 31 दिसंबर को पुलिस में जाकर शिकायत पत्र दिया, लेकिन जांच नहीं हुई। जानकारी मिलने पर कांस्टेबल ने ऑटो चालक को धमकी दी। ऑटो की फोटो खींच ली। चालक फिर से पुलिस के पास गया पर सुनवाई नहीं हुई।

RELATED NEWS

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

सितम्बर 12, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

सितम्बर 5, 2026

इसलिए इच्छा मृत्यु मांगी थी, लेकिन

ऑटो चालक राकेश सोनी ने बताया कि पुलिस में सुनवाई नहीं होने पर मैंने डीएम साहब से शिकायत की। जिनको पहले शिकायत की थी, उनका ट्रांसफर हो गया। नए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह आए। जब मुझे पता चला कि वह गरीब बच्चों की स्कूल फीस अपनी जेब से भर रहे हैं। तब मुझे लगा कि ये गरीब लोगों की मदद करेंगे। मैंने एक बार फिर उनसे मिलकर शिकायत की। राकेश ने बताया कि अपमान से आहत था, इसलिए इच्छा मृत्यु मांगी थी, लेकिन अब शिकायत के बाद वो कैंसिल कर दिया। डीएम ने कहा, तुम्हारा अपमान हुआ है न । ठीक है, मैं तुम्हें सम्मानित करवाऊंगा। तुम गणतंत्र दिवस के दिन कलेक्ट्रेट आना। वहां चीफ गेस्ट बनोगे। यह सब सुनकर मुझे लगा कि अधिकारी हैं, कह रहे हैं, मगर ऐसा होगा नहीं। मगर शाम को एक अधिकारी निमंत्रण पत्र लेकर मेरे घर आ गए। मुझे लिखित न्योता देकर गए।

ऑटो चालक बहुत खुश नजर आया

ऑटो चालक ने पत्नी से पैसे लेकर नए पकड़ खरीदे और गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट पहुंचा। डीएम ने उसका स्वागत कर बगल कह कुर्सी पर बैठाया। फिर डीएम के साथ मिलकर ऑटो चालक ने तिरंगा फहराया। साथ ही शपथ भी ली। इस मौके पर डीएम ने ऑटो चालक से कहा कि गणतंत्र का मतलब है कि प्रशासन जनता के लिए काम करे। कई बार आवेश में कुछ गलतियां हों जाती हैं, हालांकि ऐसा होना नहीं चाहिए। डीएम से सम्मान पाकर ऑटो चालक बहुत खुश नजर आया।

500 रुपए रोज ऑटो का किराया देता हूं

ऑटो चालक ने कहा कि ऑटो ड्राइवर को कोई कुछ समझ नहीं सकता है। 500 रुपए रोज ऑटो का किराया देता हूं। दिन का 300 से 400 रुपए कमा पाता हूं। पत्नी स्कूल में आया का काम करती है। किराए के मकान में रहता हूं। जैसे-तैसे गुजारा करता हूं। इतने अभावों के बीच सम्मान से जीवन जी रहा हूं। यह अवसर मेरी जिंदगी का बहुत बड़ा अवसर है।

Tags: Auto Driver became Chief GuestKanpur Auto DriverKanpur DMKanpur NewsRepublic DayRepublic day 2025
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

Janmashtami Celebration: कानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच मनाया गया। शहर के प्रमुख श्री...

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
Noida mechanization plant

Noida 40 टन का मैकेनाइजेशन प्लांट कहां लगेगा, कैसे होगा कूड़े का निपटारा कब खुलेगा टेंडर

Uniform Civil Code in Uttarakhand

U C C Uttarakhand देश का पहला राज्य बना जहां यूसीसी लागू होगा , नए कानून की पूरी जानकारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In