मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

लड़कियों का वशीकरण करने वाले महंत को लेकर फतेहाबाद के इस गांव में मचा है बवाल

by Web Desk
सितम्बर 6, 2022
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, क्राइम, हरियाणा
Share on FacebookShare on Twitter

फतेहाबाद। जिले के गांव ढाणी सांचला के बाबा बालक नाथ डेरे में गद्दीनशीन महंत के खिलाफ लड़की वशीकरण का उपजा विवाद मंगलवार को एक बार फिर तूल पकड़ गया है। हालांकि, सोमवार को हुई पंचायत में यह एक बार निपट गया था, लेकिन मंगलवार को गांव के लोगों ने महंत के खिलाफ प्रदर्शन किया। डेरा महंत के पक्ष और दूसरे पक्ष के सैंकड़ों लोग डेरे में इकट्ठे हो गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। गांव के एक पक्ष के लोग महंत पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें डेरे से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि 19 अगस्त को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने एक तांत्रिक और डेरे के महंत की वीडियो वायरल कर दी थी। गांव के कुछ लोगों ने लड़की के वशीकरण का आरोप लगाकर डेरा महंत को गाली गलौज करके डेरे से निकाल दिया था। बाबा को जातिगत अपशब्द कहे जाने पर गांव में दो गुट बन गए थे। वहीं, लड़की का नाम विरोधियों द्वारा सार्वजनिक करने व पंचायत में बुलाए जाने पर मामला और ज्यादा तूल पकड़ गया था। लड़की के परिजन विरोधियों से खफा हो गए और उन्होंने 23 अगस्त को पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने 25 अगस्त को लड़की को सरेआम बदनाम करने वाले पांच नामित व कई अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद से ही गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

अगस्त 24, 2026
CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

अगस्त 24, 2026

दूसरी तरफ डेरा महंत ने भी पुलिस में शिकायत देकर उसकी बदनामी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। डीएसपी जुगल किशोर ने गांव में उपजे विवाद को शांतिपूर्वक ढंग से निपटाने का प्रयास किया। डीएसपी ने 1 सितंबर को फतेहाबाद की पुलिस लाइन में सभी पक्षों के लोगों की बात को गंभीरता से सुना और उस पर मंथन किया। बैठक में बाबा पर लड़की वशीकरण से संबंधित वीडियो के तथ्य आधारहीन मिले। बताया गया कि तांत्रिक ने ही कुछ लोगों के साथ मिलकर खेल रचा था। इस बैठक में नाथ संप्रदाय मंच के पीर शुक्राई नाथ महाराज व काली मोरी डेरा अलवर के महंत बाबा रूपनाथ ने भी मध्यस्थता की थी।

डीएसपी जुगल किशोर की मौजूदगी में सोमवार को तीनों ही पक्षों की भूना थाना में समझौता पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में लड़की पक्ष के सामने विरोधी पक्ष ने हाथ जोड़कर पूरे घटनाक्रम में गलतफहमी होने पर खेद प्रकट किया।

Tags: FatehabadFatehabad NewsNews1IndiaUP NewsUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Web Desk

Related Posts

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

मुरादाबाद के ग्रामीण इलाकों में तेंदुओं की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार शाम सैरकपुर...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की महिलाओं के लिए मुफ्त बस...

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP Board School Recognition: यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त और नवीन मान्यता के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों के लिए...

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में गंगा का जलस्तर शनिवार को भी रुक-रुककर बढ़ता रहा। वाराणसी और प्रयागराज में हालात लगातार...

Next Post

गुजरात: राधेकृष्ण मंदिर हाथी कल्याण ट्रस्ट देता है हाथियों को नया जीवन दान

Breaking News: Suresh Raina ने अचानक लिया संन्यास, इन लोगों को कहा धन्यवाद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist