गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Amroha News: यूपी में है ऐसा इकलौता गांव, जहां जामा मस्जिद से होता है रोजगार का एलान

मोहरका पट्टी की बेटियों ने अपने हुनर से गांव को संवारा। दिल्ली से कारोबारी गांव में आते हैैं और मस्जिद में संपर्क करते हैं और महिलाओं को रोजगार देते हैं।

by Digital Desk
नवम्बर 19, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ डेस्क। उत्तर प्रदेश के अहरोहा जनपद का मोहरका पट्टी गांव एक दशक पहले अपराध के लिए जाना जाता था। 24 घंटे यहां पर पुलिस का पहरा रहता था। युवा कानून के शिकंजे में आ रहे थे। कोर्ट-कचहरी के कारण कई परिवार आर्थिक तौर पर बिखर गए। ऐसे में गांव की बेटियों ने कुछ अलग करने की बीणा उठाया और उन्हें जामा मस्जिद का साथ मिला। फिर क्या था मस्जिद परिसर में रोजगार का काउंटर शुरू हुआ और एलान करके रोजगार दिया जाने लगा। अब गांव गुलजार है। युवाओं के चेहरों पर मुस्कान है। खाकी का पहरा हट गया और देश के कोने-कोने से कारोबारी मोहरका पट्टी पहुंच रहे हैं। आमदनी बढ़ी। बेटों के साथ बेटियां भी पाठशाला में शिक्षा ले रहीं।

हुनर के दम पर नई पहचान दिलाई

अमरोहा जनपद का मोहरका पट्टी गांव कभी अपराध के लिए जाना जाता था। युवा गैर कानूनी कार्य करते, जिससे पुलिस उन्हें अरेस्ट कर जेल भेजती। हालात इतने खराब हो गए थे, कि यहां पर पुलिस के 365 दिन 24 घंटे पुलिस का पहरा रहता। बेटियों ने गांव में लगे बदनामी के दाग को मिटाने की ठानी। मस्जिद ने भी अपने हाथ आगे बढ़ाए। फिर क्या था रोजगार का कारवां चल पड़। बदनामी का दाग मिट गया। आर्थिक तरक्की की खेती शुरू हुई। प्रशिक्षण के बिना ही पीढ़ी दर पीढ़ी हुनर बढ़ रहा है। घर-घर नारी सशक्तीकरण का नारा बुलंद हो रहा है। बिना सरकारी मदद के यहां की महिलाओं ने अपराध के लिए बदनाम गांव को अपने हुनर के दम पर नई पहचान दिलाई है।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

दिल्ली व गाजियाबाद से आते हैं कारोबारी

अमरोहा जनपद से करीब 25 किमी की दूरी पर मोहरका गांव है। गांव की आबादी करीब 20 हजार है। एक दशक पहले ये गांव गोकुशी व अन्य अपराध के लिए जाना जाता था। अब महिलाओं का हुनर ही यहां की पहचान है। गांव के अधिकांश घरों में महिलाएं लेस तैयार करने का काम करती हैं। गांव में प्रवेश करते ही हर आंगन व चबूतरे पर महिलाएं साड़ी पर लगने वाली मोती की लेेस बनाती दिखती हैं। मस्जिद में दिल्ली के कारोबारी आते हैं, वहीं से महिलाओं को आर्डर दिए जाते हैं। 10 साल पहले तीन-चार घरों में काम शुरू हुआ था, अब करीब पांच सौ से अधिक घरों में काम किया जा रहा है। महिलाओं के मुताबिक लेेस की सप्लाई दिल्ली व गाजियाबाद के लिए की जाती हैं।

जामा मस्जिद से होता है संदेश प्रसारित

कारोबारी गांव की जामा मस्जिद आते हैं, वहां से संदेश प्रसारित कर महिलाओं को बुलाया जाता है, उन्हें आर्डर के साथ लेेस का रा मैटेरियल भी दिया जाता है। आर्डर भी सभी महिलाओं को बराबर-बराबर दिए जाते हैं। कारोबारी पिछले आर्डर का तैयार माल ले जाते हैं। कारोबारी महिलाओं का समय पर पैसा देते हैं। गांव की महिलाओं ने बताया कि, एक झालर तैयार करने के सौ रुपये मिलते हैं। दिनभर में एक घर की महिलाएं पांच-छह लेेस तैयार कर लेती है। उन्हें पांच-छह सौ रुपये मिल जाते हैं। यानी एक परिवार को 15-20 हजार रुपये तक आय हो जाती है। महिलाएं घर का काम भी करती हैं, खाली वक्त में लेेस तैयार करती हैं।

महिलाएं मस्जिद में एकत्र हो जाती हैं

गांव में अधिकांश परिवार मुस्लिम समुदाय के हैं। महिलाओं पर किसी तरह की पांबदी नहीं है। महिलाओं के साथ पुरूष भी उनका हाथ बंटाते हैं। गांव में महिलाओं से जुड़े हुए ही कार्य का काम होता है। जब कोई बाहर से व्यापारी ऑर्डर देने के लिए गांव में आता है तो मस्जिद से संदेश प्रसारित करा दिया जाता है। इसके बाद कारोबार से जुड़ी महिलाएं मस्जिद में एकत्र हो जाती हैं। महिलाएं बताती हैं कि शादियों के सीजन में यह कारोबार अच्छा चलता है। परवीन बताती है, पांच-छह साल से इस कारोबार को कर रही हूं। परिवार को खर्चा ठीक चल रहा है। गांव की महिलाओं को देखकर ही मोतियों की लैस बनाने का तरीका सीखा था। अब अजीविका चलाने के काम आ रहा है।

आर्थिक बुलंदियों को छू रहा गांव

मस्जिद की मुफ्ती मोहम्मद राशीद ने बताया कि गांव की महिलाओं के चलते अब युवाओं को रोजगार मिल रहा है। गांव से अपराध पलायन कर गया है। मस्जिद में बाहर से कारोबारी आते हैं। उनकी रूकने और खान की व्यवस्था मस्जिद की तरफ से की जाती है। आज हमारा गांव आर्थिक बुलंदियों को छू रहा है। बता दें, लेेस सादा कपड़े की 10 मीटर की पट्टी पर तैयार होती है। इसमें चमकीली धागे के साथ मोती लगाए जाते हैं। व्यापारी लेेस ले जाकर पालिस्टर की साड़ी पर लगवाते हैं। दिल्ली व गाजियाबाद में यह काम काफी होता है। व्यापारी भी एक लेेस को ढाई सौ रुपये तक में साड़ी तैयार कराने वालों को बेच देते हैं।

Tags: Amroha NewsJama Masjid of AmrohaMoharka Patti VillageUP Hindi NewsUP News
Share196Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
Siddharthnagar

योगी सरकार की ये पहल बढ़ा रही कामगारों की आय, 21 नवम्बर को फिर सजेंगे स्टाल

UP में स्मॉग का बढ़ता असर… नोएडा-गाजियाबाद के बाद प्रदूषण से जूझ रहे इन जिलों के 12 तक के स्कूल भी बंद

UP में स्मॉग का बढ़ता असर... नोएडा-गाजियाबाद के बाद प्रदूषण से जूझ रहे इन जिलों के 12 तक के स्कूल भी बंद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In