गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

रामलीला कमेटी में अध्यक्ष पद को लेकर बीजेपी जिला अध्यक्ष को महिला ने जड़ा थप्पड़, लगाए ये आरोप

by Web Desk
अगस्त 18, 2022
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, बरेली
Share on FacebookShare on Twitter

बरेली के आंवला में रामलीला कमेटी के नये अध्यक्ष चुनाव के लिए बुलाई गई बैठक में बड़ा विवाद हो गया है। एक महिला ने भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह पाल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है कि बहस के बीच उठी महिला ने और उसके बेटे ने उन्हें थप्पड़ मारा है। वीर सिंह पाल की ओर से मुकदमा लिखवाया गया तो महिला भी कई लोगों के साथ नारेबाजी करते हुए थाने पहुंच गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे मारपीट व अभद्रता की गई है। दोनों ही पक्ष की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है। बताते चले कि महिला इससे पहले जिलाध्यक्ष पर बेटी से छेड़छाड़ का मुकदमा लिखवा चुकी हैं। जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है।

आंवला में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष डा. नंद किशोर अस्वस्थ्य हैं। उन्होंने इच्छा जताई कि नया अध्यक्ष चुन लिया जाए। इसके लिए बुधवार को सरस्वती विद्या मंदिर में रामलीला कमेटी की बैठक बुलाई गई। आंवला भाजपा के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह, रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, व्यापारी नेता सुनील कुमार गुप्ता आदि की दावेदारी पर बात होनी थी।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

सितम्बर 2, 2026
Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

सितम्बर 2, 2026

दरअसल, पूरा मामला यह है कि बातचीत शुरू ही हुई थी, इस बीच एक महिला कुछ अन्य के साथ पहुंच गई। वीर सिंह पाल का आरोप है कि उक्त महिला को बैठक में नहीं बुलाया गया, इसके बावजूद वह पहुंच गईं। इस पर कुछ लोगों ने टोका तो वह नाराज हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों में बहस होने लगी। इस बीच महिला अचानक वीर सिंह पाल के पास पहुंची और थप्पड़ मार दिया।

अन्य लोगों ने हटाने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों में हाथापाई व धक्का-मुक्की होने लगी। विवाद के बीच फोन कर पुलिस बुला ली गई, जिसके बाद दोनों पक्ष शांत हुए। जिसके बाद शाम को आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल थाने पहुंचे और महिला व उनके बेटे के विरुद्ध मारपीट व धमकी देने का मुकदमा लिखवाया।

वहीं, इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वीर सिंह पाल से मारपीट की बात पुष्ट होने पर मुकदमा लिख लिया गया है। महिला की ओर से लगाए आरोपों की जांच कर रहे हैं।

वीर सिंह पाल व महिला के बीच पुराना विवाद

तीन वर्ष पहले महिला ने आरोप लगाया था कि वीर सिंह पाल व उनके साथियों ने उनकी बेटी से छेड़छाड़ की थी। उन्होंने मुकदमा लिखवाया मगर, पुलिस ने आरोप को गलत बताते हुए केस बंद कर दिया। पिछले वर्ष महिला ने कोर्ट की शरण ली तब, दोबारा विवेचना शुरू हुई। अब यह प्रकरण कोर्ट में चल रहा है।

वीर सिंह पाल ने अपने बयान में कहा कि ‘महिला रंजिश मानती है, इसीलिए पाक्सो एक्ट का झूठा मुकदमा लिखवाया गया था। मुझ पर हमला भी करा चुकी हैं। रंजिश में ही बुधवार को रामलीला कमेटी की बैठक में हमला किया। वहीं, महिला ने वीरसिंह पाल पर छेड़छाड़ व शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है और साथ ही पुलिस को अपने बयान में बताया कि बैठक में उनसे कहा गया कि ‘कभी कोई महिला शामिल नहीं हुई, इसलिए आप भी बाहर चली जाएं’। जिसके विरोध करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह पाल, गुड्डू उर्फ अजय गुप्ता, दर्पण व सुनील कुमार उर्फ पप्पी ने उन्हे जमीन पर गिराकर पीटा और अभद्रता की।

Tags: BJPcmyogiNews1IndiaUP NewsUttar Pradeshveer singh pal
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद में...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Lucknow Police Sub Inspector:लखनऊ में शराब के नशे में एक दरोगा पर टिफिन संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और कार में...

Next Post

धनबाद में जोरदार आवाज के साथ फटी धरती, लोगों में मचा हाहाकार

Delhi: खतरे के निशान से 205.33 मीटर ऊपर बह रही यमुना, सड़क किनारे रहने पर मजबूर हुए लोग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist