मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

यूपी में ना पुरुष टेलर, ना पुरुष जिम ट्रेनर… चर्चा में है महिला आयोग का ये बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया है। इस प्रस्ताव में महिलाओं के "बैड टच" से बचाव और पुरुषों के बुरे इरादों को रोकने के लिए कई कदम उठाए जाने की बात की गई है।

by Akhand Pratap Singh
नवम्बर 8, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया है। इस प्रस्ताव में महिलाओं के “बैड टच” से बचाव और पुरुषों के बुरे इरादों को रोकने के लिए कई कदम उठाए जाने की बात की गई है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान द्वारा दिए गए इस प्रस्ताव में पुरुषों के लिए कुछ सीमाएं निर्धारित की गई हैं जैसे कि पुरुषों को महिलाओं के कपड़े न सिलने दिए जाएं और न ही उनके बाल काटने की अनुमति हो।

महिला सुरक्षा के लिए नए उपाय

राज्य महिला आयोग (UP News) की बैठक में उठाए गए प्रस्तावों में पुरुषों के लिए महिलाओं के नाप लेने, शॉप पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और सैलून में केवल महिला नाई की नियुक्ति करने जैसे कदम शामिल हैं। आयोग का मानना है कि इन कदमों से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को रोका जा सकेगा।

RELATED NEWS

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

जुलाई 15, 2026
Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

जुलाई 13, 2026

जिमों में महिला ट्रेनर का प्रस्ताव

महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि महिला आयोग को जिमों में महिलाओं और लड़कियों के शोषण की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने यह प्रस्ताव रखा है कि जिमों में केवल महिला ट्रेनर ही काम करें और सभी ट्रेनरों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया जाए। इसके अलावा अगर कोई महिला पुरुष ट्रेनर से ट्रेनिंग लेना चाहती है तो उसे लिखित अनुमति देनी होगी।

यह भी पढ़े: AMU का अल्पसंख्यक दर्जा रहेगा बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

महिला कर्मचारियों की नियुक्ति का आदेश

आयोग (UP News) ने यह भी प्रस्ताव रखा है कि महिला ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए केवल महिला टेलर को ही महिलाओं के कपड़े सिलने का काम सौंपा जाए। वहीं स्कूल बसों में लड़कियों के साथ महिला कर्मचारी होनी चाहिए ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। आयोग ने इस संबंध में सभी जिलों को आदेश भी दिए हैं कि यदि इन नियमों का पालन नहीं किया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महिला आयोग की सदस्य का बयान

महिला आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल ने बताया कि महिला आयोग की हालिया बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था कि केवल महिला टेलर ही महिलाओं के कपड़ों का नाप लें। साथ ही सैलून में महिला नाई की नियुक्ति हो ताकि महिलाओं के साथ कोई गलत व्यवहार न हो। हिमानी अग्रवाल ने कहा, “हम यह नहीं कह रहे हैं कि सभी पुरुषों की मंशा खराब होती है, लेकिन कुछ पुरुषों की मंशा सही नहीं होती और ऐसे पेशेवर कार्यों में उनकी मौजूदगी से महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं।”

कानूनी कार्रवाई का अलर्ट

महिला आयोग के इस प्रस्ताव का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समाज में जागरूकता पैदा करना और उन स्थानों पर सुरक्षा उपायों को सख्त बनाना है। जहां महिलाएं अपनी दिनचर्या के दौरान असुरक्षित महसूस करती हैं। आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इन प्रस्तावों को लागू करने में तत्परता दिखाएं और किसी भी उल्लंघन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: UP NewsUttar Pradesh Women Commission
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Digital Labour Chowk App: कनपुर। उत्तर प्रदेश में अब घर बनाने, मरम्मत कराने या किसी अन्य निर्माण कार्य के लिए...

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Anti Corruption Action: उत्तर प्रदेश सरकार अब भ्रष्टाचार के मामलों में और सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। आय...

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
मई 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
मई 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

by SYED BUSHRA
मई 19, 2026

Pratapgarh Truck Incident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। नीमा...

Next Post
PM Modi

'कांग्रेस का काम लड़वाना, एक हैं तो सेफ हैं...' महाराष्ट्र में जाति के मसले पर पीएम का बड़ा बयान

हिमाचल के CM सुक्खू के समोसे पर मचा बवाल, खाने पर पुलिसकर्मियों को नोटिस, CID कर रही है जांच

हिमाचल के CM सुक्खू के समोसे पर मचा बवाल, खाने पर पुलिसकर्मियों को नोटिस, CID कर रही है जांच

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist