शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कांग्रेस की नई जिलाध्यक्ष सूची में PDA दांव.. बढ़ सकती है सपा की मुश्किलें, 2027 के चुनाव में कितना असर?

UP politics: कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की नई लिस्ट जारी की जिसमें सपा के 'PDA' फॉर्मूले पर बड़ा दांव खेला है।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 21, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP politics
Share on FacebookShare on Twitter

UP politics: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने जिला अध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की नई लिस्ट जारी की है जिसमें उसने समाजवादी पार्टी (सपा) के ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने 133 पदाधिकारियों में से 85 यानी करीब 65% नेताओं को इन समुदायों से चुनकर यह साफ कर दिया है कि वह यूपी की राजनीति में अपने दम पर आगे बढ़ने की तैयारी में है।

PDA की राजनीति में कांग्रेस की एंट्री

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी (UP politics) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था जिससे PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को साधने की रणनीति को मजबूती मिली। अब कांग्रेस ने इसी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए अपने संगठन में भी इन वर्गों को प्राथमिकता दी है।

RELATED NEWS

Meerut Gurjar Community Political Participation

मेरठ में गुर्जर समाज का ऐलान, किससे मांगी राजनीतिक हिस्सेदारी , 29 अक्टूबर को दिल्ली में रैली

सितम्बर 5, 2026
UP Election 2027 BJP CM Face

UP Politics: क्या 2027 में BJP खेलेगी बड़ा दांव, योगी के साथ OBC-दलित चेहरे पर भी नजर

अगस्त 31, 2026

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2024 के चुनाव (UP politics) से पहले PDA का नारा दिया था लेकिन अब कांग्रेस इसी फॉर्मूले पर चलते हुए सपा के वोटबैंक में सेंध लगाने की कोशिश में है। इससे 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के रिश्तों में नए समीकरण बन सकते हैं।

संख्याओं में कांग्रेस का समीकरण

कांग्रेस द्वारा घोषित 133 जिला और महानगर अध्यक्षों में 48 ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) नेताओं को जगह दी गई, 32 मुस्लिम नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई जबकि 20 नेता अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) से चुने गए। इस लिस्ट से साफ है कि कांग्रेस सपा की PDA रणनीति को खुद अपनाकर यूपी की राजनीति में अपनी खोई जमीन वापस पाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़े: पति के 15 टुकड़े करने वाली मुस्कान की जेल में कैसे कट रही रात! बेचैनी.. आंसू और प्रेमी से अलग रहने का दर्द

क्या कांग्रेस अकेले लड़ेगी 2027 का चुनाव?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को गठबंधन में उचित सम्मान नहीं दिया तो कांग्रेस 2027 में अकेले मैदान में उतर सकती है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (BSP) जैसे अन्य दलों के साथ गठबंधन करने की संभावनाएं भी खुली हुई हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को सपा के साथ मिलकर सख्त शर्तों पर चुनाव लड़ना पड़ा था लेकिन अब पार्टी अपनी शर्तों पर राजनीति करना चाहती है। कांग्रेस की यह नई रणनीति सपा के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है।

यूपी में कांग्रेस की नई सियासी चाल  

कांग्रेस का यह कदम भविष्य में यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव ला सकता है। अगर कांग्रेस अपने PDA दांव को सही तरीके से भुना पाई तो यह सपा और कांग्रेस के बीच नए समीकरणों की ओर इशारा करता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि अखिलेश यादव कांग्रेस की इस चाल का कैसे जवाब देते हैं और क्या 2027 में यूपी में एक नया राजनीतिक मोर्चा बनता है या नहीं।

Tags: CongressUP Politicsसपा
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Meerut Gurjar Community Political Participation

मेरठ में गुर्जर समाज का ऐलान, किससे मांगी राजनीतिक हिस्सेदारी , 29 अक्टूबर को दिल्ली में रैली

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Meerut Gurjar Community Political Participation:मेरठ में गुर्जर समाज की ओर से राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर आवाज तेज हुई है। समाज...

UP Election 2027 BJP CM Face

UP Politics: क्या 2027 में BJP खेलेगी बड़ा दांव, योगी के साथ OBC-दलित चेहरे पर भी नजर

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

UP Election 2027 BJP CM Face:उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को अभी समय है, लेकिन बीजेपी के भीतर...

BJP ticket war in Uttar Pradesh

BJP Ticket War: सपा के बागी विधायकों की दावेदारी से बीजेपी में बढ़ी टेंशन, पुराने नेताओं के सामने टिकट बचाने की चुनौती

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

BJP ticket war in Uttar Pradesh:यूपी में चुनावी सरगर्मियां बढ़ने के साथ बीजेपी के अंदर टिकट को लेकर नई हलचल...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

Next Post
UP Driving License

UP Driving License: यूपी में घर बैठे बनेगा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, सिर्फ 30 रुपये में - जानें पूरी प्रक्रिया

ipl

IPL 2025 में KKR और RCB के बीच टक्कर, किसका पलड़ा होगा भारी? क्या होगी प्लेइंग 11, यहां जानें सबकुछ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist