रविवार, अक्टूबर 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP News: यूपी DGP की नियुक्ति में बदलाव, अब राज्य सरकार करेगी चयन, जानें पूरी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) की नियुक्ति प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक संघ लोक सेवा आयोग को नामों का पैनल भेजा जाता था, लेकिन अब यह व्यवस्था बदल दी गई है। अब यूपी सरकार खुद यह तय करेगी कि डीजीपी कौन बनेगा।

by Akhand Pratap Singh
नवम्बर 5, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News: उत्तर प्रदेश में डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) की नियुक्ति प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक संघ लोक सेवा आयोग को नामों का पैनल भेजा जाता था, लेकिन अब यह व्यवस्था बदल दी गई है। अब यूपी (UP News) सरकार खुद यह तय करेगी कि डीजीपी कौन बनेगा।

जानें अब कैसे होगा डीजीपी का चयन

यूपी में डीजीपी के चयन के लिए ‘UP पुलिस बल प्रमुख के चयन और नियमावली 2024’ को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। अब डीजीपी का चयन एक उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायधीश की अध्यक्षता में गठित एक समिति करेगी। चुने जाने के बाद डीजीपी को दो साल का कार्यकाल मिलेगा और इसके लिए चयन के वक्त उम्मीदवार के पास कम से कम छह महीने की सेवा बची होनी चाहिए।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

यह भी पढ़े: मिलिए इस IPS से, जिन्होंने ‘जेहादी चोर’ को दी धमकी, ‘दोबारा की चोरी तो सिर पर मार दूंगा गोली’

हालांकि यह भी प्रावधान है कि अगर डीजीपी पर कोई आपराधिक या भ्रष्टाचार का आरोप लगता है या वे अपने कर्तव्यों में असफल होते हैं तो राज्य सरकार उन्हें दो साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले भी हटा सकती है। इसमें सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा जो डीजीपी को हटाने के संबंध में हैं।

अखिलेश का योगी सरकार पर हमला

इस बदलाव के बीच, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा, “सुना है कि किसी बड़े अधिकारी को स्थायी पद देने और उनका कार्यकाल दो साल बढ़ाने की व्यवस्था बनाई जा रही है… सवाल यह है कि क्या वह खुद दो साल तक रहेंगे या नहीं? क्या यह दिल्ली के बजाय लखनऊ के हाथ में नियंत्रण लाने की कोशिश है? दिल्ली बनाम लखनऊ 2.0 की स्थिति तो नहीं बन रही?” इस बदलाव को लेकर सियासी हलकों में काफी चर्चा हो रही है।

सुना है किसी बड़े अधिकारी को स्थायी पद देने और और उसका कार्यकाल 2 साल बढ़ाने की व्यवस्था बनायी जा रही है… सवाल ये है कि व्यवस्था बनानेवाले ख़ुद 2 साल रहेंगे या नहीं।

कहीं ये दिल्ली के हाथ से लगाम अपने हाथ में लेने की कोशिश तो नहीं है।

दिल्ली बनाम लखनऊ 2.0

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 5, 2024

Tags: UP DGPUP News
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
Sharda Sinha

हां ऐसी ही हैं शारदा सिन्हा, स्वर कोकिला के लिए देश कर रहा ‘रतजगा’

Mangalwar ke Upay : मंगलवार के इन उपाय से बरसेगी हनुमान जी की कृपा, मिलेगा अपार सुख-समृद्धि, घर में आएगी खुशहाली

Mangalwar ke Upay : मंगलवार के इन उपाय से बरसेगी हनुमान जी की कृपा, मिलेगा अपार सुख-समृद्धि, घर में आएगी खुशहाली

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In