शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Varanasi News : मंत्रालय के मैसेज से ही बन गई ‘मां’ अब परिवार वालों को सता रही चिंता

Varanasi News : सोचिए अगर किसी कुंवारी लड़की और वो भी नाबालिग हो और उसके पास मोबाइल फोन पर मैसेज आए और उसमें कहा जाए कि बधाई हो आप मां बन गई हो और आपको पोषण आहार भेजा रहा है..

by Kirtika Tyagi
नवम्बर 12, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

मोहसिन खान/वाराणसीः- सोचिए अगर किसी कुंवारी लड़की और वो भी नाबालिग हो और उसके पास मोबाइल फोन पर मैसेज आए और उसमें कहा जाए कि बधाई हो आप मां बन गई हो और आपको पोषण आहार भेजा रहा है, जाहिर है कि ऐसे मैसेज के बाद ना केवल नाबालिग कुंवारी लड़कियों के पैरों तले से ज़मीन खिसक जाएगी बल्कि उनके परिवार के सामने भी कई आशंकाएं जन्म ले लेगी कि उनकी बेटी की शादी कैसे होगी। कुछ ऐसी ही परेशानियों से इन दिनों यूपी के वाराणसी के गांव रमना के 40 परिवार जूझ रहे है। वजह बाल विकास मंत्रालय से आया वो मैसेज जिसमें एक नहीं दो नहीं बल्कि 40 कुंवारी नाबालिग लड़कियों को मैसेज आया, जिसमें उनके गर्भाधारण से लेकर स्तनपान तक की जानकारी दी गई और बताया गया कि वो आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से सभी सेवाओं का लाभ उठा सकती है। कुल मिलाकर करीब 40 लड़कियों को दीपावली पर बाल विकास मंत्रालय की ओर से आए इस मैसेज ने गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की गड़बड़ी की पोल खोल दी, जिन्होंने 40 कुंवारी लड़कियों को कागज पर गर्भवती बना दिया।

एडीएम और एसडीएम से की शिकायत 

मामले की शिकायत ग्राम प्रधान से करने पर डीएम को एक पत्र लिखा गया, जिसमें आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत रमना में मलहिया मार्ग पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने गांव में घर घर जाकर नाबालिग लड़कियों को गुमराह किया और उनसे आधार कार्ड ले लिया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमन ने कहा कि वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक किया जाना है और उसके लिए आधार कार्ड की कॉपी ले ली गई और फिर उसके बाद करीब 40 नाबालिग कुंवारी लड़कियों का महिला एंव बाल विकास मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन करा दिया गया, आरोप ये भी है कि ऐसा करके सुमन ने पोषण आहार में बड़ा घोटाला किया है। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद ग्रामीणों ने सुमन को पूरा मामला बताया तो उसने हलके में लिया और कहा कि कुछ नहीं होगा, आप मैसेज को डिलीट कर दो लेकिन लड़कियों के परिजन नहीं माने और उन्होने एडीएम और एसडीएम से शिकायत की।

RELATED NEWS

Varanasi Crime News: वाराणसी में भाजपा नेता ने फांसी लगाकर दी जान, एक और घटना में युवक की पोखरे में डूबने से मौत

Varanasi Crime News: वाराणसी में भाजपा नेता ने फांसी लगाकर दी जान, एक और घटना में युवक की पोखरे में डूबने से मौत

अगस्त 30, 2026
Smuggling Network: पीडीडीयू जंक्शन पर जनरल डिब्बे में पकड़ी गई महिला, सात करोड़ का सोना बरामद

Smuggling Network: पीडीडीयू जंक्शन पर जनरल डिब्बे में पकड़ी गई महिला, सात करोड़ का सोना बरामद

जुलाई 27, 2026

कैसे मिलता है पोषण आहार

जिस परिवार की सालाना आय 2 लाख रूपए से कम होती है तो उस परिवार की महिला को गर्भ धारण करने पर प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना के तहत 5 हज़ार रूपए मिलते है और पोषण ट्रैकर में रजिस्ट्रेशन होने पर फिर उसे पोषण थैली मिलती है जिसमें दलिया, दाल, तेल और चावल होता है। बच्चा होने तक यह मिलता है, फिर बच्चा होने पर हाटकुक्ड मिल मिलने लगता है जो 6 महीने तक मां को मिलता है, फिर 3 से 7 वर्ष तक बच्चे को मिलता है। एक अनुमान के मुताबिक किसी भी आंगनबाड़ी क्षेत्र में 2 या 3 गर्भवती महिला की रजिस्टर हो पाती है।

 जांच में जुटे अधिकारी

मामला संज्ञान में आने के बाद अब प्रशासन के आला अधिकारियों ने बचाव करने का खेल शुरू कर दिया है। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने दावा किया है कि लड़कियों के नामों को पोर्टल से हटा दिया है, जबकि पीड़ित परिवार का कहना है कि अभी भी नाम पोर्टल से नहीं हटे है। सीडीओ का कहना है वोटर लिस्ट का समरी रिवीजन का काम चल रहा है और वोटर आईडी कार्ड को आधार कोर्ड से लिंक करने की प्रक्रिया में गलत रजिस्ट्रेशन हो गया, जिसमें बीडीओ और सीडीपीओ को जांच दी गई और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Varanasi Newsvaranasi news today
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Varanasi Crime News: वाराणसी में भाजपा नेता ने फांसी लगाकर दी जान, एक और घटना में युवक की पोखरे में डूबने से मौत

Varanasi Crime News: वाराणसी में भाजपा नेता ने फांसी लगाकर दी जान, एक और घटना में युवक की पोखरे में डूबने से मौत

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

Varanasi BJP Leader Death: वाराणसी के सिद्धगिरि बाग इलाके में शुक्रवार देर रात भाजपा नेता 43 वर्षीय सुनील शर्मा उर्फ...

Smuggling Network: पीडीडीयू जंक्शन पर जनरल डिब्बे में पकड़ी गई महिला, सात करोड़ का सोना बरामद

Smuggling Network: पीडीडीयू जंक्शन पर जनरल डिब्बे में पकड़ी गई महिला, सात करोड़ का सोना बरामद

by Kirtika Tyagi
जुलाई 27, 2026

Gold Seizure: वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय यानी पीडीडीयू जंक्शन पर 23 जुलाई की शाम ब्रह्मपुत्र मेल से करीब पांच...

Ayushman Card Fraud: आयुष्मान कार्ड के नाम पर 50 करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप, BJP नेता समेत 10 पर केस दर्ज

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

Ayushman Card Land Fraud: वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर एक किडनी मरीज की...

Namo Ghat Violence : मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप, बाउंसरो की पर्यटकों से मारपीट में किशोर की दर्दनाक मौत कई घायल

Namo Ghat Violence : मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप, बाउंसरो की पर्यटकों से मारपीट में किशोर की दर्दनाक मौत कई घायल

by Kirtika Tyagi
मई 24, 2026

Namo Ghat Violence : वाराणसी के प्रसिद्ध नमो घाट पर रविवार सुबह एक बेहद दुखद और शर्मनाक घटना सामने आई।...

Varanasi Hotel Suicide Case: होटल में ठहरे भाई-बहन की संदिग्ध आत्महत्या या वजह कोई और , कमरे से लाखों रुपये मिलने से रहस्य गहराया

Varanasi Hotel Suicide Case: होटल में ठहरे भाई-बहन की संदिग्ध आत्महत्या या वजह कोई और , कमरे से लाखों रुपये मिलने से रहस्य गहराया

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 11, 2026

Varanasi Suicide Case: वाराणसी के कैंट स्टेशन के सामने स्थित एक होटल से मंगलवार दोपहर बेहद दुखद खबर सामने आई।...

Next Post
Bijnor Triple Murder

घर से मिली 3 लाशें, 48 घंटे बाद भी पुलिस अपराधी को पकड़ने में नाकाम, जानें क्या है पूरा मामला ?

Ayodhya

Ayodhya News: अयोध्या में राम मंदिर को लेकर खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In