Monday, May 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh रोडवेज में बड़ा बदलाव, अब एक क्षेत्र में रहेगा सिर्फ एक प्रवर्तन दल

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने प्रवर्तन व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए प्रत्येक क्षेत्र में केवल एक प्रवर्तन दल रखने का फैसला किया है। अब बिना बॉडी वार्न कैमरा के कोई निरीक्षण मान्य नहीं होगा। निगम ने ईंधन खर्च कम करने, पारदर्शिता बढ़ाने और अनुशासित कार्यप्रणाली लागू करने के लिए यह नई व्यवस्था एक माह की परीक्षण अवधि के लिए लागू की है।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
May 18, 2026
in उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Uttar Pradesh में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी , CM योगी ने अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

Uttar Pradesh में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी , CM योगी ने अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

May 18, 2026
Uttar Pradesh: डिजिटल जनगणना में सीएम योगी ने भरा ऑनलाइन फॉर्म, जनता से की भागीदारी की अपील

Uttar Pradesh: डिजिटल जनगणना में सीएम योगी ने भरा ऑनलाइन फॉर्म, जनता से की भागीदारी की अपील

May 17, 2026

Uttar Pradesh राज्य सड़क परिवहन निगम ने ईंधन खर्च कम करने और प्रवर्तन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। निगम मुख्यालय की ओर से जारी नए निर्देशों के तहत अब प्रत्येक क्षेत्र में केवल एक ही प्रवर्तन दल (स्क्वाड) कार्य करेगा। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

बिना बॉडी वार्न कैमरा के निरीक्षण नहीं होगा मान्य

नई व्यवस्था के तहत अब किसी भी प्रवर्तन कार्रवाई या निरीक्षण को तभी वैध माना जाएगा, जब संबंधित अधिकारी बॉडी वार्न कैमरा का उपयोग करेंगे। निगम का मानना है कि इससे चेकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और अनावश्यक विवादों से बचा जा सकेगा।

इसके अलावा प्रत्येक प्रवर्तन दल में केवल एक चालक की तैनाती की जाएगी, ताकि अतिरिक्त ईंधन खर्च और संसाधनों के दुरुपयोग को रोका जा सके।

अतिरिक्त कर्मचारियों को हटाने के निर्देश

निगम ने निर्देश दिया है कि प्रवर्तन दलों में तैनात अतिरिक्त कर्मचारियों को हटाकर उनके मूल पदों के अनुसार कार्य कराया जाए। डिपो और क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को अब उन्हीं जिम्मेदारियों तक सीमित रखा जाएगा, जिनके लिए उनकी नियुक्ति हुई है।

यातायात अधीक्षक, यातायात निरीक्षक और सहायक यातायात निरीक्षक को कार्यालय संबंधी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जबकि यातायात अधीक्षक स्टेशन अधीक्षक के रूप में स्टेशन संचालन का कार्य भी देखेंगे।

अधिकारी खुद करेंगे निगरानी

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक Prabhu N Singh ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं प्रवर्तन कार्यों की निगरानी करें। साथ ही नोडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करने और विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।

परीक्षण अवधि के दौरान क्षेत्रीय नोडल अधिकारी आवश्यकता पड़ने पर प्रवर्तन वाहनों का उपयोग कर सकेंगे।

अनुशासित कर्मचारियों को ही मिलेगी तैनाती

निगम ने स्पष्ट किया है कि प्रवर्तन दलों में केवल उन्हीं कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी जिनकी कार्यशैली उत्कृष्ट हो और जिनकी छवि अनुशासित अधिकारियों की हो।

यह नई व्यवस्था फिलहाल एक महीने की परीक्षण अवधि के लिए लागू की गई है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि परीक्षण अवधि पूरी होने के बाद किसी भी यातायात निरीक्षक को दोबारा उसी मार्ग या स्थान पर तैनात नहीं किया जाएगा।

Tags: up roadways busUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

Uttar Pradesh में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी , CM योगी ने अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

Uttar Pradesh में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी , CM योगी ने अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

by Sadaf Farooqui
May 18, 2026

Uttar Pradeh में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और लू को देखते हुए Yogi Adityanath ने प्रदेशभर के प्रशासनिक अधिकारियों को...

Uttar Pradesh: डिजिटल जनगणना में सीएम योगी ने भरा ऑनलाइन फॉर्म, जनता से की भागीदारी की अपील

Uttar Pradesh: डिजिटल जनगणना में सीएम योगी ने भरा ऑनलाइन फॉर्म, जनता से की भागीदारी की अपील

by Sadaf Farooqui
May 17, 2026

Uttar Pradesh में डिजिटल जनगणना-2027 का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने गोरखपुर...

PM Modi की अपील पर क्या एक्शन मोड में UP सरकार? ऑनलाइन क्लास और WFH पर आएगी अपडेट ?

PM Modi की अपील पर क्या एक्शन मोड में UP सरकार? ऑनलाइन क्लास और WFH पर आएगी अपडेट ?

by Sadaf Farooqui
May 13, 2026

Uttar Pradesh : वैश्विक ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के...

बस्ती में 100 दिवसीय टीबी अभियान का निरीक्षण, जागरूकता और इलाज व्यवस्था का लिया जायजा

बस्ती में 100 दिवसीय टीबी अभियान का निरीक्षण, जागरूकता और इलाज व्यवस्था का लिया जायजा

by Sadaf Farooqui
May 12, 2026

Uttar Pradesh:  राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान के तहत राज्य स्तर...

Uttar Pradesh सरकार का बड़ा फैसला, 40 ऐतिहासिक स्मारक और पुरास्थल होंगे संरक्षित

Uttar Pradesh सरकार का बड़ा फैसला, 40 ऐतिहासिक स्मारक और पुरास्थल होंगे संरक्षित

by Sadaf Farooqui
May 12, 2026

Uttar Pradesh सरकार ने राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।...

Next Post
25 मई को होगा पद्म पुरस्कार 2026 का सम्मान समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी अलंकरण

25 मई को होगा पद्म पुरस्कार 2026 का सम्मान समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी अलंकरण

Lucknow Chapra Express woman dead body case

लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस में मिली सर कटी महिला की लाश, बॉक्स खोलते ही फैली दहशत,जांच में जुटीGRP

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist