गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Power Cut : सीतापुर में बारिश, आंधी से बिजली व्यवस्था चरमराई, 1975 गांवों की सप्लाई ठप,घंटों गुल रही बिजली, पेयजल को तरसे लोग

सीतापुर में तेज आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। 1975 गांवों की बिजली बंद रही। कई जगह खंभे और तार टूट गए, जबकि शहर के कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Sitapur Power Cut: सीतापुर में तेज आंधी और बारिश का असर जिले की बिजली व्यवस्था पर साफ दिखाई दिया। खराब मौसम के कारण कई जगह बिजली के तार और खंभे टूट गए, जिससे शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली नहीं रहने से लोगों को पेयजल की दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश की वजह से गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन लंबे समय तक बिजली गुल रहने से घरों में लगे बिजली के उपकरण पूरी तरह बंद रहे।

शहर के कई इलाकों में घंटों रही बिजली गुल

शहर के सिटी उपकेंद्र से जुड़े रोटी गोदाम फीडर के एबीडी कॉलोनी इलाके में सुबह करीब छह बजे घरेलू बिजली लाइन का तार टूट गया। उस समय रुक-रुककर बारिश हो रही थी, इसलिए कर्मचारियों को मरम्मत करने में काफी परेशानी हुई। करीब चार घंटे बाद सुबह दस बजे फाल्ट ठीक किया जा सका और बिजली आपूर्ति फिर से शुरू हुई। इसी तरह प्रेमनगर फीडर की लाइन का जंपर टूट जाने से सिविल लाइंस, प्रेमनगर, बट्सगंज, वाल्दा कॉलोनी समेत करीब दस मोहल्लों की बिजली दोपहर एक बजे से तीन बजे तक बंद रही। बिजली विभाग की टीम ने मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल की।

RELATED NEWS

UP News:सीतापुर में लापता प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले, गांव में मचा हड़कंप ,जांच में जुटी पुलिस

UP News:सीतापुर में लापता प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले, गांव में मचा हड़कंप ,जांच में जुटी पुलिस

जून 20, 2026
यूपी के इस गांव में रात को पत्नी बदलती है रूप, इच्छाधारी नागिन बनकर पति पर चुभोती है जहरीला दांत

यूपी के इस गांव में रात को पत्नी बदलती है रूप, इच्छाधारी नागिन बनकर पति पर चुभोती है जहरीला दांत

अक्टूबर 6, 2025

1975 गांवों में अंधेरा, टूटे कई बिजली के खंभे

बारिश और तेज हवा के कारण जिले के कई ग्रामीण इलाकों में भी बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई। बिसवां वितरण खंड के भिठौली गांव में पेड़ गिरने से तीन बिजली के खंभे टूट गए। इसके अलावा कमलापुर में आठ, रेउसा में चार, हरगांव में पांच और मिश्रिख क्षेत्र में 12 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इन घटनाओं की वजह से जिले के अलग-अलग वितरण खंडों के करीब 1975 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बारिश थमने के बाद बिजली विभाग की टीमें लाइन की जांच में जुट गईं और खराबी दूर कर बिजली बहाल करने का काम शुरू किया।

नगवापेडी फीडर 20 घंटे से बंद

सरवा उपकेंद्र के नगवापेडी फीडर में बुधवार शाम से ब्रेकडाउन होने के कारण आसपास के गांवों के लोग काफी परेशान हैं। स्थानीय निवासी अनिल, राजेश, अमित और विनोद ने बताया कि फीडर पिछले 20 घंटे से ज्यादा समय से बंद है। उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका।

बिजली न होने से बढ़ी लोगों की परेशानी

लंबे समय तक बिजली नहीं आने से घरों में लगे फ्रिज, टीवी, कूलर, पंखे और समर पंप पूरी तरह बंद हो गए। इससे लोगों को पीने के पानी की भी परेशानी झेलनी पड़ी। रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हुए और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विभाग ने बताया जल्द होगा समाधान

अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नगवापेडी फीडर की बिजली लाइन काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है। इसी वजह से बार-बार खराबी आ रही है और आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं चल पा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीमें लगातार मरम्मत कार्य में लगी हैं और जल्द से जल्द सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags: power cutsitapur news
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP News:सीतापुर में लापता प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले, गांव में मचा हड़कंप ,जांच में जुटी पुलिस

UP News:सीतापुर में लापता प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले, गांव में मचा हड़कंप ,जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
जून 20, 2026

UP News:सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक पेड़...

यूपी के इस गांव में रात को पत्नी बदलती है रूप, इच्छाधारी नागिन बनकर पति पर चुभोती है जहरीला दांत

यूपी के इस गांव में रात को पत्नी बदलती है रूप, इच्छाधारी नागिन बनकर पति पर चुभोती है जहरीला दांत

by Vinod
अक्टूबर 6, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के रहने...

Sitapur

सीतापुर के पिसावा में पुलिस और प्रशासन पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 6, 2025

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र के दिव्यापुर गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति...

Rakesh Rathore Bail Hearing

Sitapur सांसद रेप केस आरोपी राकेश राठौर की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट से नहीं मिली राहत, रहेंगे जेल में

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 24, 2025

Uttar Pradesh सीतापुर की एक महिला नेता ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर शादी का झांसा देकर चार साल तक...

बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को उठा ले गई पुलिस, 1500 सौ दिन तक ‘नेताजी’ ने युवती के साथ किया दुष्कर्म

बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को उठा ले गई पुलिस, 1500 सौ दिन तक ‘नेताजी’ ने युवती के साथ किया दुष्कर्म

by Vinod
जनवरी 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। Congress MP Rakesh Rathore arrested यूपी के सीतापुर सीट से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने...

Next Post
UP Transfer 2026 : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले, कई जिलो में नई तैनाती

UP Transfer 2026 : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले, कई जिलो में नई तैनाती

Sukanya Samriddhi: कम निवेश में बेहतर ब्याज, टैक्स छूट, बेटी की पढ़ाई से लेकर शादी तक, भविष्य के लिए सुरक्षित विकल्प

Sukanya Samriddhi: कम निवेश में बेहतर ब्याज, टैक्स छूट, बेटी की पढ़ाई से लेकर शादी तक, भविष्य के लिए सुरक्षित विकल्प

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist