शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Industrial Policy:औद्योगिक नीति में बड़े बदलाव की तैयारी, भूमि उपयोग पर सख्त निगरानी क्यों निवेश अवधि घटेगी

सीएम योगी ने निवेश अवधि घटाने, भूमि उपयोग की सख्त निगरानी और एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार के निर्देश दिए। बुंदेलखंड क्षेत्र में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और मल्टीमॉडल पार्क जैसी बड़ी परियोजनाओं को मिली हरी झंडी।

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 30, 2025
in उत्तर प्रदेश
UP industrial expressway development review
Share on FacebookShare on Twitter

UP Government to Redefine Industrial Policy :उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अहम बैठक की। इस बैठक में उन्होंने यूपीडा (उत्तर प्रदेश औद्योगिक एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण) और बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के कामों की समीक्षा की और कई बड़े निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों को दी जाने वाली सात साल की समयसीमा को घटाया जाएगा, ताकि जमीन का उपयोग जल्दी हो और प्रोजेक्ट समय पर पूरे हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि आवंटन के तीन साल के भीतर यदि निवेशक द्वारा काम शुरू नहीं किया जाता, तो वह आवंटन स्वतः रद्द हो जाएगा।

RELATED NEWS

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

अगस्त 30, 2026
Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

अगस्त 28, 2026

भूमि उपयोग की सख्त निगरानी का आदेश

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब भूमि उपयोग की निगरानी के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाई जाएगी। निवेशक को केवल उसी स्थिति में आगे की सुविधाएं दी जाएंगी जब उसकी वास्तविक प्रगति जमीन पर दिखाई दे। अब तक की नीति में सात साल का समय देने का प्रावधान था, जिसे मुख्यमंत्री ने बदलने के निर्देश दिए।

राज्य में एक्सप्रेसवे नेटवर्क का विस्तार

योगी सरकार अब राज्य के अलग-अलग हिस्सों को आपस में लिंक एक्सप्रेसवे से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने एनएचएआई के साथ समन्वय करते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए

मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे

चित्रकूट-रीवा लिंक एक्सप्रेसवे

विंध्य और विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे

इन नए मार्गों के निर्माण से राज्य के औद्योगिक और व्यापारिक केंद्रों के बीच यात्रा समय घटेगा और निवेशकों के लिए सुगमता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए एक्सप्रेसवे की योजना बनाते समय एनएचएआई के हाइवे नेटवर्क को ध्यान में रखते हुए काम किया जाए, ताकि दोहराव न हो और राज्य में एकीकृत सड़क तंत्र विकसित हो।

डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में नई गति

मुख्यमंत्री ने बताया कि डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में अब तक 30,819 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। लगभग 5039 एकड़ भूमि का अधिग्रहण पूरा हो गया है और कई कंपनियों ने कार्य शुरू कर दिया है।
उन्होंने लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा, अलीगढ़ और चित्रकूट जैसे नोड्स पर स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोलने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण मिल सके।

बुंदेलखंड औद्योगिक क्षेत्र में होगा बड़ा विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवगठित बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) क्षेत्र में एक एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क बनाया जाएगा।
उन्होंने आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को झांसी और बीडा तक बढ़ाने का भी निर्देश दिया। साथ ही दिल्ली-चेन्नई रेलवे लाइन के चौथे ट्रैक और बीडा में नया रेलवे स्टेशन बनाने की दिशा में भी काम करने के आदेश दिए।

मुख्यमंत्री ने बीडा में एक मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित करने की भी बात कही, जिससे औद्योगिक निवेश और निर्यात को गति मिलेगी।

इंजीनियरों और विशेषज्ञों की नियुक्ति के निर्देश

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीडा क्षेत्र में अधिग्रहण की सभी कार्रवाई अगले छह महीनों में पूरी की जाए। इसके लिए एक सप्ताह के भीतर राजस्व और रजिस्ट्री विभाग के अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले 15 दिनों में बीडा में योग्य सिविल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, टाउन प्लानर और आर्किटेक्ट की नियुक्ति पूरी की जाए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए अगले महीने बीडा कार्यालय में कॉल सेंटर शुरू किया जाएगा, जहां वे भूमि और मुआवजे से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों को मिशन मोड में पूरा करने का निर्देश

योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि आंतरिक सड़कों, सीवेज नेटवर्क, जल निकासी, ठोस अपशिष्ट निस्तारण और पावर डिस्ट्रीब्यूशन जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों को मिशन मोड में पूरा किया जाए। उनका कहना था कि “तेजी से हो रहे औद्योगिक विकास के लिए मजबूत आधारभूत ढांचा बेहद जरूरी है।”

Tags: UP Industrial PolicyYogi Adityanath
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Affection Bonding Program: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास का माहौल बेटियों की मौजूदगी और उत्साह से...

UP Development Projects

UP Development: योगी ने परियोजनाओं की समीक्षा कर अफसरों को दिए सख्त निर्देश, जमीन अधिग्रहण से जनकल्याण तक पर फोकस

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं और...

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Free Bus Travel for Women:उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Next Post
Anti corruption Lucknow inspector arrest

Lucknow police: एंटी करप्शन टीम ने रिश्वतखोरी में किसको रंगे हाथ पकड़ा, कैसे जाल में फंसा चौकी प्रभारी, महकमे में मचा हड़कंप

: IAS Ajay Kumar Dwivedi fearless honest office

IAS Ajay Kumar Dwivedi: बेखौफ अफसर आईएएस अजय कुमार द्विवेदी, जो दबाव में नहीं झुकते, बने रामपुर के DM

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist