Tuesday, June 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP News: निर्माण कार्य में लापरवाही पर भड़के डिप्टी सीएम, घटिया ईंट देखकर अधिकारियों को लगाई फटकार

चंदौली में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने महेवा गांव में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया।

by Akhand Pratap Singh
November 30, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News: चंदौली में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (UP News) एक दिन के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रामा सेंटर में इस्तेमाल हो रही ईंटों की खराब गुणवत्ता देखकर वे भड़क गए। डिप्टी सीएम ने खुद दो ईंटें उठाकर आपस में भिड़ाईं और कार्यदायी संस्था व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घटिया सामग्री की ओर इशारा किया। इसके बाद उन्होंने भवन के प्लास्टर की गुणवत्ता भी जांची। उनके सख्त रुख से मौके पर मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

ईंटों की गुणवत्ता को लेकर भड़के डिप्टी सीएम

प्रदेश के (UP News) उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक चंदौली दौरे पर थे जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सबसे पहले वे महेवा गांव में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां रखी ईंटों की गुणवत्ता पर उनकी नजर पड़ी, और तुरंत उन्होंने दोनों हाथों से ईंटों को बजाकर और ठोककर उनकी खराब गुणवत्ता का प्रदर्शन किया। डिप्टी सीएम ने मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने निर्माण में इस्तेमाल हो रही घटिया सामग्री पर कड़ा नाराजगी जताई।

RELATED NEWS

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

May 29, 2026
Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

May 20, 2026

यह भी पढ़े: संभल हिंसा पर सियासत तेज, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद को पुलिस ने घर के बाहर रोका

संभल हिंसा पर क्या बोले ब्रजेश पाठक?

संभल हिंसा मामले में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को बयान दिया कि सरकार न्यायपालिका और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पूरा सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

इसी दिन संभल की शाही जामा मस्जिद में हिंसा के बाद पहली बार जुमे की नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज के लिए जुटे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे जबकि मस्जिद कमेटी ने शांति बनाए रखने में सहयोग किया। इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने हिंसा के मामले में तीन और व्यक्तियों, आमिर पठान, मोहम्मद अली और फैजान अब्बासी को गिरफ्तार किया था।

Tags: brajesh pathakUP News
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
May 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Pratapgarh Truck Incident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। नीमा...

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Brajesh Pathak

मंच पर फूट-फूटकर रोए डिप्टी सीएम Brajesh Pathak: फफकते हुए बोले- ‘पांव में जूते नहीं थे, फटी चप्पलों में काटे दिन!’

by Mayank Yadav
January 23, 2026

Brajesh Pathak Emotional Speech: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मेरठ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने अतीत के...

Next Post
Uttar Pradesh

बदायूं में नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा की अनुमति के लिए 3 दिसंबर को कोर्ट में होगी सुनवाई

Maharashtra New CM

महाराष्ट्र के नए सीएम 5 दिसंबर को लेंगे शपथ, भाजपा अध्यक्ष का बड़ा ऐलान, PM मोदी होंगे शामिल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist