शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Raebareli news: चोर समझकर युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में 5 गिरफ्तार, कोतवाल सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

ऊंचाहार क्षेत्र में ससुराल जा रहे हरिओम को ग्रामीणों ने चोर समझकर बेरहमी से पीट दिया। पुलिस ने मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया और कोतवाल सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित हुए।

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 6, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Youth Beaten to Death on Suspicion of Theft: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। फतेहपुर निवासी हरिओम (38 वर्ष) नामक युवक को ग्रामीणों ने चोर समझकर लाठी, डंडे और बेल्ट से इतना मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने उसका शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित नहर के पास फेंक दिया।

गुरुवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने शव देखा, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे, जिसके बाद एसपी ने तुरंत कोतवाल को हटा दिया और उन्हें अपराध शाखा से संबद्ध कर दिया। वहीं, हल्का दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया।

RELATED NEWS

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

सितम्बर 26, 2026
Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

सितम्बर 26, 2026

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस रात में ठीक से गश्त कर रही होती, तो न तो हरिओम की हत्या होती और न ही शव फेंका जा सकता था। पुलिस ने मौके से टूटी हुई बेल्ट और डंडे बरामद किए हैं। इस बीच, युवक की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हरिओम बार-बार कह रहा है कि वह चोर नहीं, बल्कि अपनी ससुराल जा रहा है, लेकिन भीड़ ने उसकी एक न सुनी।

पत्नी से चल रहा था विवाद, ससुराल जा रहा था हरिओम

जानकारी के अनुसार, हरिओम फतेहपुर जिले के तारवती का पुरवा गांव का रहने वाला था। उसकी ससुराल ऊंचाहार कस्बे के नई बस्ती इलाके में थी। पत्नी एक बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में संविदा पर काम करती है। परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के रिश्ते में कुछ समय से अनबन चल रही थी, जिसके चलते पत्नी अपने मायके में रह रही थी।

हरिओम बुधवार रात पैदल ही ससुराल जाने निकला था। रास्ते में कुछ ग्रामीणों ने उसे अजनबी समझकर चोर मान लिया और बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर छह आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

ड्रोन उड़ाकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार

इसी बीच, अमावां मिल एरिया थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है जो ड्रोन कैमरा उड़ाकर लोगों में डर फैला रहे थे। ये आरोपी लखनऊ और सीतापुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से ड्रोन कैमरा बरामद किया और पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने ड्रोन फ्लिपकार्ट से खरीदा था और लोगों में दहशत फैलाने के लिए उड़ाया था।

पुलिस पर भी गिरी गाज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया

हरिओम की मौत के बाद पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि युवक के शरीर की लगभग सभी हड्डियाँ टूट चुकी थीं और अंदरूनी हिस्सों में गहरे घाव थे। डॉक्टर भी उसकी हालत देखकर हैरान रह गए।

एसपी ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि विभागीय जांच में अगर अन्य पुलिसकर्मी भी दोषी पाए गए, तो उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रायबरेली के ऊंचाहार में ससुराल जा रहे हरिओम को ग्रामीणों ने चोर समझकर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया। पोस्टमार्टम में शरीर पर गंभीर चोटें पाई गईं।

Tags: Raebareli CrimeUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Kanpur Fortuner Tanker Accident:कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली मोड़ के...

Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

 Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बलिया जा...

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Mirzapur Ganga Woman Rescue: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र की छोटी बसही निवासी 38 वर्षीय सुनीता साहनी मंगलवार को पति...

1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है।...

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Next Post
Ayodhya Deepotsav 2025: राम नगरी में जगमगाहट की तैयारियाँ शुरू, घाटों पर जगमगाएंगे लाखों दीप किसको सुंदर और व्यवस्थित बनाने को स्वयंसेवक जुटे

Ayodhya Deepotsav 2025: राम नगरी में जगमगाहट की तैयारियाँ शुरू, घाटों पर जगमगाएंगे लाखों दीप किसको सुंदर और व्यवस्थित बनाने को स्वयंसेवक जुटे

Maharshi Valmiki Jayanti 2025: 7 अक्टूबर को यूपी में रहेगा सरकारी अवकाश, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Maharshi Valmiki Jayanti 2025: 7 अक्टूबर को यूपी में रहेगा सरकारी अवकाश, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In