गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh के इस पिछड़े ज़िले की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, योगी राज में हो रह सब का विकास

सोनभद्र में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी आदिवासी महिलाएं महुआ और श्रीअन्न आधारित उत्पाद बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। योगी सरकार की योजनाओं और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मदद से महिलाओं की आय बढ़ी है और ग्रामीण उद्यमिता को नई पहचान मिली है।

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला, जो कभी विकास और रोजगार की चुनौतियों के लिए जाना जाता था, आज महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण उद्यमिता की नई मिसाल बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) और श्रीअन्न (मिलेट्स) को बढ़ावा देने वाली योजनाओं ने यहां की आदिवासी महिलाओं की जिंदगी बदल दी है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अब महुआ और मिलेट्स से तैयार उत्पादों के जरिए अच्छी आय अर्जित कर रही हैं।

श्रीअन्न बना महिलाओं की आर्थिक ताकत

योगी सरकार की पहल के बाद श्रीअन्न केवल खेती तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बन गया है। स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, पैकेजिंग और मार्केटिंग की सुविधाएं मिलने से महिलाएं रागी लड्डू, मिलेट कुकीज, बिस्किट, नमकीन और अलसी के लड्डू जैसे पौष्टिक उत्पाद तैयार कर रही हैं। इनकी मांग लगातार बढ़ रही है।

RELATED NEWS

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

अगस्त 26, 2026
CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

अगस्त 24, 2026

घोरावल की महिलाओं ने पेश की मिसाल

सोनभद्र के घोरावल विकासखंड स्थित दुर्गा स्वयं सहायता समूह की 15 से अधिक महिलाएं मिलेट्स आधारित खाद्य उत्पाद बना रही हैं। समूह हर महीने करीब 40 से 50 हजार रुपये के उत्पाद बेचता है, जिससे प्रत्येक महिला को सालाना लगभग एक लाख रुपये तक की अतिरिक्त आय हो रही है।

महुआ उत्पादों से बदल रही जिंदगी

म्योरपुर विकासखंड के लिलासी गांव की खुशबू आजीविका स्वयं सहायता समूह भी सफलता की नई कहानी लिख रहा है। समूह की सदस्य सुनीता देवी के अनुसार, 14 महिलाएं महुआ के लड्डू और सांवा जैसे पारंपरिक उत्पाद तैयार कर रही हैं। अब इनके उत्पादों की मांग दूसरे जिलों से भी आने लगी है, जिससे महिलाओं की आमदनी लगातार बढ़ रही है।

विकास योजनाओं से बदली तस्वीर

सोनभद्र की मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी के अनुसार, सड़क, बिजली, पेयजल और सरकारी योजनाओं की बेहतर पहुंच ने जिले के विकास को नई दिशा दी है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को कौशल विकास और स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। आज सोनभद्र की आदिवासी महिलाएं न सिर्फ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती दे रही हैं।

Tags: Self Help GroupsYogi Adityanath
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Free Bus Travel for Women:उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

UP Government School Audit

UP School Audit: CJP के स्कूल ऑडिट पर यूपी में सख्ती, भ्रामक वीडियो पर FIR का आदेश

by SYED BUSHRA
अगस्त 24, 2026

 UP Government School Audit:उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर चल रहे सोशल मीडिया अभियान के बीच योगी...

Elementor #283196

UP Leaders Security: 27 चुनाव से पहले नेताओं की बढ़ेगी सुरक्षा , मायावती-अखिलेश समेत कई नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

UP Leaders Security:उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक राज्य की जिम्मेदारी...

Next Post
Banking Glitch: बैंक खातों में अचानक दिखे करोड़ों रुपये, बिहार से यूपी तक तकनीकी गड़बड़ी ने उड़ाए लोगों के होश

Banking Glitch: बैंक खातों में अचानक दिखे करोड़ों रुपये, बिहार से यूपी तक तकनीकी गड़बड़ी ने उड़ाए लोगों के होश

Tragic River Drowning: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, मां शीतला धाम मेले में यमुना में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

Tragic River Drowning: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, मां शीतला धाम मेले में यमुना में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist