शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP News : लिव इन रिलेशनशिप में गर्ल फ्रेंड ने किया सुसाइड, कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर कसा शिकंजा

प्रयागराज में एक युवक के साथ लिव-इन संबंध में रहने वाली युवती ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में युवक ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उस पर लगाए गए हत्या और दहेज के आरोप गलत हैं। हालांकि, कोर्ट ने युवक की ओर से दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया।

by Gulshan
अक्टूबर 8, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Alahbad high court
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026
UP News : उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक मामले में एक व्यक्ति द्वारा लगाए गए दहेज और हत्या के आरोपों को खारिज करने से मना कर दिया है। शख्स ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया। दरअसल, प्रयागराज के आदर्श यादव एक युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था, और युवती ने आत्महत्या कर ली।

इस स्थिति में युवक ने कहा कि वह महिला का पति नहीं है और उसके खिलाफ लगाए गए हत्या और दहेज के आरोप निराधार हैं। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजबीर सिंह ने कहा कि भले ही कानूनी रूप से दोनों की शादी नहीं हुई थी, लेकिन उनके लिव-इन संबंध के साक्ष्य को देखते हुए इसे पर्याप्त माना जाएगा। इस प्रकार, कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ दहेज और हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज करना उचित समझा।

पहले पति को नहीं दिया तलाक

आरोपी आदर्श ने अदालत में दायर की गई याचिका में बताया कि जिस युवती के साथ वह लिव-इन रिश्ते में रह रहा था, वह पहले से विवाहित थी और उसने अपने पहले पति का तलाक नहीं लिया था। इसलिए, वे दोनों साथ रह रहे थे, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की थी। इस मामले में अदालत ने स्पष्ट किया कि युवती द्वारा की गई शिकायत में उसके पहले पति के साथ तलाक से संबंधित सभी प्रमाण दिए गए हैं।

युवती ने अपने पहले पति को तलाक देने के बाद ही याचिकाकर्ता के साथ लिव-इन रिश्ते में रहने की बात कही, और उसने याचिकाकर्ता के परिसर में आत्महत्या की थी। शिकायत में यह भी उल्लेख गया है कि युवती ने याचिकाकर्ता के साथ अदालत में शादी की थी। ​इस पर अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि भले ही उनकी कानूनी शादी का मामला स्पष्ट नहीं किया जा सका, फिर भी आरोपों को नकारा नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : ओमर अब्दुल्ला बनेगें अगले मुख्यमंत्री, फारूक अब्दुल्ला की घोषणा!

प्रयागराज की कोतवाली में 2022 में याचिकाकर्ता के खिलाफ दहेज हत्या और दहेज उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप लगाया गया कि दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने से मायूस होकर पीड़िता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में चार्जशीट पेश की। ट्रायल कोर्ट ने याचिकाकर्ता की अपराध से मुक्ति की अर्जी को ख़ारिज कर दिया, जिसे चुनौती दी गई थी। याचिकाकर्ता का कहना था कि वह कानूनी रूप से पीड़िता का पति नहीं है, इसलिए उस पर दहेज हत्या और दहेज उत्पीड़न का मामला नहीं चलाया जा सकता।

सरकारी वकील ने कहा कि मृतका की शादी अदालत के माध्यम से हुई थी और दहेज के लिए आवेदक उसे प्रताड़ित करता था, जिसके कारण पीड़िता ने आत्महत्या की। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विवाह की वैधता का परीक्षण ट्रायल में ही किया जा सकता है। अदालत ने यह कहा कि केवल पति ही नहीं, बल्कि उसके रिश्तेदार भी दहेज हत्या के लिए आरोपी हो सकते हैं। ​भले ही यह मान लिया जाए कि मृतका कानूनी रूप से विवाहित पत्नी नहीं थी, किंतु प्रमाण है कि वे एक साथ पति-पत्नी की तरह रह रहे थे।​ इसलिए, दहेज हत्या के प्रावधान इस मामले में लागू होंगे।

Tags: PrayagrajUP News
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
Dhruv Rathi

यूट्यूबर Dhruv Rathi को 'सिंघम अगेन' पर तीखी टिप्पणी करना पड़ा महंगा, यूज़र्स ने लगा दी क्लास

Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में 60 दिन नहीं बिकेगा शराब-मांस... जानिए सरकार का आदेश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In