बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

बिजली दरों में भारी बढ़ोतरी की तैयारी: यूपी में 30 फीसदी तक महंगी हो सकती है बिजली!

उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को जल्द बड़ा झटका लग सकता है। पावर कॉरपोरेशन ने दरों में औसतन 30 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है, जिससे शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं पर सीधा आर्थिक असर पड़ने की आशंका है।

by Mayank Yadav
जून 16, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश
UP
Share on FacebookShare on Twitter

UP electricity hike:  उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को जल्द एक बड़ा झटका लग सकता है। राज्य में बिजली की दरों में औसतन 30 फीसदी तक बढ़ोतरी की तैयारी चल रही है। पावर कॉरपोरेशन ने राज्य विद्युत नियामक आयोग (UPERC) को श्रेणीवार दरें बढ़ाने का प्रस्ताव सौंपा है। प्रस्ताव में शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं पर सबसे अधिक बोझ पड़ने की आशंका है। वहीं, बिजली कनेक्शन दरों में भी 25 से 30 फीसदी तक इजाफे की बात कही गई है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो आम जनता की जेब पर जबरदस्त असर पड़ेगा। दूसरी ओर, उपभोक्ता परिषद ने इस बढ़ोतरी पर आपत्ति जताई है और दरों को 4% तक कम करने का सुझाव भी दिया है।

शहरी-ग्रामीण उपभोक्ताओं पर सीधा असर

UP पावर कॉरपोरेशन ने आयोग को जो प्रस्ताव भेजा है, उसके मुताबिक शहरी घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दरों में 35 से 40 फीसदी और ग्रामीण उपभोक्ताओं की दरों में 40 से 45 फीसदी तक बढ़ोतरी की जा सकती है। वहीं कॉमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए 20-25 फीसदी और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए 15-18 फीसदी की वृद्धि प्रस्तावित है। औसतन यह बढ़ोतरी 29 से 30 फीसदी तक पहुंच सकती है। साथ ही, नए कनेक्शन लेने की दरों में भी 25-30 फीसदी तक बढ़ोतरी की सिफारिश की गई है।

RELATED NEWS

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026
UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

जनवरी 12, 2026

घाटे का हवाला, उपभोक्ताओं की आपत्ति

UP पावर कॉरपोरेशन ने 19,644 करोड़ रुपये का घाटा दिखाते हुए इस बढ़ोतरी की मांग की है। उनका कहना है कि यह घाटा कलेक्शन एफिशिएंसी के आधार पर आंका गया है। हालांकि, राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि कंपनियों के पास 33,122 करोड़ रुपये का सरप्लस है, फिर बढ़ोतरी की जरूरत कहां है? उन्होंने आयोग से अपील की है कि इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया जाए और दरों में 4% तक की कटौती की जाए।

निजीकरण पर भी मंथन तेज

UP बिजली दरों के अलावा प्रदेश सरकार निजीकरण की दिशा में भी कदम बढ़ा रही है। एनर्जी टास्क फोर्स ने पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के लिए नियामक आयोग से सलाह मांगी है। प्रस्ताव के अनुसार, इन क्षेत्रों की जगह पांच नई कंपनियां बनाई जाएंगी जिनमें 51 फीसदी हिस्सेदारी निजी कंपनियों की और 49 फीसदी राज्य सरकार की होगी। इस मुद्दे पर भी राज्यभर में विरोध की संभावना जताई जा रही है।

श्रेणीवार संभावित बढ़ोतरी (प्रस्तावित):

कैटेगरी बढ़ोतरी (%)
शहरी घरेलू 35-40%
ग्रामीण घरेलू 40-45%
कॉमर्शियल 20-25%
उद्योग 15-18%
औसत 29-30%

UP में बिजली दरों में प्रस्तावित यह बढ़ोतरी यदि लागू होती है, तो इससे आम आदमी के मासिक बजट पर बड़ा असर पड़ेगा। आयोग की आगामी सुनवाई और सार्वजनिक आपत्तियों पर फैसला आने तक यह मसला पूरे प्रदेश में चर्चा का केंद्र बना रहेगा।

Delhi-NCR में 6 दिन तक रहेगा मौसम का कहर, हरियाणा-राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
Tags: UP
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

UP rural enterprises: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक...

UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

UP AI Impact Summit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक...

UP Politics

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

by Mayank Yadav
जनवरी 5, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जातिगत ध्रुवीकरण और धार्मिक एकता के बीच...

UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 23, 2025

UP Medical Recruitment Board: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में...

Next Post
Gemini Live

Samsung के नए फोल्डेबल फोन में होगा Gemini Live का कमाल, स्मार्ट फीचर्स से आसान होंगे आपके कई काम!

Census 2027

Census 2027: डिजिटल युग की नई गिनती, पहली बार शामिल होंगे जातिगत आंकड़े

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist