शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

लखनऊ में सीएम योगी के आवास के नीचे शिवलिंग? अखिलेश यादव का चौंकाने वाला दावा, बोले- खुदाई कराएं

रविवार को अखिलेश यादव ने दावा किया कि लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री आवास के नीचे भी एक शिवलिंग दबा हुआ है। उन्होंने इस शिवलिंग की भी खुदाई करवाने की मांग की।

by Gulshan
दिसम्बर 29, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News : उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों मंदिरों और शिवलिंग की खुदाई को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है। जहां एक ओर विभिन्न शहरों में नए मंदिरों और शिवलिंगों के मिलने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय दी है। रविवार को सपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश ने दावा किया कि लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के नीचे भी शिवलिंग दबा हुआ है और इसकी भी खुदाई होनी चाहिए।

अखिलेश यादव ने किया दावा

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री योगी के आवास के नीचे शिवलिंग दबा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने उसकी खुदाई कराने की मांग की। अखिलेश के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है और अब इसे संभल में हो रही खुदाई से जोड़कर देखा जा रहा है। अखिलेश यादव का कहना है कि उनकी मंशा सीधे तौर पर संभल में चल रही खुदाई और वहां के प्रशासनिक कार्यों से जुड़ी हुई है।

RELATED NEWS

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

मई 29, 2026
Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

मई 20, 2026

संभल में खुदाई को लेकर उठे सवाल

संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए विवाद के बाद प्रशासन ने मुस्लिम इलाकों में बिजली चोरी और मंदिरों के जीर्णोद्धार पर ध्यान देना शुरू किया था। इसके अलावा, यहां पुराने कुओं और बावड़ियों की खुदाई भी की जा रही है। अखिलेश यादव ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रशासन का यह काम राजनीतिक दृष्टिकोण से किया जा रहा है, और इसे लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

बुलडोजर कार्रवाई पर भी उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में हो रही अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने राजभवन के बाहर हुए निर्माण कार्य का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि क्या इसका नक्शा पास है? साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि कब वहां बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। अखिलेश के इस बयान ने प्रदेश सरकार के अतिक्रमण विरोधी अभियान को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

यह पढ़ें  :  वीकेंड के वार में सलमान खान ने ईशा को लेकर किया बड़ा खुलासा, अविनाश के उड़े होश

कुंभ मेले की अव्यवस्था पर भी सवाल

अखिलेश यादव ने प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियों को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले की तैयारियों में अव्यवस्था देखने को मिल रही है और यदि उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे किए गए तो वह इस अव्यवस्था की पूरी पोल खोल देंगे। इसके अलावा, सीएम योगी द्वारा कुंभ के लिए दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह को आमंत्रित करने पर भी अखिलेश ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में आने के लिए किसी को भी आमंत्रण नहीं दिया जाता, लोग स्वेच्छा से वहां पहुंचते हैं।

गंगा एक्सप्रेसवे और ईवीएम पर सवाल

अखिलेश यादव ने सरकार द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे की योजना को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि एक्सप्रेसवे कुंभ से पहले चालू हो जाएगा, लेकिन अभी तक इसका काम क्यों नहीं शुरू हुआ? इसके अलावा, उन्होंने ईवीएम पर फिर से अपनी आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि हारने वाले को हार का और जीतने वाले को जीत का विश्वास नहीं होता, इस लिए वे बैलेट से चुनाव कराने की मांग करते हैं। अखिलेश यादव के इन बयानो से उत्तर प्रदेश की सियासत में एक नया मोड़ आ सकता है, और इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक दलों के बीच तीखी बहस छिड़ सकती है।

Tags: UP News
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
मई 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
मई 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

by SYED BUSHRA
मई 19, 2026

Pratapgarh Truck Incident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। नीमा...

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

Next Post
Cycling monk at Mahakumbh

MahaKumbh 2025 : पर्यावरण रक्षा का संदेश देने वाले कौन हैं साइकिल वाले बाबा ,और क्या है उनकी कहानी

industrial plots

UP industrial plots: 60 जिलों में लॉन्च होंगे 6000 औद्योगिक प्लॉट, रोजगार का मिलेगा बड़ा मौका

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist