मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IAS Transfer :यूपी में 34 IAS के तबादले, 14 जिलों के डीएम बदले, मुरादाबाद से लेकर हमीरपुर तक हुआ बदलाव

उत्तर प्रदेश सरकार ने 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 14 जिलों के डीएम बदले गए हैं। मुरादाबाद, कानपुर नगर, बिजनौर, बागपत समेत कई जिलों में नई तैनाती हुई है।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
UP IAS Transfer
Share on FacebookShare on Twitter

 UP IAS Transfer:उत्तर प्रदेश में सोमवार 21 सितंबर को 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इनमें 14 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में यह तबादलों की दूसरी सूची है। इससे पहले 10 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था।

14 जिलों में नए डीएम

सरकार की सूची के मुताबिक अनुनय झा को मुरादाबाद, राहुल पाण्डेय को हरदोई, एम. अरुन्मोली को एटा, संजय चौहान को कुशीनगर और महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। अनुज मलिक को संतकबीरनगर की जिम्मेदारी मिली है।

RELATED NEWS

OTS Scheme: यूपी में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, OTS योजना में ब्याज और सरचार्ज होगा माफ |

OTS Scheme: यूपी में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, OTS योजना में ब्याज और सरचार्ज होगा माफ |

जुलाई 21, 2026
UP IAS Transfer News

UP IAS Transfer: क्या प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सचिव, विशेष सचिव और सीडीओ स्तर पर किए बड़े बदलाव

जुलाई 10, 2026

इसके अलावा आलोक कुमार को पीलीभीत, ज्ञानेंद्र सिंह को बलिया, शशांक चौधरी को अमेठी, दिव्यांशु पटेल को बागपत, प्रभास कुमार को महोबा, उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर, सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस और अशोक कुमार को हमीरपुर का डीएम बनाया गया है।

20 अफसरों को नई जिम्मेदारी

अन्य तबादलों में हिमांशु कौशिक को यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पद से हटाकर नगर आयुक्त नगर निगम मुरादाबाद बनाया गया है। विजय कुमार सिंह को देवरिया के मुख्य राजस्व अधिकारी पद से मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर भेजा गया है। संतोष बहादुर सिंह को सहारनपुर के अपर जिलाधिकारी प्रशासन से मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी बनाया गया है।

विशाल कुमार को मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर से गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। विजय कुमार को विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक तथा महाप्रबंधक यूपी डेस्को से उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण और संभागीय खाद्य नियंत्रक आगरा की जिम्मेदारी दी गई है।

औद्योगिक प्राधिकरणों में बदलाव

शैलेन्द्र भाटिया को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीआईडीए बनाया गया है। ग़ज़ल भारद्वाज को महोबा के डीएम पद से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी इन्वेस्ट यूपी की जिम्मेदारी मिली है।

नितिन मदान को रामपुर के अपर जिलाधिकारी प्रशासन से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है। जसजीत कौर को बिजनौर के डीएम पद से यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

कई डीएम को नई पोस्टिंग

कानपुर नगर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का निदेशक बनाया गया है। नेहा बंधु को मैनपुरी के मुख्य विकास अधिकारी पद से अपर आयुक्त विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन की जिम्मेदारी दी गई है।

अमनदीप डली को अपर आयुक्त मनरेगा से नियंत्रक विधिक बाट-माप बनाया गया है। अस्मिता लाल को बागपत के डीएम पद से हटाकर विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा संबंधित विभागों के निदेशक और प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्मिक और राजस्व में बदलाव

अभिषेक गोयल को हमीरपुर के जिलाधिकारी पद से विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक बनाया गया है। मंगला प्रसाद सिंह को बलिया के डीएम पद से उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

निधि श्रीवास्तव को विशेष सचिव उच्च शिक्षा से विशेष सचिव राज्य कर बनाया गया है। अरविंद सिंह को एटा के जिलाधिकारी पद से विशेष सचिव खाद्य एवं रसद की जिम्मेदारी मिली है।

कारागार विभाग में तैनाती

राजेंद्र पैसिया को मुरादाबाद के जिलाधिकारी पद से विशेष सचिव कारागार प्रशासन एवं सुधार बनाया गया है। अतुल वत्स को हाथरस के जिलाधिकारी पद से विशेष सचिव राजस्व की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं चन्द्र शेखर को विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन के साथ विशेष सचिव परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस तबादला सूची के बाद प्रदेश के कई जिलों और महत्वपूर्ण विभागों में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव हुआ है।

Tags: district magistrateUP IAS Transferuttar pradesh government
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

OTS Scheme: यूपी में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, OTS योजना में ब्याज और सरचार्ज होगा माफ |

OTS Scheme: यूपी में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, OTS योजना में ब्याज और सरचार्ज होगा माफ |

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

UP Property Tax OTS Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार प्रॉपर्टी टैक्स यानी गृहकर, जलकर और सीवरकर के पुराने बकायेदारों को बड़ी...

UP IAS Transfer News

UP IAS Transfer: क्या प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सचिव, विशेष सचिव और सीडीओ स्तर पर किए बड़े बदलाव

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

UP IAS Transfer : उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।...

UP Rural Employment Scheme 2026

New Scheme: यूपी में आज से नई रोजगार गारंटी योजना लागू , 15 दिन में काम नहीं तो मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

New Rural Employment Guarantee Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण मजदूरों के लिए एक नई रोजगार गारंटी योजना लागू कर...

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूपी में विशेष तैयारी, सभी जिलों में मंत्रियों की तैनाती

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूपी में विशेष तैयारी, सभी जिलों में मंत्रियों की तैनाती

by Sadaf Farooqui
जून 20, 2026

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रदेशभर में भव्य रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने...

Yogi Cabinet Major Decisions

Yogi Cabinet Decisions: मक्का खरीद, वकीलों की फीस, नई जेलें और वाहन मालिकों को राहत, कैबिनेट ने कौन से 24 प्रस्तावों को दी मंजूरी

by SYED BUSHRA
जून 4, 2026

Yogi Cabinet Takes Major Decisions:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को उनके सरकारी आवास पर कैबिनेट बैठक आयोजित हुई।...

Next Post
Car Battery Tips: कार की बैटरी चलेगी लम्बे समय तक,बस इन ग़लतियों से बचे और अपनये ये आदत

Car Battery Tips: कार की बैटरी चलेगी लम्बे समय तक,बस इन ग़लतियों से बचे और अपनये ये आदत

Fake Bail Bonds: मजबूरी का फ़ायदा उठा कर करवा रहे ये अपराध,जानिए किन में हो रही है भागीदारी

Fake Bail Bonds: मजबूरी का फ़ायदा उठा कर करवा रहे ये अपराध,जानिए किन में हो रही है भागीदारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In