सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कॉलगर्ल का लालच देकर बुलाया और किशोर के साथ किया कुकर्म, फिर ऐसे की हत्या और पिता से मांगी 10 लाख की फिरौती

कानपुर के बिल्हौर थानाक्षेत्र स्थित एक गांव निवासी चार युवकों ने किशोर से किया कुकर्म फिर कर दी हत्या, पिता से मांगी फिरौती।

by Vinod
मार्च 7, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। बिल्हौर के आरौल थानाक्षेत्र में चार युवकों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपियों ने अपने दोस्त को कॉॅलगर्ल का लालच देकर बुलाया। इसके बाद उसे दबोच लिया। हाथ-पैर बांध दिए और किशोर के साथ चारों ने बारी-बारी से कुकर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने किशोर का रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंककर भाग खड़े हुए। पुलिस से बचने के लिए घटना को अपहरण का रूप देने के लिए किशोर के मोबाइल से उसके पिता को 10 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज भेज दिया। पिता ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। जांच के बाद पुलिस ने तीन युवकों को अरेस्ट कर लिया है।

तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ

बिल्हौर कोतवाली के गांव मकनपुर गांव में प्रॉपर्टी डीलर रहते हैं। उनके 11 बच्चे हैं। सबसे छोटा बेटा 13 साल का था। बेटे को जिम का शौख था। बुधवार को वह घर से जिम जाने को निकला। लेकिन शाम तक घर वापस नहीं आया। परिवारवालों ने किशोर की तलाश की। नाते-रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क किया, पर किशोर का कहीं पता नहीं चला। गुरुवार सुबह 6ः29 बजे पिता के पास किशोर के मोबाइल से 10 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज आया। पिता ने पुलिस से शिकायत की। घरवालों के संदेह जताने पर पुलिस ने गांव के ही रहने वाले उसके तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

RELATED NEWS

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

जनवरी 12, 2026
Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

जनवरी 7, 2026

दस लाख रुपए फिरौती का मैसेज

पुलिस की पूछताछ में युवकों ने पूरी घटना बयां कर दी। पुलिस ने गांव से लगभग एक किमी दूर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे 40 फीट गहरे कुएं से किशोर का रक्तरंजित शव बरामद कर लिया। वहीं हत्या के बाद चारों दोस्त पूरे समय परिवार के साथ थे। और किशोर को ढूंढने का नाटक कर रहे थे। चारों दोस्तों ने परिजनों से कहा कि मोबाइल चेक करिए कहीं फिरौती का मैसेज तो नहीं आया है। जब किशोर के परिजनों ने मोबाइल देखा तो सही में दस लाख रुपए फिरौती का मैसेज आया हुआ था।

हम लोगों ने एक कॉल गर्ल बुलाई है

इसके बाद परिजनों को मृतक के दोस्तों पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जब उन्होंने मृतक के दोस्त हुसैनी, अनफ और अवशाद को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछा तो उन्होंने हत्या की बात को कबूला। बताया, हमने पहले उसे यह कहकर एक खंडहर में बुलाया कि हम लोगों ने एक कॉल गर्ल बुलाई है। किशोर मान गया। वो जब हमारे यहां पहुंचा तो देखा कि एक रस्सी पड़ी है। उसने रस्सी के बारे में पूछा तो हमने बताया कि हम कॉल गर्ल को रस्सी से बांधकर फिल्मी स्टाइल में उससे संबंध बनाएंगे।

उसे मार डालना हमारी मजबूरी

आरोपियों ने पुलिस को बजाया कि कुछ देर बाद हमने उसी रस्सी से किशोर को बांध दिया। उसके साथ कुकर्म किया। फिर रस्सी से गला घोंटकर उसे मार डाला। शव को कुएं में फेंक दिया। हमें डर था कि वो कुकर्म वाली बात सभी को बता देगा, इसलिए उसे मार डालना हमारी मजबूरी थी। मृतक का मोबाइल भी आरोपी हुसैनी के पास से पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस अब चौथे दोस्त की तलाश कर रही है। पुलिस को सीसीटीवी भी मिले हैं। जिसमें चारों युवकों को जिम के बाहर देखा गया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि चारों युवक अक्सर किशोर के साथ उसके घर पर भी आते थे। पांचों की दोस्ती थी।

इस बीच उसकी सांसें फिर से चलने लगीं

एसीपी अमरनाथ यादव ने बताया कि आरोपी अजहर उर्फ अज्जू और नजर अली उर्फ हुसैनी ने किशोर को बताया कि उन्होंने एक कॉल गर्ल को बुलाया है। आरोपियों ने किशोर के साथ कुकर्म किया और फिर रस्सी के जरिए किशोर का गला घोंटा। किशोर की सांसें कुछ देर के लिए रुक गई तो दोनों उसे कुएं के पास ले जाने लगे। इस बीच उसकी सांसें फिर से चलने लगीं। इस पर आरोपियों ने सरिया से किशोर के पेट, सिर और अन्य जगहों पर हमलाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने बताया कि वह जानते थे कि किशोर छूटते ही उनकी शिकायत करेगा इसलिए फंसने के डर से उन्होंने हत्या कर दी।

 

Tags: Accused Arrestedkanpurmurder of a teenagerrape of a teenager
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 4, 2025

Kanpur Unnao Y-shaped bridge: कानपुर की वीआईपी रोड को उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी से सीधे जोड़ने वाली Y-आकार पुल परियोजना...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
नवम्बर 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

Next Post
Bareilly

Bareilly incident: सहेली के प्यार में बच्चों की माँ ने उठाया खौफनाक कदम, बरेली की दिल दहला देने वाली कहानी

MSME

MSME Outrage Camp: यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया का मेगा एमएसएमई आउटरेज कैंप: एमएसएमई को मिली नई दिशा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist