Friday, June 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Uttar Pradesh: तिरुपति लड्डू विवाद…राजा भैया का फूटा गुस्सा, हिंदू मंदिरों के लिए की ये बड़ी मांग

आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में चढ़ाए जाने वाले लड्डू प्रसाद को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। तिरुपति बालाजी के प्रसाद में जानवरों की चर्बी और मछली के तेल की पुष्टि होने के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है।

by Akhand Pratap Singh
September 22, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में चढ़ाए जाने वाले लड्डू प्रसाद को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। तिरुपति बालाजी के प्रसाद में जानवरों की चर्बी और मछली के तेल की पुष्टि होने के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है।

इसी बीच, जनसत्ता दल के प्रमुख और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कुंडा से विधायक राजा भैया ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में राजा भैया ने देश के हिन्दू मंदिरों के संबंध में एक बड़ी मांग उठाई है।

RELATED NEWS

Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

June 24, 2026
UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

June 23, 2026

राजा भैया ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि तिरुपति बालाजी के प्रसाद में बीफ चर्बी और मछली के तेल का मिलाया जाना करोड़ों हिंदू श्रद्धालुओं की आस्था के साथ एक गंभीर अपराध है, जो जानबूझकर किया गया है। उन्होंने कहा कि इसका एकमात्र स्थायी समाधान यह है कि हिंदू मंदिरों की शुचिता बनाए रखने के लिए उन्हें तुरंत सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाए।

श्री तिरूपति बालाजी के प्रसाद में बीफ़ चर्बी और मछली का तेल मिलाया जाना असंख्य हिन्दू श्रद्धालुओं की आस्था के साथ जधन्य अपराध है जो जानबूझकर किया गया है।
इसका एक ही स्थाई निदान है, हिन्दू मन्दिरों की शुचिता बनाये रखने के लिये उन्हें अविलंब सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाना… pic.twitter.com/9Tt6zqbpr5

— Raja Bhaiya (@Raghuraj_Bhadri) September 21, 2024

इससे पहले, एक कार्यक्रम में राजा भैया ने वक्फ बोर्ड पर भी बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि दुनिया के किसी भी देश, यहां तक कि मुस्लिम देशों में भी ऐसा बोर्ड नहीं है, तो भारत में क्यों है। वक्फ अदालतों द्वारा लिए जा रहे फैसलों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह कैसा कानून है, जहां वक्फ बोर्ड के मामलों में जिला कचहरी, हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट का कोई अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़े: ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, ट्रैक पर रखा गया LPG सिलेंडर, इमरजेंसी ब्रेक से बड़ा हादसा टला

तिरुपति लड्डू विवाद पर राजा भैया की मांग

तिरुपति मंदिर के प्रसिद्ध लड्डू प्रसादम को लेकर विवाद तेजी से बढ़ रहा है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया कि तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसाद में घी की जगह जानवरों की चर्बी और मछली के तेल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस दावे ने धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्रों में हड़कंप मचा दिया।

मुख्यमंत्री नायडू ने बुधवार को आरोप लगाया कि वाईएसआर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान मंदिर में लड्डू बनाने के लिए घटिया सामग्री और पशु चर्बी का इस्तेमाल किया गया था।

Tags: Raja BhaiyaUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

by SYED BUSHRA
June 24, 2026

Padma Awards 2026 Ceremony:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-2 में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार...

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

by Sadaf Farooqui
June 23, 2026

Plastic Free Campus: उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह...

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

by Sadaf Farooqui
June 21, 2026

International Yoga Day 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनभागीदारी का...

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

by Sadaf Farooqui
June 18, 2026

NEET 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीट यूजी 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए...

Electricity Demand: भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग, 2026-27 में यूपी देश में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है

Electricity Demand: भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग, 2026-27 में यूपी देश में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है

by Sadaf Farooqui
June 18, 2026

Electricity Demand: भीषण गर्मी के चलते उत्तर प्रदेश में बिजली की मांग लगातार तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय विद्युत...

Next Post
TWO CRORE EXTORTION MONEY DEMANDED, 2 CRORE EXTORTION MONEY DEMANDED, ACP SHALIMAAR GARDEN, लॉरेंस के नाम पर 2 करोड़ रंगदारी, GHAZIABAD GANGSTER LAWRENCE BISHNOI

Up Crime : गाज़ियाबाद में युवक को आया फर्ज़ी कॉल, लॉरेंस विश्नोई के नाम पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी

Quad summit

प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिकी दौरा: एक नया अध्याय, सैन्य समझौता से लेकर चीन की घेराबंदी तक।

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist