शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने का कड़ा एक्शन, राजस्व वादों और कानून व्यवस्था में सुधार की दिशा में उठाया जाएगा सख्त कदम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में जनसुनवाई और राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा की।

by Gulshan
दिसम्बर 5, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में जनसुनवाई और राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों, मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व वादों का निस्तारण मिशन मोड में किया जाए और इन मामलों को शीर्ष प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी गरीब के साथ अन्याय नहीं होने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण के मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि सड़कें सभी के लिए हैं, न कि निजी उपयोग के लिए। किसी भी अनधिकृत कब्जे या अतिक्रमण के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए। सभी जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान को निर्देश दिए गए कि वे स्थानीय निकायों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी आवागमन में कोई बाधा न हो।

RELATED NEWS

Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

अगस्त 28, 2026
UP Development Projects

UP Development: योगी ने परियोजनाओं की समीक्षा कर अफसरों को दिए सख्त निर्देश, जमीन अधिग्रहण से जनकल्याण तक पर फोकस

अगस्त 28, 2026

संभल में उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

संभल में हाल ही में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अराजकता फैलाने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से मुआवजा वसूला जाएगा और उनके पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने 6 दिसंबर को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभावित अराजक तत्वों से बचने के लिए सभी जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए। इसके अलावा, 25 दिसंबर को अटल जी की जयंती और 31 दिसंबर को नए साल के मौके पर भी शांति बनाए रखने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं।

धर्मस्थलों में बनाए रखें शांति

मुख्यमंत्री ने धर्मस्थलों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकरों और डीजे का उपयोग मानकों के अनुसार ही किया जाए, ताकि किसी को भी परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं और शिकायतों के निस्तारण में अधिकारियों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समाधान प्रभावी तरीके से किया जाए और पीड़ित व्यक्ति की भावना का सम्मान किया जाए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण होना चाहिए।

यह भी पढ़ें : क्या है बांग्लादेश का स्पेशल पैकेज ?, जिसकी प्रियंका गांधी ने की अमित शाह से मांग

महाकुंभ की तैयारी में होगी तेजी

प्रयागराज में अगले वर्ष होने वाले महाकुंभ के लिए मुख्यमंत्री ने सभी जिलों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण प्रदान किया जाए। साथ ही, महाकुंभ को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त रखने की योजना बनाई जाए और इस संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जाए।

ठंड के मौसम में विशेष इंतजाम

मुख्यमंत्री ने ठंड के मौसम में रैन बसेरों और कम्बल वितरण की व्यवस्था की निगरानी का निर्देश दिया। सभी जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि कोई भी व्यक्ति सड़कों पर न सोए और सभी रैन बसेरों का उचित उपयोग हो। मुख्यमंत्री ने पराली प्रबंधन के लिए जिलों को जिम्मेदारी सौंपी और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएं। मुख्यमंत्री ने किसानों, व्यापारियों और श्रमिक संगठनों से संवाद और समन्वय बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन वर्गों की समस्याओं और आवश्यकताओं को समझा जाए और उनका उचित समाधान किया जाए।

Tags: Yogi Adityanath
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Affection Bonding Program: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास का माहौल बेटियों की मौजूदगी और उत्साह से...

UP Development Projects

UP Development: योगी ने परियोजनाओं की समीक्षा कर अफसरों को दिए सख्त निर्देश, जमीन अधिग्रहण से जनकल्याण तक पर फोकस

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं और...

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Free Bus Travel for Women:उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

UP Government School Audit

UP School Audit: CJP के स्कूल ऑडिट पर यूपी में सख्ती, भ्रामक वीडियो पर FIR का आदेश

by SYED BUSHRA
अगस्त 24, 2026

 UP Government School Audit:उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर चल रहे सोशल मीडिया अभियान के बीच योगी...

Next Post
Meerut News: मंदिर में प्रसाद चढ़ाने पर दबंगों ने दलित युवक को दी ‘थर्ड डिग्री’, तोड़ा हाथ और मुंह पर किया पेशाब

Meerut News: मंदिर में प्रसाद चढ़ाने पर दबंगों ने दलित युवक को दी ‘थर्ड डिग्री’, तोड़ा हाथ और मुंह पर किया पेशाब

‘गजब’ 103 साल बाद नवंबर का महिना रहा सबसे गर्म, बारिश के क्या हैं आसार और जानिए कब से पड़ेगी ठंड

‘गजब’ 103 साल बाद नवंबर का महिना रहा सबसे गर्म, बारिश के क्या हैं आसार और जानिए कब से पड़ेगी ठंड

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist