मंगलवार, अगस्त 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Fake Registry: फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त , कैसे फर्जी रजिस्ट्री पर लगेगी ब्रेक कब से बायोमीट्रिक और आधार सत्यापन अनिवार्य

उत्तर प्रदेश में 1 फरवरी से जमीन रजिस्ट्री की नई व्यवस्था लागू होगी। आधार और बायोमीट्रिक सत्यापन से फर्जी पहचान पत्रों पर रोक लगेगी और भू-माफिया की चालें नाकाम होंगी।

by SYED BUSHRA
जनवरी 28, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Fake Registry to Be Stopped: उत्तर प्रदेश में भू-माफिया या जालसाज किसी की जमीन को फर्जी गवाहों और नकली पहचान पत्रों के सहारे आसानी से नहीं बेच पाएंगे। लंबे समय से जमीन की रजिस्ट्री में हो रहे फर्जीवाड़े को देखते हुए सरकार ने सख्त फैसला लिया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बड़ी खामियों का फायदा उठाकर जालसाज बेधड़क फर्जी रजिस्ट्रियां करवा रहे थे, लेकिन अब इस पर पूरी तरह रोक लगाने की तैयारी कर ली गई है।

1 फरवरी से लागू होगी नई व्यवस्था

उत्तर प्रदेश की महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा ने सभी सहायक महानिरीक्षक निबंधन को शासनादेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत 1 फरवरी से प्रदेश भर में रजिस्ट्री की नई व्यवस्था लागू की जाएगी। लखनऊ के सहायक महानिरीक्षक निबंधन द्वितीय रमेश कुमार ने बताया कि अब “उत्तर प्रदेश ऑनलाइन दस्तावेज पंजीकरण नियमावली 2024” के तहत जमीन बेचने वाले, खरीदने वाले और गवाहों की पहचान बायोमीट्रिक तरीके से की जाएगी।

RELATED NEWS

OTS Scheme: यूपी में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, OTS योजना में ब्याज और सरचार्ज होगा माफ |

OTS Scheme: यूपी में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, OTS योजना में ब्याज और सरचार्ज होगा माफ |

जुलाई 21, 2026
UP IAS Transfer News

UP IAS Transfer: क्या प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सचिव, विशेष सचिव और सीडीओ स्तर पर किए बड़े बदलाव

जुलाई 10, 2026

आधार और बायोमीट्रिक होगा जरूरी

नई व्यवस्था में दस्तावेजों पर सिर्फ आधार आधारित ई-हस्ताक्षर को ही कानूनी मान्यता दी जाएगी। रजिस्ट्री से पहले सभी जानकारी सॉफ्टवेयर के जरिए ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। रजिस्ट्री वाले दिन क्रेता, विक्रेता और गवाहों के अंगूठे के निशान सीधे आधार डेटाबेस से मिलाए जाएंगे। अगर किसी का अंगूठा आधार रिकॉर्ड से मेल नहीं खाता, तो सिस्टम तुरंत अलर्ट दे देगा और रजिस्ट्री आगे नहीं बढ़ेगी। इसके साथ ही मौके पर ही फोटो खींचकर पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

पहले क्यों होती थी गड़बड़ी

अब तक की प्रक्रिया में क्रेता, विक्रेता और गवाह जो भी पहचान पत्र लाते थे, उनके सत्यापन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी। उपनिबंधक के सामने पेश किए गए दस्तावेजों को बिना जांच के आगे बढ़ा दिया जाता था। इसी कारण फर्जी आईडी के सहारे रजिस्ट्रियां हो जाती थीं। इस लापरवाही का फायदा उठाकर भू-माफिया और दलाल आसानी से खेल कर जाते थे।

पुराने मामलों से खुली पोल

दरअसल आधार को रजिस्ट्री से जोड़ने की योजना कई सालों से चर्चा में थी। 25 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टांप और रजिस्ट्रेशन विभाग की समीक्षा बैठक में रजिस्ट्रियों में हो रहे फर्जीवाड़े पर नाराजगी जताई थी और सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे। सिर्फ लखनऊ में ही बीते एक साल में दो दर्जन से ज्यादा मामले सामने आए, जहां फर्जी पहचान पत्रों के जरिए रजिस्ट्री कर दी गई।

जेल में बंद आरोपी के नाम रजिस्ट्री

एक चौंकाने वाले मामले में शाइन सिटी के निदेशक अमिताभ श्रीवास्तव, जो उस समय वाराणसी जेल में बंद था, उसके नाम पर लखनऊ में रजिस्ट्री हो गई। रिकॉर्ड में दिखाया गया कि वह 24 अगस्त 2022 को निबंधन कार्यालय आया था, जबकि जांच में साफ हुआ कि वह जेल से बाहर ही नहीं निकला था। ऐसे कई मामलों में फर्जी दस्तावेजों और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत सामने आई।

नई व्यवस्था से क्या होगा फायदा

अब बायोमीट्रिक और आधार लिंकिंग से ऐसी गड़बड़ियों पर लगाम लगेगी। सही व्यक्ति की पहचान पक्की होगी और आम लोगों की जमीन सुरक्षित रहेगी।

Tags: Land Registry Newsuttar pradesh government
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

OTS Scheme: यूपी में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, OTS योजना में ब्याज और सरचार्ज होगा माफ |

OTS Scheme: यूपी में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, OTS योजना में ब्याज और सरचार्ज होगा माफ |

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

UP Property Tax OTS Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार प्रॉपर्टी टैक्स यानी गृहकर, जलकर और सीवरकर के पुराने बकायेदारों को बड़ी...

UP IAS Transfer News

UP IAS Transfer: क्या प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सचिव, विशेष सचिव और सीडीओ स्तर पर किए बड़े बदलाव

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

UP IAS Transfer : उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।...

UP Rural Employment Scheme 2026

New Scheme: यूपी में आज से नई रोजगार गारंटी योजना लागू , 15 दिन में काम नहीं तो मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

New Rural Employment Guarantee Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण मजदूरों के लिए एक नई रोजगार गारंटी योजना लागू कर...

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूपी में विशेष तैयारी, सभी जिलों में मंत्रियों की तैनाती

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूपी में विशेष तैयारी, सभी जिलों में मंत्रियों की तैनाती

by Sadaf Farooqui
जून 20, 2026

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रदेशभर में भव्य रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने...

Yogi Cabinet Major Decisions

Yogi Cabinet Decisions: मक्का खरीद, वकीलों की फीस, नई जेलें और वाहन मालिकों को राहत, कैबिनेट ने कौन से 24 प्रस्तावों को दी मंजूरी

by SYED BUSHRA
जून 4, 2026

Yogi Cabinet Takes Major Decisions:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को उनके सरकारी आवास पर कैबिनेट बैठक आयोजित हुई।...

Next Post
Budget Session Update: कब पेश होगा आर्थिक सर्वे और बजट जानिए कितने दिनों तक चलेगा बजट सत्र

Budget Session Update: कब पेश होगा आर्थिक सर्वे और बजट जानिए कितने दिनों तक चलेगा बजट सत्र

Plane crash: लैंडिंग के समय हुए दुखद विमान हादसे से पूरे महाराष्ट्र में शोक, अजित पवार का आखिरी ट्वीट बना चर्चा का विषय

Plane crash: लैंडिंग के समय हुए दुखद विमान हादसे से पूरे महाराष्ट्र में शोक, अजित पवार का आखिरी ट्वीट बना चर्चा का विषय

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist