Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बजरिया के चुलबुल पांडे के बाद अब जटिल यादव का ‘दबदबा’, कोतवाल बन नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने राखी मंडी में क्यों मारा छापा

कानपुर में हो रही है रात अकेली है पार्ट 2 फिल्म की शूटिंग, कोतवाल बने नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राखी मंडी में मारा छापा, प्रशंसकों के साथ खिचवाई फोटो।

by Vinod
February 22, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। गंगा के किनारे बसा कानपुर शहर की बात ही कुछ अलग है। यहां भारत की दूसरी सबसे बड़ी कोर्ट है तो अंग्रेजों के जमाने के उर्सला, हैलट जैसे अस्पताल हैं। सीएसएस, एचबीटीयू जैसे शिक्षण संस्थानों के अलावा शान से लाल इमली अब भी खड़ी है। गोरों ने कोतवाली और थानों का निर्माण करवाया, जिनका अपना अगल ही इतिहास है। पिछले कई सालों बॉलीवुड भी गंगा किनारे वाले नगर पर फिदा हो गया है। सलमान खान ने दबंग फिल्म की शूटिंग बजरिया थाने में की तो अब ‘रात अकेली है पार्ट 2’ की शूटिंग कोतवाली में हुई। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी जो फिल्ल में कोतवाल जटिल यादव की भूमिका निभा रहे हैं, वह शुक्रवार को खाकी के साथ राखी मंडी पहुंच गए और बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर ऑपरेशन चलाया।

बजरिया थाने में हुई थी दबंग फिल्म की शूटिंग

बॉलीवुड के ’दबंग’ सलमान खान का अंदाज किसी से छुपा नहीं है। यूपी पुलिस का दरोगा बनकर कनपुरिया टोन में सलमान का बातचीत का तरीका फैन्स को खूब भाया था। यही वजह रही कि सलमान बजरिया थाने के दरोगा बनकर सुपरहिट हो गए थे। बताते चलें कि कानपुर नगर में थाना बजरिया पीरोड इलाके में आता है। साल 2012 में दबंग-2 की वजह से बजरिया थाना काफी मशहूर हुआ था। फिल्म में सलमान ने चुलबुल पांडे नाम के पुलिसवाले का रोल निभाया था। जिसे लोगों का खूब प्यार मिला। इस फिल्म में सलमान कानपुर की भाषा को अपनाते हुए दबंग चुलबुल पांडे बने थे। सलमान खान फिल्म की शूटिंग के लिए कईदिन कानपुर में रूके थे। बजरिया थाने भी गए। यहां के लोगों से मिले। कानपुरिया टोन भी उन्होंने बजरिया इलाके से ही सीखी थी।

RELATED NEWS

Cockroach Janata Party: हरियाणा की राजनीति में बढ़ी हलचल, किसने खुद को बताया राष्ट्रीय संयोजक,  कौन बोला- मैं हूं पहला विधायक

Cockroach Janata Party: हरियाणा की राजनीति में बढ़ी हलचल, किसने खुद को बताया राष्ट्रीय संयोजक, कौन बोला- मैं हूं पहला विधायक

May 23, 2026
Bihar Encounter Controversy जाति देखकर गोली मारो, सम्राट चौधरी के बयान पर बढ़ा सियासी बवाल, बीजेपी नेताओं ने भी घेरा

Bihar Encounter Controversy जाति देखकर गोली मारो, सम्राट चौधरी के बयान पर बढ़ा सियासी बवाल, बीजेपी नेताओं ने भी घेरा

May 23, 2026

लोगों ने लाइव शूटिंग देखी

सलमान खान की दबंग के बाद अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अपनी फिल्म ‘रात अकेली है पार्ट 2’ की शूटिंग के लिए लॉव-लश्कर के साथ कानपुर में ढेरा जमाए हुए हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी कोतवाल का किरदार निभा रहे हैं। शुक्रवार की सुबह से ही झकरकटी पुल के समीप स्थित राखी मंडी का नजारा सामान्य दिनों से हटकर देखने को मिला। क्योंकि रात अकेली है, पार्ट टू फिल्म की शूटिंग के लिए यहां बने सेट पर बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित अन्य कलाकार मौजूद थे। सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक चली शूटिंग में कलाकारों ने फिल्म के संवाद व दृश्यों को फिल्माया। इस दौरान लोगों की भीड़ मौके पर मौजूद रही। लोगों ने लाइव शूटिंग देखी।

राखी मंडी में छापा

टीम के सदस्यों ने बताया कि कोतवाल जटिल यादव बने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी बदमाशों की तलाश में राखी मंडी में छापा मारने पहुंचे थे। इस दौरान अभिनेत्री द्वारा मर्डर मिस्ट्री के सुराग तलाशने के सीन भी फिल्माए गए। हालांकि तेज धूप ने कलाकारों को थोड़ा परेशान किया लेकिन मौके पर जुटी प्रशंसकों की संख्या देखकर कलाकार उत्साहित भी नजर आए। भीड़ बढ़ता देख पुलिस कर्मियों ने बेरिकेट्स लगा दिए। प्रोडक्शन यूनिट के सदस्यों ने पूरे दिन एक एक सीन फिल्माने के लिए कई-कई बार कट कट बोलकर दोबारा से दृश्य फिल्माया।

कोतवाली के बाहर भी एक्शन में नजर आए

फिल्म में कोतवाल जटिल यादव की भूमिका निभा रहे बालीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी बड़ा चौराहा स्थित कोतवाली के बाहर भी एक्शन में नजर आए। लाइट, एक्शन, कैमरा की आवाज के बीच काला चश्मा और पुलिस की वर्दी और ऊपर लाल रंग की जैकेट पहने अभिनेता नवाजुद्दीन का बदमाशों से मारधाड़ के एक्शन दृश्य शूट किया गया। करीब 22 घंटे से अधिक समय तक कोतवाली परिसर में शूटिंग चली। नवाजुद्दीन को कोतवाली भवन का नक्शा पसंद आया है। उन्होंने सहज भाव में कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों व स्वजनों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

रात अकेली है पार्ट 2 की शूटिंग कानपुर में 

बता दें, वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के समय नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफार्म में रिलीज हुई रात अकेली है, फिल्म के पार्ट 2 की शूटिंग कानपुर में हो रही है। फिल्म की शूटिंग शहर के मैथॉडिस्ट स्कूल, परेड स्थित कोतवाली, आनंदबाग चौराहा, झकरकटी बस अड्डा के पीछे राखी मंडी, सिद्धनाथ घाट सहित अन्य लोकेशन पर की जा रही है। शहर में फिल्म में अभिनय करने का अवसर मिलने से जूनियर कलाकार भी उत्साहित हैं। शूटिंग के वक्त बालीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी घायल भी हो गए थे। फिलहाल अब पूरी तरह से ठीक हैं और आगे की फिल्म की शूटिंग वह रविवार को करेंगे।

 

 

 

Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Cockroach Janata Party: हरियाणा की राजनीति में बढ़ी हलचल, किसने खुद को बताया राष्ट्रीय संयोजक,  कौन बोला- मैं हूं पहला विधायक

Cockroach Janata Party: हरियाणा की राजनीति में बढ़ी हलचल, किसने खुद को बताया राष्ट्रीय संयोजक, कौन बोला- मैं हूं पहला विधायक

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026

Haryana की राजनीति में इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इंटरनेट मीडिया पर तेजी...

Bihar Encounter Controversy जाति देखकर गोली मारो, सम्राट चौधरी के बयान पर बढ़ा सियासी बवाल, बीजेपी नेताओं ने भी घेरा

Bihar Encounter Controversy जाति देखकर गोली मारो, सम्राट चौधरी के बयान पर बढ़ा सियासी बवाल, बीजेपी नेताओं ने भी घेरा

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026

बिहार में इन दिनों एनकाउंटर को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के “जाति पूछकर गोली चलाओ”...

Kishanganj Police Encounter: पुलिस और बाइक चोर गिरोह के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल, तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

Kishanganj Police Encounter: पुलिस और बाइक चोर गिरोह के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल, तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026

बिहार के किशनगंज जिले में पुलिस और बाइक चोर गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ के बाद इलाके में हड़कंप मच...

Punjab Election 2027

Punjab Election 2027: AAP, कांग्रेस या बीजेपी, कौन करेगा राज, पंजाब चुनाव पर चुनावी विश्लेषक की भविष्यवाणी

by SYED BUSHRA
May 23, 2026

 Punjab Election 2027: Punjab में साल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल तेजी से गर्म हो रहा है।...

Twisha Sharma Death Case

Twisha Death Case: खुशहाल जिंदगी के पीछे छिपा दर्द? शादी के पांच महीने, पांच वायरल वीडियो, CCTV फुटेज से खुली कौन से रहस्य की परतें

by SYED BUSHRA
May 23, 2026

Twisha Sharma Death Case: 33 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है।...

Next Post
Celebrity Master chef: आयशा जुल्का का कुकिंग सफ़र हुआ ख़त्म,एलीमेशन पर जजेस ने कह दी ये बात

Celebrity Master chef: आयशा जुल्का का कुकिंग सफ़र हुआ ख़त्म,एलीमेशन पर जजेस ने कह दी ये बात

Chaar Dhaam Yatra: चार धाम यात्रा के लिए आप भी करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन, जानिए कब से शुरू होगी बुकिंग

Chaar Dhaam Yatra: चार धाम यात्रा के लिए आप भी करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन, जानिए कब से शुरू होगी बुकिंग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist