Saturday, May 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home आगरा

UP: थाने पहुंची BJP विधायक के घर की लाज, बेटे ने नशीली Cold Drink पिलाकर बनाया वीडियो, फिर Blackmail कर किया रेप

by Anu Kadyan
September 21, 2022
in आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी के आगरा जिले में बीजेपी पार्टी के विधायक छोटे लाल पर गाज गिरी है। जहां फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक छोटे लाल वर्मा और उनके बेटे लक्ष्मीकांत वर्मा के खिलाफ पुलिस ने शारीरिक शोषण और बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है।

दरअसल ताजगंज निवासी महिला ने 15 सितंबर को क्षेत्राधिकारी पुलिस के कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था कि पहले विधायक पुत्र ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया है। महिला ने शिकायत में विधायक और उनके बेटे दोनों को नामजद किया है। फिलहाल पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED NEWS

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

May 21, 2026
Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

May 21, 2026

विधायक का सियासी सफर

आपको बता दें कि छोटे लाल वर्मा 1993 में बीजेपी की टिकट पर मैदान में उतरे थे। इस दौरान उन्होंने जनता दल के तत्कालीन विधायक को 15 हजार वोटों से अंतर से हराया था। वह 2002 में बीजेपी की टिकट पर फिर चुनाव लड़े और बसपा उम्मीदवार को तकरीबन 5 हजार वोटों से हराया। 2012 में वह बहुजन समाज पार्टी की ओर से विधायक चुने गए और 2022 में फिर बीजेपी से विधायक चुने गए।

2003 से कर रहा रेप

जानकारी के मुताबिक महिला ने कहा है कि वह विधायक छोटेलाल वर्मा की बेटी के साथ पढ़ती थी। यह साल 2003 की बात है जब वह 17 साल की थी। वह अक्सर छोटेलाल वर्मा के दयानगर स्थित घर पर जाती थी। इस दौरान सहेली ने अपने भाई लक्ष्मीकांत वर्मा से मिलवाया था। उसके बाद 16 नवंबर 2003 को लक्ष्मीकांत ने उसे धोखे से घर बुलाया और उसकी कोल्डड्रिक में नशे की दवाई मिलाकर पिला दी। महिला ने आगे कहा कि कोल्ड ड्रिंक पीकर वह बेहोश हो गई। जिसके बाद लक्ष्मीकांत ने उसके साथ रेप किया साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब उसे होश आया तो आरोपी ने मुंह खोलने पर उसके छोटे भाई को मरवाने की धमकी दी।

महिला ने बताया कि इसके बाद लक्ष्मीकांत उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शरीरिक शोषण करता रहा। उसने महिला से ये भी कहा कि वो उसे शादी कर लेगा। इसक बाद आरोपी ने उससे मंदिर में शादी भी की। अब उसके दो बच्चे भी हैं। लेकिन विधायक के बेटे ने फिर 13 फरवरी 2006 को दूसकी शादी कर ली।

जबरन बनाए शारीरिक संबंध

महिला ने बताया कि लक्ष्मीकांत ने पीड़िता को आगरा में एक मकान भी दिलवाया है। जहां लंबे समय से महिला के साथ मारपीट की जा रही थी। 26 अगस्त को भी महिला साथ मारपीट की गई। उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। पीड़िता ने बताया कि लक्ष्मीकांत उसे खर्च के लिए रुपए नहीं देता था। बेटी के जन्म के बाद विधायक ने उन पर वंश चलाने के लिए बेटा पैदा करने का दबाव बनाया। इसके लिए कोख में बेटी होने पर कई बार गर्भपात भी कराया गया।अब बेटे को हिस्सा न देना पड़े इसलिए संपत्ति से निकालना चाहते हैं। महिला ने कहा कि बच्चों की जान का भी खतरा है।

इसी बीच बीजेपी विधायक छोटे लाल वर्मा का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि उनके बेटे ने पहली शादी के बाद दूसरी शादी की है। जब उन्हें इस बात का पता चला तो उन्होंने बेटे से बातचीत बंद कर दी। अब उससे उनका कोई नाता नहीं है और महिला ने जो आरोप लगाए हैं वह झूठे हैं।

ये भी पढ़े-Britain: “अल्लाह हू अकबर” चिल्लाते हुए मंदिर पर चढ़े इस्लामिक कट्टरपंथी, हिंदूओं को बनाया बंधक, Video Viral

Tags: BJPBlackmailcmyogiLAL VARMANews1IndiaUP NewsUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Gomtinagar Express Murder Case:बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस में सिर कटी लाश मिलने के बाद हड़कंप...

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

by Sadaf Farooqui
May 21, 2026

Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को...

Ebola Virus Advisory India

India on Alert: इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

by Kirtika Tyagi
May 21, 2026

India on Alert Over Ebola Virus: इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है।...

Uttar Pradesh Road Safety Rules

Road Safety in UP: प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने को सरकार सख्त, स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Yogi Government Gets Tough on road accident: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Uttar Pradesh के सभी कॉलेजों में लागू होगी यूनिफॉर्म, छात्राओं के लिए शुरू होंगे कई नए कोर्सेस

Uttar Pradesh के सभी कॉलेजों में लागू होगी यूनिफॉर्म, छात्राओं के लिए शुरू होंगे कई नए कोर्सेस

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh में उच्च शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और...

Next Post

Karnataka: 'गीता, कुरान की तरह धार्मिक पु्स्तक नहीं, यह नैतिकता की बात करती है'- बोलो शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश

Breaking News: RLD को बड़ा झटका! क्षेत्रीय अध्यक्ष सचिन अहलावत ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist