गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

जानिए कहां छिपी थी लेडी डॉन Shaista Parveen, जका ने जैनब-नूरी और Guddu Muslim की उगली लोकेशन

उमेश पाल हत्याकांड केस में फरार चल रही अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने कई महीने तक दिल्ली में बनाया था ठिकाना, माफिया के भांजे ने किया खुलासा।

by Vinod
दिसम्बर 29, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस के हत्थे लगे अतीक के भांजे जका ने पूछताछ के दौरान 50 हजार की इनामिया लेडी डॉन के बारे में जानकारी दी है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि शाइस्ता परवीन दिल्ली में छिपी थी। जिसके बाद फिर से प्रयागराज पुलिस और यूपी एसटीएफ की टीम एक्टिव हुई और अलग-अलग राज्यों में उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई है।

उमेप पाल मर्डर केस में आरोपी है शाइस्ता

प्रयागराज में हुए वकील उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता आरोपी है। शाइस्ता के अलावा उनकी देवरानी जैनब, ननद नूरी, बमबाज गुड्डू मुस्लिम और तीन अन्य शूटर वारदात के बाद से फरार चल रहे हैं। शाइस्ता पर पुलिस ने 50 हजार, जैनब-नूरी पर 25 हजार और गुड्डू मुस्लिम के अलावा अन्य शूटर्स पर पांच-पांच लाख का इनाम रखा हुआ है। कुछ दिन पहले अतीक अहमद का भांजा जका पुलिस के हत्थे लगा था। जका पर दर्जनभर से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह 15 माह से फरार चल रहा था। सटीक सूचना पर जका को दबोच लिया।

RELATED NEWS

Gemstone Benefits: रत्न पहनने के बाद कितने दिन में दिखता है असर? नीलम से पन्ना तक जानें ज्योतिष में माने गए प्रभाव

Gemstone Benefits: रत्न पहनने के बाद कितने दिन में दिखता है असर? नीलम से पन्ना तक जानें ज्योतिष में माने गए प्रभाव

अगस्त 13, 2026
Vastu Tips: क्या घर में बंद या टूटी घड़ी रखना होता है अशुभ? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips: क्या घर में बंद या टूटी घड़ी रखना होता है अशुभ? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

अगस्त 13, 2026

7 माह पहले दिल्ली में थी शाइस्ता परवीन

माफिया अतीक अहमद के भांजे जका ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि, शाइस्ता परवीन ने कई महीने तक नई दिल्ली रही। जका ने पुलिस को बताया कि 7 माह पहले उसकी शाइस्ता परवीन से दिल्ली स्टेशन पर मुलाकात की थी। इसके बाद वह कहां गई इसका पता नहीं चल सका। पुलिस सूत्रों की माने तो फरार चल रही शाइस्ता काफी समय से दिल्ली में स्टेशन के पास ही अपना ठिकाना बनाकर रही रही थी। वह अतीक के करीबियों से मुलाकात भी कर रही थी। जका के बताए ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी भी की, लेकिन शाइस्ता परवीन हाथ नहीं लगी। यूपी एसटीएफ की टीम भी एक्टिव हैं। शाइस्ता परवीन को लेकर दूसरे राज्यों में भी ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

जैनब-नूरी भी चल रही फरार

शाइस्ता की देवरानी व माफिया अशरफ की पत्न जैनब भी फरार चल रही है। कुछ माह पहले जैनब की लोकेशन लखनऊ में मिली थी। यूपी एसटीएफ ने होटल में छापा मारा पर जैनब भागने में कामयाब रही थी। तब पुलिस ने अतीक के मददगार वकील को अरेस्ट कर जेल भेजा था। अप्रैल में जैनब पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, ऐसे में अब पुलिस जैनब पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। उस पर इनाम की राशि बढ़ाकर जल्द ही 50 हजार की जा सकती है। जैनब हटवा की रहने वाली है और उमेश पाल की हत्या के बाद कुछ दिनों तक शहर में ही रही।

नूरी के घर पर रूका था गुड्डू मुस्लिम

अतीक-अशरफ को साबरमती व बरेली जेल से पेशी पर प्रयागराज लाए जाने के दौरान भी जैनब देखी गई। हालांकि, इसके बाद अचानक से वह गायब हो गई। यही हाल मेरठ की रहने वाली आयशा नूरी का रहा। नूरी अतीक अहमद की छोटी बहन है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद शूटर गुड्डू मुस्लिम मेरठ गया था और नूरी के घर पर रूका था। पुलिस ने तब नूरी के पति को अरेस्ट कर लिया था। नूरी पुलिस के हत्थे नहीं लगी। नूरी के अलावा उसकी दो बेटियां भी फरार बताई जा रही हैं। पुलिस जल्द ही नूरी पर भी इनाम का राशि बढ़ा सकती है।

ये अपराधी चल रहे फरार

बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर साबिर, अरमान और कुख्यात बमबाज गुड्डू मुस्लिम लगातार फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के साथ ही स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम भी लगी हुई, लेकिन कोई गिरफ्त में नहीं आया है। शूटर्स पर पांच-पांच लाख का इनाम पुलिस ने रखा हुआ है। वहीं मुकदमे में अब तक साजिशकर्ता सदाकत खान, अतीक के बहनाई डा. अखलाक, सजायाफ्ता वकील खान शौलत हनीफ सहित नौ आरोपितों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। गुड्डू मुस्लिम के बारे में पुलिस को अक्टूबर में सटीक इनपुट मिला था। पुलिस ने रेड मारा पर बमबाज फरार होने में कामयाब रहा।

ओडिशा में ट्रैस हुई थी लोकेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्टूबर में माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की लोकेशन ओडिशा में ट्रैस की गई थी। उसके बाद यूपी पुलिस और एसटीफ की तरफ लोकेशन की छानबीन की गई। पता चला कि वो यहां कुछ समय पहले तक तो भी लेकिन अब वहां से कहीं और चली गई है। साथ ही वहां एसटीएफ को बहुत कुछ सुराग हासिल हुआ है। जांच में पता चला था कि उस लोकेशन पर उसे बमबाज गुड्डू मुस्लिम लेकर गया है। सूत्र बताते हैं कि शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम एक साथ रहते हैं। सूत्र बताते हैं जबकि जैनब-नूरी और अन्य दो शूटर भी इन्हीं के साथ रहते हैं।

बुर्के में रहती है शाइस्ता परवीन

सूत्र बताते हैं, शाइस्ता परवीन हमेशा बुर्के में रहती है, इस वजह से शक्ल पहचान में नहीं आ पाती है। कहा जा रहा है कि ये ज्यादातर ठिकाने मुस्लिम बाहुल्य इलाके में बनाती है, जहां घनी आबादी होती है। साथ ही अपनमे लोगों को वो नार्मल फोन कालिंग नहीं कर रही है। पुराने गैंग मेंबर्स से भी संपर्क नही कर रही है। हर 15 दिन पर ठिकाना बदल दे रही है। शहर के साथ ही प्रदेश भी बदल दे रही है। घरवालों से भी संपर्क किसी तीसरे के माध्यम से कर रही है। लगातार छुपने के लिए पैसों की जरूरत भी किसी पुराने अज्ञात मददगार से ले रही है ताकि ट्रैक न हो सके लोकेशन।

 

Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Gemstone Benefits: रत्न पहनने के बाद कितने दिन में दिखता है असर? नीलम से पन्ना तक जानें ज्योतिष में माने गए प्रभाव

Gemstone Benefits: रत्न पहनने के बाद कितने दिन में दिखता है असर? नीलम से पन्ना तक जानें ज्योतिष में माने गए प्रभाव

by Sadaf Farooqui
अगस्त 13, 2026

Gemstone Benefits: वैदिक ज्योतिष में नौ ग्रहों का उल्लेख मिलता है और प्रत्येक ग्रह से एक विशेष रत्न को जोड़ा...

Vastu Tips: क्या घर में बंद या टूटी घड़ी रखना होता है अशुभ? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips: क्या घर में बंद या टूटी घड़ी रखना होता है अशुभ? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

by Sadaf Farooqui
अगस्त 13, 2026

Vastu Tips: घड़ी घर की सजावट का हिस्सा होने के साथ-साथ समय का प्रतीक भी है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार,...

Mobile Addiction: मोबाइल की लत ने बिगाड़ी इस एक्ट्रेस की सेहत, गर्दन की नसों की परेशानी के बाद करानी पड़ी सर्जरी

Mobile Addiction: मोबाइल की लत ने बिगाड़ी इस एक्ट्रेस की सेहत, गर्दन की नसों की परेशानी के बाद करानी पड़ी सर्जरी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 13, 2026

Shakeela Health: मोबाइल फोन आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन जरूरत से ज्यादा स्क्रीन...

JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

 JPNIC Private Handover: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

Double Murder Case: अमेरिका में भारतीय मूल के 17 साल के नाबालिग पर मां-भाई की हत्या का आरोप

Double Murder Case: अमेरिका में भारतीय मूल के 17 साल के नाबालिग पर मां-भाई की हत्या का आरोप

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Family Tragedy : अमेरिका के मैसाचुसेट्स के एक्टन में भारतीय मूल के 17 वर्षीय अर्जुन अरविंद पर अपनी मां और...

Next Post
Lucknow News: मिलिए लखनऊ की इस ‘दबंग’ लेडी से, जिसने गरीब के गाल पर जड़ दिए 1 मिनट पर 20 कंटाप

Lucknow News: मिलिए लखनऊ की इस ‘दबंग’ लेडी से, जिसने गरीब के गाल पर जड़ दिए 1 मिनट पर 20 कंटाप

Akhilesh Yadav ने किया बड़ा दावा, CM आवास के नीचे है ‘शिवलिंग’, वहां भी सरकार कराए खुदाई

Akhilesh Yadav ने किया बड़ा दावा, CM आवास के नीचे है ‘शिवलिंग’, वहां भी सरकार कराए खुदाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist