शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Data Center Policy 2026: बढ़ेगा निवेश खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी , मिलेगी डिजिटल उद्योगों को नई रफ्तार

उत्तर प्रदेश सरकार की नई डेटा सेंटर नीति-2026 से बड़े निवेश का रास्ता खुलेगा। इससे हजारों युवाओं को नौकरी, नए उद्योगों को बढ़ावा और बुंदेलखंड-पूर्वांचल समेत पूरे प्रदेश में डिजिटल विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

UP Data Center Policy 2026: उत्तर प्रदेश में आने वाले समय में युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर बनने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश डेटा सेंटर नीति-2026 को मंजूरी दे दी गई। सरकार का उद्देश्य राज्य को देश का प्रमुख ग्रीन और एआई आधारित डेटा सेंटर हब बनाना है। इस नई नीति के जरिए प्रदेश में आधुनिक डिजिटल ढांचा तैयार किया जाएगा, जिससे आईटी क्षेत्र को नई ताकत मिलेगी।

बड़े निवेश का लक्ष्य

सरकार ने इस नीति के तहत 2 गीगावाट अतिरिक्त डेटा सेंटर क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आने की संभावना जताई गई है। यदि यह लक्ष्य पूरा होता है, तो उत्तर प्रदेश डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो सकता है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

अगस्त 19, 2026
Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त 6, 2026

युवाओं को मिलेंगी नौकरियां

सरकार का कहना है कि नई नीति लागू होने के बाद प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का डेटा सेंटर नेटवर्क तैयार होगा। इसके आसपास आईटी कंपनियां, क्लाउड सर्विस, डिजिटल सेवाएं और तकनीक से जुड़े दूसरे उद्योग भी विकसित होंगे। अनुमान है कि करीब 7,500 लोगों को स्थायी नौकरी मिलेगी, जबकि डेटा सेंटर के निर्माण के दौरान लगभग 50 हजार लोगों को अस्थायी रोजगार मिलेगा। इसके अलावा बड़ी संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार भी पैदा होंगे, जिससे स्थानीय युवाओं और छोटे कारोबारियों को भी फायदा होगा।

बुंदेलखंड और पूर्वांचल पर खास ध्यान

सरकार ने इस नीति में क्षेत्रीय संतुलन को भी महत्व दिया है। बुंदेलखंड और पूर्वांचल में निवेश बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन देने का फैसला किया गया है। इससे इन क्षेत्रों में नए उद्योग लगने की संभावना बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर तैयार होंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े डेटा सेंटर बनने के बाद होटल, परिवहन, इंटरनेट, बिजली, सुरक्षा और खानपान जैसी सेवाओं का भी तेजी से विस्तार होगा।

ग्रीन और एआई तकनीक को बढ़ावा

प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील शर्मा ने बताया कि नई नीति भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसमें जीपीयू आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऊर्जा की बचत और पर्यावरण के अनुकूल तकनीक को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही टियर-3 और टियर-4 डेटा सेंटरों को भी बढ़ावा देने का प्रावधान रखा गया है। इससे बिजली की खपत कम होगी और कम कार्बन उत्सर्जन वाली आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा मिलेगा।

पहले भी मिले अच्छे परिणाम

सरकार के अनुसार, वर्ष 2021 में लागू की गई डेटा सेंटर नीति से अच्छे नतीजे मिले थे। बाद में वर्ष 2022 में इसमें कुछ बदलाव भी किए गए। उसी नीति के तहत 21,343 करोड़ रुपये के निवेश वाली छह डेटा सेंटर पार्क और दो अन्य डेटा सेंटर परियोजनाओं को मंजूरी मिली थी। इनमें से सात परियोजनियां अब काम भी कर रही हैं। नई नीति के जरिए सरकार इस सफलता को और आगे बढ़ाना चाहती है।

इन क्षेत्रों में बढ़ेंगे अवसर

नई डेटा सेंटर नीति का फायदा केवल इंजीनियरों तक सीमित नहीं रहेगा। इसके चलते आईटी, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल इंजीनियरिंग, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा मैनेजमेंट, तकनीकी सहायता, सुरक्षा सेवाएं, भवन रखरखाव, हाउसकीपिंग और लॉजिस्टिक्स जैसे कई क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर बनेंगे। इससे प्रदेश के युवाओं को अपने ही राज्य में बेहतर करियर बनाने का मौका मिलेगा।

Tags: Data Center Policy 2026Uttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक राज्य की जिम्मेदारी...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

UP Weather Update

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Monsoon Alert :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार...

Next Post
Ketan Agarwal Murder Case

Ketan Murder Case: जांच में रोज हो रहे नए खुलासे, क्या सिया ने वारदात से पहले कानून, पुलिस कस्टडी और जेल पर करी थी रिसर्च

Salman Khan ने ‘मातृभूमि’ पर किया नया पोस्ट, सेंसर विवाद के बीच एक शब्द ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

Salman Khan ने 'मातृभूमि' पर किया नया पोस्ट, सेंसर विवाद के बीच एक शब्द ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist