बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

राजनीतिज्ञों के जुर्म का अड्डा बना उन्नाव, सपा नेता के बेटे पर दलित युवती की हत्या कर लाश दफनाने का आरोप

by Zeeshan Farooqui
फ़रवरी 11, 2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक दलित युवती का शव समाजवादी पार्टी के एक नेता के खेत से मिलने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जो उन्नाव कभी बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर के दुष्कर्म मामले को लेकर चर्चा में आया था, अब वो सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे दिवंगत फतेहबहादुर सिंह के बेटे रजोल सिंह के कारण चर्चा में है। आरोप है कि रजोल सिंह ने न सिर्फ दलित युवती का अपहरण किया बल्कि उसे जान से मारकर टॉयलेट के टैंक में दफना दिया। अब दो महीने बाद लड़की की लाश मिली है, जिसपर राजनीति गरमा गई है।

युवती 8 दिसंबर को लापता हुई थी। पुलिस ने साथी की निशानदेही पर आरोपी की खाली जमीन से शव बरामद किया है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट और परिजनों की मौजूदगी में गड्ढा खोदकर युवती का शव बरामद किया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और डॉग स्क्वायड को बुलाकर जांच में जुट गई। शव बरामद होने की सूचना पर एसपी समेत कई थानों की फोर्स को मौके पर बुलाया गया।

RELATED NEWS

Road Safety: गंगा एक्सप्रेसवे पर धंसी सड़क, शॉल से ढका गड्ढा, विडियो हुआ वायरल,  बैरिकेडिंग कर शुरू हुई मरम्मत

Road Safety: गंगा एक्सप्रेसवे पर धंसी सड़क, शॉल से ढका गड्ढा, विडियो हुआ वायरल, बैरिकेडिंग कर शुरू हुई मरम्मत

सितम्बर 1, 2026
Unnao Suicide: दोहरी त्रासदी, विवाहिता की आत्महत्या के बाद सेना में तैनात पति ने भी दी जान, दो मासूम हुये अनाथ

Unnao Suicide: दोहरी त्रासदी, विवाहिता की आत्महत्या के बाद सेना में तैनात पति ने भी दी जान, दो मासूम हुये अनाथ

जून 18, 2026

मृतिका की मां ने 9 दिसंबर को ही रजोल सिंह के खिलाफ तहरीर देते हुए बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था। लेकिन मामला फतेहबहादुर के बेटे से जुड़ा होने के चलते पुलिस लगातार मामले में हीला-हवाली कर रही थी। बेटी के लापता होने के बाद कोई ठोस कदम न उठाए जाने और आरोपी रजोल सिंह के खुलेआम घूमने को लेकर पीड़ित मां कई बार आला अधिकारियों से मिली लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ। मां अफसरों की चौखट पर न्याय की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी।

जब कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई तो 24 जनवरी को लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के गाड़ी के आगे कूद कर पीड़ित मां ने आत्मदाह की कोशिश की थी। मामला लखनऊ पहुंचने पर उन्नाव पुलिस के हाथ पैर फूल गए थे जिसके बाद उन्नाव कोतवाली पुलिस ने आनन फानन में 25 जनवरी को आरोपी रजोल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

युवती का पता नहीं चलने पर बीती 4 फरवरी को पुलिस ने आरोपी रजोल सिंह को पीसीआर रिमांड पर लेकर पूछताछ की, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। इसके बाद एसओजी टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मिले इनपुट के आधार पर आरोपी के साथी सूरज सिंह को उठा कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने रजोल के साथ मिलकर युवती की हत्या के बाद उसे दफनाने की बात कबूल कर ली।

इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खुदाई करवाई और जमीन से 7 फीट नीचे युवती का शव बरामद कर लिया। आरोपी रजोल सिंह के पिता के बनवाए दिव्यानंद आश्रम के बगल में खाली पड़ी जमीन से शव बरामद किया गया। उधर युवती की मां ने सदर कोतवाली पुलिस पर आरोपी रजोल सिंह के साथ मिली भगत होने का आरोप लगाया है।

मृतक की मां का कहना है कि वह लगातार पुलिस से अपनी बेटी को ढूंढने की गुहार लगा रही थी लेकिन पुलिस की आरोपी रजोल सिंह से मिली भगत थी। पीड़ित मां ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोतवाल अखिलेश पांडेय और चौकी इंचार्ज प्रेम प्रकाश दीक्षित लगातार उसे अपशब्द कहते थे और बेटी को सामने लाकर 4 लाख रुपये वसूली करने का आरोप लगाया था। युवती की लाश मिलने के बाद उन्नाव पुलिस अब सवालों के घेरे में है। लापरवाही के चलते शहर कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि बीते 8 दिसंबर को एक युवती के गायब होने की तहरीर मिली थी। तहरीर के बाद ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। सीओ सिटी जांच कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार जो तथ्य मिले हैं, उसके बाद यहां एक बॉडी मिली है। पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

इस मामले पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा, ‘अखिलेश यादव जी, सपा नेता के खेत में दलित बेटी का शव बरामद, जब बेटी की मां आपकी गाड़ी के सामने गिड़गिड़ा रही थी तो उनकी बात नहीं सुनना और सपा नेता का संरक्षण करोगे। नई सपा में सपाइयों का हर घिनौना अपराध माफ करोगे, जांचकर दोषी को दंड पीड़ित को न्याय दिलाने कसर नहीं छोड़ेंगे।’

वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, ‘उन्नाव जिले में सपा नेता के खेत में दलित युवती का दफनाया हुआ शव बरामद होना अति-दुःखद व गंभीर मामला है। परिवार वाले पहले से ही उसके अपहरण व हत्या को लेकर सपा नेता पर शक कर रहे थे। राज्य सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों के खिलाफ तुरन्त सख्त कानूनी कार्रवाई करे।’

Tags: UnnaoUnnao murder caseunnao newsunnao sp neta
Share196Tweet123Share49

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Road Safety: गंगा एक्सप्रेसवे पर धंसी सड़क, शॉल से ढका गड्ढा, विडियो हुआ वायरल,  बैरिकेडिंग कर शुरू हुई मरम्मत

Road Safety: गंगा एक्सप्रेसवे पर धंसी सड़क, शॉल से ढका गड्ढा, विडियो हुआ वायरल, बैरिकेडिंग कर शुरू हुई मरम्मत

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर बारिश के बीच सड़क धंसने का मामला सामने आया है। बशीरतगंज टोल प्लाजा के पास...

Unnao Suicide: दोहरी त्रासदी, विवाहिता की आत्महत्या के बाद सेना में तैनात पति ने भी दी जान, दो मासूम हुये अनाथ

Unnao Suicide: दोहरी त्रासदी, विवाहिता की आत्महत्या के बाद सेना में तैनात पति ने भी दी जान, दो मासूम हुये अनाथ

by SYED BUSHRA
जून 18, 2026

Unnao Tragic Incident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता की...

UP के दो बड़े एक्सप्रेसवे का इंतजार हुआ लंबा, समय सीमा खत्म, फिर नहीं मिला तेज़ सफर का तोहफा

UP के दो बड़े एक्सप्रेसवे का इंतजार हुआ लंबा, समय सीमा खत्म, फिर नहीं मिला तेज़ सफर का तोहफा

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 31, 2025

expressway construction delay:उन्नाव जिले में दो बड़े एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन हैं, जिनसे लोगों को तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिलने की...

रिलीज हुई उन्नाव के ‘लेडी सिंघम’ की दबदबे वाली मूवी, बुजुर्ग महिला को एक मिनट में डाली अनगिनत गाली

रिलीज हुई उन्नाव के ‘लेडी सिंघम’ की दबदबे वाली मूवी, बुजुर्ग महिला को एक मिनट में डाली अनगिनत गाली

by Vinod
नवम्बर 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। वह किसी की नहीं सुनती अर्जी। खुद को दबंग के सलमान खान खान बताती हैं और थाने में...

उन्नाव के ट्रैफिक दरोगा की रिलीज हुई रिश्वतखोरी वाली ‘पिक्चर’, ‘साहब’ ने कुछ तरह तरह से लिया 500 का नोट

उन्नाव के ट्रैफिक दरोगा की रिलीज हुई रिश्वतखोरी वाली ‘पिक्चर’, ‘साहब’ ने कुछ तरह तरह से लिया 500 का नोट

by Vinod
नवम्बर 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।...

Next Post

बदायूं में जमकर बरसे CM Yogi Adityanath,कहा- सपा ने कब्रिस्तान की बाउंड्री बनवाई थी, हम गंगा एक्सप्रेस-वे बनवा रहे हैं

मोदी सरकार पर प्रिंयका का प्रहार- कहा, धर्म और जाति की बातों से जनता का पेट नहीं भरेगा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In