Wednesday, June 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: मकान मालिक ने किराएदार की हत्या कर टुकड़ो को गंगनहर में फेका, मौत के दो महीने बाद ऐसे हुआ मामले का खुलासा

by Web Desk
December 14, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
Share on FacebookShare on Twitter

गाजियाबाद के मोदी नगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर मकान मालिक ने रुपयों की खातिर किराएदार की हत्या कर दी। और उसके मृतक शरीर के चार टुकड़े करके मुरादनगर गंग नहर में अलग-अलग जगह पर फेंक दिया। मकान मालिक ने कारोबार के लिए किराएदार से उधार में 60 लाख रुपए चुकाने ना पड़े इसके लिए उसने पीएचडी कर रहे छात्र की हत्या कर दी। और फिर उसके खाते से 40 लाख रुपये भी निकाल लिए। मोदीनगर में रहने वाले अंकित खोकर के माता पिता नही है वो मोदीनगर में एक मकान में किराए पर रहता था। मकान मालिक ने उसकी 6 अक्टूबर को हत्या कर दी और उसके शव को 4 टुकड़ो में काटकर गंगनहर में बहा दिया।

आरोपी समेत पत्नी और 6 लोगों को हिरासत में लिया गया

आपको बताते चलें कि गाजियाबाद के मोदी नगर में मकान मालिक ने रुपयों की खातिर किराएदार की हत्या कर चार टुकड़ो में मुरादनगर गंग नहर में अलग-अलग जगह पर फेंक दिया। उमेश जिस पर की हत्या का आरोप है उसका साला प्रदीप मृतक अंकित का दोस्त था जोकि एक अस्पताल में कंपाउंडर का काम करता है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी उमेश ने पहले अंकित का गला घोटा फिर उसके टुकड़े कर नदी में फेक दिया। पुलिस ने इस मामले में उमेश व उसकी पत्नी समेत 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पता चला की मृतक अंकित बागपत जिले के गांव मुकुंदपुर का रहने वाला था जोकि लखनऊ से पीएचडी कर रहा था। अंकित ने अपनी सारी पैतृक संपत्ति बेच दी थी जिसके लगभग डेढ़ करोड़ रूपय उसके बैंक अकाउंट में थे और वह मोदीनगर के राधे एनक्लेव कॉलोनी में किराए पर रह रहा था।

RELATED NEWS

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

June 10, 2026
Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

June 10, 2026

दोस्तों को शक होने पर अंकित की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई

अंकित काफी वक्त से अपने दोस्तों के संपर्क में नहीं था जिसके चलते उसके दोस्तों को शक हुआ तो उन्होंने मोदीनगर पहुंचकर अंकित की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मोबाइल नंबर के जरिए अंकित के बैंक अकाउंट डीटेल्स निकलवाई तो पता चला कि अब तक उसके खाते से रकम निकल रही है। अंकित की आखरी बार लोकेशन उसके किराए वाले मकान में थी। पुलिस को शक होने पर मकान मालिक उमेश शर्मा को कस्टडी में ले लिया है। मकान मालिक उमेश से जब पूछताछ हुई तो सच्चाई जानकर पुलिस के होश उड़ गए पता चला कि 6 अक्टूबर 2022 को ही उमेश ने अपने दोस्तों को घर बुलाकर अंकित खोखर की हत्या कर दी थी।

हत्या करने के बाद 2 महीने तक चलाता रहा फोन

अंकित की हत्या करने के बाद भी मकान मालिक उमेश उसके फोन को तकरीबन 2 महीने तक चलाता रहा। जानकारी के मुताबिक अंकित के फोन पर इंटरनेट बैंकिंग मौजूद थे और उसी के जरिए उन्होंने पिछले 2 महीनों में उसे खाते में पड़े 40 लाख रुपए भी ट्रांसफर कर लिए। शिकायत मिलने के बाद जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अंकित के खाते में केवल ₹10 लाख ही बचे हैं।

टीम ने अंकित के कमरे से इकट्ठा किये सबूत।

2 महीने बाद अंकित की हत्या का खुलासा हुआ है ऐसे में पुलिस की कई टीमें अंकित केशव की तलाश में जुटी है। वहीं डीसीपी ग्रामीण डॉक्टर इरज राजा ने बताया कि सबूत इकट्ठा करने के लिए फील्ड यूनिट की फॉरेंसिक टीम अंकित के कमरे की जांच पड़ताल की है। वहां कुछ खून के निशान और बाल के टुकड़े पुलिस को मिले हैं।

Tags: Ganga NaharGhaziabadlandlordNews1IndiaUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Web Desk

Related Posts

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Project Ganga: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए महत्वाकांक्षी...

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

Jahangir Khan Arrested In Falta Case

Falta Election Violence Case: हिंसा मामले में फाल्टा का पुष्पा गिरफ्तार, STF ने दबोचा, चुनाव के दौरान दिए गए बयान फिर चर्चा में

by SYED BUSHRA
June 9, 2026

Jahangir Khan Arrested In Falta Case:पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके...

Khan Sir Patna Firing Case

Patna Firing Case: खान सर को फायरिंग मामले में बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, पटना सिविल कोर्ट ने दी अंतरिम राहत, जांच जारी

by SYED BUSHRA
June 9, 2026

Khan Sir Patna Firing Case: प्रसिद्ध शिक्षक और यूट्यूबर खान सर को पटना फायरिंग मामले में फिलहाल बड़ी राहत मिल...

Share Market : महंगे होते कच्चे तेल का असर, शेयर बाजार में भारी बिकवाली,सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, निवेशकों में बढ़ी चिंता

Share Market : महंगे होते कच्चे तेल का असर, शेयर बाजार में भारी बिकवाली,सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, निवेशकों में बढ़ी चिंता

by Kirtika Tyagi
June 9, 2026

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव और...

Next Post

Ajmal Khan: पाकिस्तानी मॉडल ने कराया रणवीर सिंह जैसा बोल्ड फोटोशूट, यूजर्स बोले- अभी मुल्क इतना महंगा नहीं हुआ कि....

Baghpat: मृत लड़की की चारपाई ढूंढने में व्यस्त है बागपत पुलिस, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist