गुरूवार, जुलाई 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

टीम इंडिया के वर्ल्ड कप 2023 हारने के बाद अभिनेता Amitabh Bachchan क्यों होने लगे ट्रोल ?

आखिरकार एक शानदार मुकाबले के साथ वर्ल्ड कप 2023 का समापन हुआ। हार और जीत किसी भी खेल के दो पहलू होते हैं जो टीम मुकाबले के दौरान बेहतर प्रदर्शन करती है वही विजेता बनती है

by Neel Mani
नवम्बर 20, 2023
in Latest News, मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आखिरकार एक शानदार मुकाबले के साथ वर्ल्ड कप 2023 का समापन हुआ। हार और जीत किसी भी खेल के दो पहलू होते हैं जो टीम मुकाबले के दौरान बेहतर प्रदर्शन करती है वही विजेता बनती है लेकिन हार जाने के बाद अपनी पसंदीदा टीम को लेकर लोगों के द्वारा ऐसा कुछ कह देना जिन बातों का कोई मतलब ही न बनता हो थोड़ा अटपटा जरूर लगता है।

World Cup 2023 को लेकर पिछले कई दिनों से कई देशों में एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा था। हर कोई बस यही जानना चाह रहा था कि इस बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी कौन अपने नाम करने वाला है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत द्वारा दी गई 240 रनों की चुनौती को आसानी से पूरा कर वर्ल्ड कप 2023 को अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार वनडे विश्व कप जीता। भारत की हार के बाद अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे हैं।

RELATED NEWS

Indian Royals Squad: एशियन लीजेंड्स लीग के लिए भारतीय टीम घोषित, यूसुफ पठान सहित कौन से खिलाडी मैदान में दिखाएंगे दम

Indian Royals Squad: एशियन लीजेंड्स लीग के लिए भारतीय टीम घोषित, यूसुफ पठान सहित कौन से खिलाडी मैदान में दिखाएंगे दम

जुलाई 30, 2026
Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो में छलके आंसू, शानदार करियर का हुआ अंत

Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो में छलके आंसू, शानदार करियर का हुआ अंत

जुलाई 30, 2026

आपको बता दें, अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया की हार के बाद ट्विटर X पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था, टीम इंडिया कल रात का परिणाम आपकी प्रतिभा, उपलब्धियों और योग्यता का प्रतिबिंब नहीं है हमें आप पर गर्व है, अच्छी चीजें होंगी, खेलते रहो।

T 4835 – कुछ भी तो नहीं

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 19, 2023

वहीं दूसरे पोस्ट में उन्होनें लिखा, आपकी प्रतिभा, योग्यता और क्षमता इन सबसे परे और बहुत ऊपर है। आपके द्वारा खेले गए 10 मैचों के नतीजों से पता चला है कि आप एक ऐसी टीम हैं, जिसने दूसरों को हराया है। देखें कि आपने इस विश्व कप में कितने पूर्व चैंपियन और विजेताओं को हराया। आप सर्वश्रेष्ठ हैं और सर्वश्रेष्ठ रहेंगे।

ये भी पढ़ें :- भारत की आन बान और शान Milkha Singh जिन्होंने जीवन में कभी हार नहीं मानी उनके जन्मदिवस पर जानें इंस्पायर करने वाले किस्सों के बारे में

आपको बता दें, यहां तक तो सब ठीक था लेकिन जब अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा कुछ भी तो नहीं। बस इसी के बाद वो ट्रोलिंग का शिकार होना शुरु हो गए। उनके इस ट्वीट के जवाब में कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, सबसे पहले तो आप अपना टीवी बंद कर दो सर। वहीं एक दूसरे श्ख्स ने लिखा, आपने कहा था, कि जब भी आप मैच देखते हैं तो इंडिया हार जाती है। आपको वर्ल्ड कप में रिस्क नहीं लेना था सर। यहां इंडिया हार गया और आप बोलते हो कुछ भी नहीं। एक यूजर ने तो बिग B को कुछ न ही बोलने की सलाह दे डाली। कमेंट में यूजर ने लिखा, तो फिर कुछ भी मत बोलो सर।

Tags: Amitabh bachchanAustraliabollywoodNews1Indiasocial mediaStar TrollTeam IndiaTwitterworld cup 2023
Share202Tweet127Share51

Neel Mani

Related Posts

Indian Royals Squad: एशियन लीजेंड्स लीग के लिए भारतीय टीम घोषित, यूसुफ पठान सहित कौन से खिलाडी मैदान में दिखाएंगे दम

Indian Royals Squad: एशियन लीजेंड्स लीग के लिए भारतीय टीम घोषित, यूसुफ पठान सहित कौन से खिलाडी मैदान में दिखाएंगे दम

by Kirtika Tyagi
जुलाई 30, 2026

Indian Royals Squad: एशियन लीजेंड्स लीग 2026 का दूसरा सीजन 30 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट...

Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो में छलके आंसू, शानदार करियर का हुआ अंत

Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो में छलके आंसू, शानदार करियर का हुआ अंत

by Kirtika Tyagi
जुलाई 30, 2026

Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर...

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Salman Khan Cowboy Look: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में रियलिटी शो 'द अलायंस' के सेट पर अपने भाई...

Delhi Police: दिल्ली पुलिस का X को  नोटिस,  आपत्तिजनक पोस्ट हटाने और अकाउंट की जानकारी देने को कहा

Delhi Police: दिल्ली पुलिस का X को नोटिस, आपत्तिजनक पोस्ट हटाने और अकाउंट की जानकारी देने को कहा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 29, 2026

Delhi Police X Notice: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना...

Cricket Update: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा की वापसी, बुमराह पर क्या आया अपडेट

Cricket Update: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा की वापसी, बुमराह पर क्या आया अपडेट

by Kirtika Tyagi
जुलाई 28, 2026

India vs Sri Lanka Test Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली...

Next Post
Smart TV

ये 4 Smart TV थ्रियटर जैसा फील कराएगें, जानें क्या है कीमत ?

Kapil Dev photo

World Cup Final में कपिल देव को नहीं बुलाने महाराष्ट्र विपक्ष नेता का बड़ा बयान- आज हर जगह राजनीति

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist