शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

दलित दिव्यांग छात्रा के साथ Principal ने की घिनौनी हरकत, छुआछूत बताई वजह

by Anu Kadyan
सितम्बर 9, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के एक सरकारी स्कूल से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दलित दिव्यांग छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बच्ची के हाथ पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने खौलती हुई सब्जी डाल दी। जिससे बच्ची का हाथ बुरी तरह से झुलस गया है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि वह दलित हैं और विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छुआछूत के चलते इस तरह का काम किया है।

परिजनों के मुताबिक उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस-प्रशासन के कई अधिकारियों से की है। लेकिन उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं सरकारी स्कूल से इस तरह की घटना सामने आने के बाद से बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है और बाराबंकी के बीएसए जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दे रहे हैं।

RELATED NEWS

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

जुलाई 16, 2026
UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

जुलाई 15, 2026

दूसरी कक्षा के हाथ पर डाली सब्जी

यह मामला बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र में आने वाले विकासखंड पूरेडलई के प्राथमिक विद्यालय कस्बा इचौली से जुड़ा है। यहां गांव के ही रहने वाले गुटई पासी की दिव्यांग पुत्री लक्ष्मी रावत कक्षा दो की छात्रा है। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि अमीन नाम के विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उनकी पुत्री लक्ष्मी के हाथ पर खौलती हुई सब्जी डाल दी है। जिससे उसका हाथ बुरी तरह से झुलस गया है।

छात्रा के माता-पिता के मुताबिक जब इस बात की जानकारी छात्रा ने घर आकर उन लोगों को दी तो वह लोग स्कूल गये और प्रधानाचार्य से बात करने की कोशिश की। लेकिन प्रधानाचार्य ने उन लोगों को जातिसूचक गाली देते हुए उन लोगों को स्कूल से भगा दिया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि वह दलित हैं और विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छुआछूत के चलते इस तरह का काम किया है। परिजनों के मुताबिक उन लोगों ने इस घटना की शिकायत कई जगह पर की है। लेकिन अब तक कहीं से कोई भी कार्रवाई नहीं हो सकी है। सभी लोग इसमें कार्रवाई की जगह लीपापोती में लगे हुए हैं।

प्रधानाचार्य ने दी सफाई

वहीं इस विद्यालय के प्रधानाचार्य अमीन ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार एवं गलत बताया है। इनका कहना है कि छात्रा दिव्यांग है और उसे व विद्यालक के बाकी दिव्यांग छात्रों को अलग बिठाकर खाना खिलाया जाता है। ऐसी कोई घटना विद्यालय में नहीं घटी है। साथ ही उन्होंने विद्यालय में छुआछूत के भी सभी आरोपों को गलत बताया है। विद्यालय में खाना बनाने वाला रसोंइयों ने भी कहा कि इस तरह की कोई भी घटना स्कूल में नहीं हुई है।

वहीं इस घटना पर बाराबंकी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया था। जिसकी जांच कराई जा रही है। अगर जांच में इस घटना को लेकर कोई भी सत्यता पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े-पुलिस के शिकंजे में फंसा बादशाह, देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शख्स के मिले आतंकी कनेक्शन, मचा हड़कंप

Tags: barabanki newsBJPcmyogiCrime NewsNews1IndiaprincipalUP NewsUP PoliceUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Anu Kadyan

Related Posts

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

UP Weather Update: पिछले छह दिनों से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।...

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Digital Labour Chowk App: कनपुर। उत्तर प्रदेश में अब घर बनाने, मरम्मत कराने या किसी अन्य निर्माण कार्य के लिए...

Kanpur Suicide Case

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में पॉलीटेक्निक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गीता नगर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया,...

CM YOGI  के प्रमुख सलाहकार अवनीश अवस्थी को पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद का मिला सौभाग्य, राष्ट्रहित, धर्म और जनकल्याण पर हुई चर्चा

World Youth Skills Day:विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज, 400 सफल युवा होंगे सम्मानित,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

World Youth Skills Day Uttar Pradesh:विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान...

UP Summit 2026 में बोले CM योगी, ‘दंगा मुक्त और उत्सव प्रदेश’ बनी उत्तर प्रदेश की नई पहचान

UP Summit 2026 में बोले CM योगी, ‘दंगा मुक्त और उत्सव प्रदेश’ बनी उत्तर प्रदेश की नई पहचान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 14, 2026

UP Summit 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति, विकास और कानून व्यवस्था पर केंद्रित रिपब्लिक भारत के विशेष कार्यक्रम 'UP Summit...

Next Post

7 साल से नही हो रहा था पत्नी को बच्चा तो पति ने कर दिया इतना बड़ा कांड

बॉलीवुड का विरोध करने पर पुलिस ने की बजरंग दल कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई, पुलिस ने दिया साथ रणबीर-आलिया का

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist