बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

CM Cashless Medical Scheme: यूपी के शिक्षकों को बड़ी सौगात, अब परिवार समेत मिलेगा 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज

उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र शिक्षकों और उनके परिवारों को 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज मिलेगा। आवेदन और सत्यापन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh Teacher Cashless Medical Scheme
Share on FacebookShare on Twitter

Chief Minister Teacher Cashless Medical Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत देने वाली योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार, आज 8 जुलाई को वाराणसी में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के पात्र शिक्षक, रसोइये, अन्य कर्मचारी और उनके आश्रित परिवार के सदस्य आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से कैशलेस इलाज की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन से मिलेगा योजना का लाभ

इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस के अवसर पर की थी। योजना को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल व्यवस्था अपनाई गई है। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है, जहां पात्र शिक्षक अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। आवेदन के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन सत्यापन और अंतिम मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद लाभार्थियों का डेटा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के पोर्टल से जोड़ा जाएगा। आधार आधारित ई-केवाईसी पूरी होने के बाद शिक्षक अपना डिजिटल कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

हर साल सरकार देगी प्रीमियम

इस योजना का लाभ करीब 12 लाख शिक्षक, रसोइये और अन्य कर्मचारियों के परिवारों को मिलने का अनुमान है। हर पात्र शिक्षक के लिए सालाना 3,000 रुपये का प्रीमियम राज्य सरकार खुद जमा करेगी। इस योजना पर सरकार हर वर्ष लगभग 447 करोड़ रुपये खर्च करेगी। योजना का संचालन स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेन्सिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) के माध्यम से किया जाएगा।

5 लाख रुपये तक मिलेगा मुफ्त इलाज

योजना के तहत सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसमें लगभग 1,900 इलाज पैकेज शामिल किए गए हैं। सामान्य बीमारियों से लेकर हृदय रोग, कैंसर, किडनी की बीमारी, बड़ी सर्जरी और अन्य गंभीर रोगों का इलाज भी इस योजना के तहत कराया जा सकेगा।

बड़ी संख्या में हो चुका है पंजीकरण

बेसिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अब तक 7,89,032 लाभार्थी अपनी जानकारी दर्ज करा चुके हैं। पहले खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) आवेदन की जांच करेंगे और उसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अंतिम मंजूरी देंगे। मंजूरी मिलने के बाद लाभार्थी ई-केवाईसी पूरी कर अपना डिजिटल कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए भी डेटा कलेक्शन पोर्टल शुरू कर दिया गया है। यहां आवेदन की जांच पहले स्कूल के प्रधानाचार्य और फिर जिला विद्यालय निरीक्षक करेंगे। इसके बाद शिक्षक भी योजना का लाभ ले सकेंगे।

सरकार भविष्य में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों को भी इस योजना से जोड़ने की तैयारी कर रही है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल सके।

Tags: Cashless Medical SchemeNews1IndiaUttar Pradesh Teachers
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post
Sourav Ganguly Birthday : सहवाग को बनाया ओपनर , धोनी पर जताया भरोसा, जिनके फैसलों ने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर

Sourav Ganguly Birthday : सहवाग को बनाया ओपनर , धोनी पर जताया भरोसा, जिनके फैसलों ने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर

Ind vs Eng 3rd T20 : भारत को मिली करारी हार, इंग्लैंड ने 125 रन से जीतकर सीरीज में बनाई मजबूत बढ़त

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In