Friday, June 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Kanpur News: यहां अजब-गजब के हैं शिव मंदिरों के नाम, कहीं ’खस्ते’ तो कहीं ’झगड़ालू’ बाबा के साथ विराजमान हैं ‘कोतवाल’

कानपुर में मौजूद हैं ऐतिहासिक महादेव के मंदिर, जिनके नाम सुनकर देश के कोने-कोने से भक्त आकर टेकते हैं माथा।

by Vinod
November 28, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर को धार्मिक, क्रांतिकारी और आर्थिक राजधानी के तौर पर जाना जाता है। यहां पर अब भी अंग्रेजों के जमानें की मिले हैं तो हैलट, उर्सला और एचबीटीयू शिक्षण संस्थान हैं। बिठूर भी ज्यों की त्यों आज भी क्रांतिकारियों की वीरगाथा की कहानियों को जिंदा किए हुए है तो वहीं मां गंगा निर्मल-अविरल है। गंगा के तटों पर शिव के अलावा अन्य देवी स्थल मौजूद हैं। जहां भक्त आते हैं और मां गंगा में डुबकी लगाकर देवायलों मे ंजाकर पूजा-अर्चना करते हैं। कुछ ऐसे शिवालय हैं, जिनके नाम अजब-गजब के हैं और सभी का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना हैं। थानेश्वर, झगड़ेश्वर, खस्तेश्वर, जागेश्वर बाबा के दर पर सैकड़ों भक्त माथा टेककर मन्नत मांगते हैं और सभी शिव मंदिर की कहानी भी अद्भुत है।

नवाबगंज में विराजमान जागेश्वर बाबा

सीएसएस और एचबीटीयू से कुछ दूरी पर गंगा के किनारे नवाबगंज स्थित जागेश्वर मंदिर है। सावन के महिने के अलावा शिवरात्रि में लाखों की संख्या में भक्त आते हैं। मंदिर के पुजारी ने बताया कि सैकड़ों साल पहले यहां घना जंगल था। सिंहपुर कछार निवासी जग्गा किसान भी अपनी गायें चराने के लिए इसी टीले पर लाया करता था। उसकी एक दुधारू गाय ने दूध देना बंद कर दिया। जग्गा ने इसकी पड़ताल की तो देखा कि वह गाय टीले पर आकर दूध गिरा देती थी। जग्गा ने गांववालों को बताया और टीले पर खुदाई शुरू की तो एक शिवलिंग मिला। गांववालों ने विधि-विधान से पूजा-पाठ के बाद उसे यहीं पर स्थापित कर जग्गा किसान के नाम से मंदिर का नाम जागेश्वर रख दिया। मान्यता है कि मंदिर में स्थापित शिवलिंग दिन में तीन बार रंग बदलता है। सुबह भूरा, दोपहर में ग्रे और रात में काले रंग का दिखता है।

RELATED NEWS

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

May 29, 2026
: Kanpur ITBP Controversy

ITBP police Controversy,: आईटीबीपी जवानों की भारी मौजूदगी पर उठा सवाल, पुलिस कमिश्नर ने डीजीपी को भेजी रिपोर्ट

May 26, 2026

यहां पर विराजमान हैं झगडे़श्वर महादेव

कालपी रोड पर झगडे़श्वर मंदिर में विराजे हैं झगडे़श्वर महादेव। इसके पीछे की कहानी काफी रोचक है। महादेव का यह छोटा सा मंदिर तीस साल से भी ज्यादा पुराना है। इलाके के लोगों की मानें तो जब यह मंदिर बनाया जा रहा था तब इसको लेकर लोगों में काफी वाद-विवाद हुआ था। जिस जगह यह स्थित है वहां मिश्रित आबादी के लोगों के बीच अक्सर झगडे़ होते रहते हैं। दंगे भी हो चुके हैं। इसी वजह से इस मंदिर का नाम झगड़ेश्वर महादेव मंदिर पड़ गया। स्थानीय लोग बताते हैं कि जो भी भक्त बाबा के दर पर आत है तो उसकी हर मन्नत पूरी होती है। स्थानीय लोग बताते हैं कि सावन के महिने में बाबा के दरबार में जो भी भक्त हाजिरी लगाता है तो उसके साथ कभी किसी से झगड़ा नहीं होता। इतना ही नहीं मंदिर में दो पक्षों के झगड़ो का निराकरण भी कराया जाता है।

बिठूर में विराजमान हैं थानेश्वर महादेव

बिठूर में स्थित थानेश्वर महादेव मंदिर कई सालों तक बेनाम ही था। आसपास रह रहे लोगों के मुताबिक 20 साल पहले ध्रुव टीले से थोड़ी दूर पर बने एक प्राचीन मंदिर में चोरों ने हाथ साफ किया था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को थोड़ी दूर झाड़ियों में शिवलिंग मिला था जिसको अधिकारियों ने बिठूर थाने के कार्यालय के सामने परिसर में बने एक मंदिर में स्थापित करा दिया। तबसे यह अनाम मंदिर था। पूर्व थानाप्रभारी तुलसीराम पांडेय ने दीपावली के दिन इस मंदिर की साफ-सफाई कराई और इसको थानेश्वर महादेव मंदिर नाम दे दिया। स्थानीय लोग बताते हैं कि थनेश्वर के दरबार में आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है। थानेश्वर बाबा लोगों की सुरक्षा भी करते हैं।

चौक में विराजमान हैं कोतवालेश्वर

पहले शहर की कोतवाली चौक इलाके में हुआ करती थी। बाद में कोतवाली बड़ा चौराहा के पास शिफ्ट हुई तो चौक में कोतवाली वाले स्थान पर भगवान शिव का मंदिर बना दिया गया। चूंकि यहां पर किसी जमाने में कोतवाली हुआ करती थी इसलिए इस मंदिर को कोतवालेश्वर मंदिर नाम दे दिया गया। स्थानीय लोग बताते हैं कि कोतवालेश्वर बाबा लोगों की सुरक्षा करते हैं। मंदिर पर आने वाले हर भक्त की मन्नत को पूरी करते हैं। सावन के महिने में देश के कोने-कोन से भक्त बाबा के दर पर आकर माथा टेकते हैं। मंदिर में पुलिसवालों के अलावा सेना के जवान भी आते हैं।

चावलामंडी में हैं खस्तेश्वर मंदिर

चावलमंडी में स्थित खस्तेश्वर मंदिर करीब 145 साल पुराना है। इस मंदिर को नाम मिला राम नारायण खस्ते वाले से। दरअसल इस दुकान के खस्ते इतने ज्यादा फेमस हो गए कि लोगों ने पास में ही स्थित भगवान शिव के मंदिर को खस्तेश्वर मंदिर के नाम से पुकारना शुरू कर दिया और इसका नाम खस्तेश्वर मंदिर ही पड़ गया। इस मंदिर में शिव परिवार, राम- जानकी परिवार व दक्षिणमुखी हनुमान प्रमुख रूप से विराजमान हैं और खस्ते का भोग लगता है। सावन के आलावा शिवरात्रि में देशभर से भक्त आते हैं और खस्तेश्वर को खस्ते का भोग लगाकर मन्नत मांगते हैं।

Tags: Historical Shiv Temple of KanpurKanpur NewsShiv TempleUP News
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
May 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

: Kanpur ITBP Controversy

ITBP police Controversy,: आईटीबीपी जवानों की भारी मौजूदगी पर उठा सवाल, पुलिस कमिश्नर ने डीजीपी को भेजी रिपोर्ट

by SYED BUSHRA
May 26, 2026

Kanpur में शनिवार को उस समय हलचल मच गई, जब बड़ी संख्या में सशस्त्र Indo-Tibetan Border Police यानी आईटीबीपी के...

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

: Kanpur ITBP Jawan Case

इंसाफ की दर्दनाक पुकार, कानपुर में सिस्टम बेपरवाह, क्यों फौजी बेटा मां का कटा हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Kanpur ITBP Jawan Case:उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां ITBP जवान विकास सिंह...

Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Pratapgarh Truck Incident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। नीमा...

Next Post
Sambhal Violence : पुलिस के हत्थे चढ़ी संभल हिंसा के ‘गुरिल्ला अटैक’ की तीन लेडी ‘हेडमास्टर’

Sambhal Violence : पुलिस के हत्थे चढ़ी संभल हिंसा के ‘गुरिल्ला अटैक’ की तीन लेडी ‘हेडमास्टर’

कौन हैं CO Anuj Chaudhary, जिन्होंने कहा ‘हम जाहिलों की गोली से मरने के लिए पुलिस में नहीं हुए भर्ती’

कौन हैं CO Anuj Chaudhary, जिन्होंने कहा ‘हम जाहिलों की गोली से मरने के लिए पुलिस में नहीं हुए भर्ती’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist