रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Naxalite girl in NCR: एनसीआर में बदलते रही ठिकाने, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ी वांछित नक्सली युवती

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 23 साल की वांछित नक्सली युवती को गिरफ्तार किया, जो झारखंड में तीन मुठभेड़ों में शामिल थी। वह चार साल से एनसीआर में पहचान छिपाकर रह रही थी और घरेलू सफाई कर्मी के रूप में काम कर रही थी।

by Mayank Yadav
मार्च 6, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Naxalite girl
Share on FacebookShare on Twitter

Naxalite girl in NCR: झारखंड पुलिस से तीन मुठभेड़ों में शामिल 23 साल की नक्सली युवती को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। यह Naxalite girl बीते चार वर्षों से अपनी पहचान छिपाकर एनसीआर में अलग-अलग स्थानों पर रह रही थी। वह फ्लैटों में घरेलू सफाई कर्मी के रूप में काम कर रही थी। झारखंड के जंगलों में पुलिस और सेना के बढ़ते दबाव के चलते उसने 2020 में दिल्ली आकर शरण ली थी।

क्राइम ब्रांच को जांच के दौरान युवती की गतिविधियों की जानकारी मिली, जिसके बाद दो माह की गहन निगरानी और झारखंड पुलिस से समन्वय के बाद उसे पीतमपुरा के महाराणा प्रताप एन्क्लेव से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवती झारखंड के सोनुआ थाने के एक मामले में वांछित थी और इसके खिलाफ 26 मार्च 2023 को चाईबासा अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

RELATED NEWS

Building Collapse Case: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में बड़ा अपडेट, मालिक हरिराम पुलिस हिरासत में,कोर्ट में होगी पेशी

Building Collapse Case: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में बड़ा अपडेट, मालिक हरिराम पुलिस हिरासत में,कोर्ट में होगी पेशी

सितम्बर 8, 2026
Delhi Fake Job Racket: Tata Motors में नौकरी का झांसा देकर 500 लोगों से ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Fake Job Racket: Tata Motors में नौकरी का झांसा देकर 500 लोगों से ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

सितम्बर 6, 2026

पहचान छिपाकर रह रही थी दिल्ली में

क्राइम ब्रांच के डीसीपी विक्रम सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार Naxalite girl का नाम रेणुका है, जो झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुदाबुरू गांव की रहने वाली है। पुलिस को कुछ महीनों से एनसीआर में माओवादी चरमपंथियों की गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

रेणुका महज दस साल की उम्र में नक्सल गतिविधियों में शामिल हो गई थी। 2016 में वह सीपीआई माओवादी समूह का हिस्सा बनी। इस दौरान उसने उग्रवादी शिविर में पांच साल तक कड़ा प्रशिक्षण लिया, जहां उसे एसएलआर, इंसास, एलएमजी, 303 राइफल और हैंड ग्रेनेड जैसे हथियार चलाने सिखाए गए।

तीन मुठभेड़ों में ले चुकी है हिस्सा

रेणुका 2018, 2019 और 2020 में झारखंड पुलिस से हुई मुठभेड़ों में शामिल रही। वह कुख्यात माओवादी कमांडर जीवन कंडुलना के गुट में सक्रिय थी। 2020 में अपने गुट कमांडर के निर्देश पर उसने दिल्ली आकर घरेलू सफाई कर्मी के रूप में काम करना शुरू कर दिया और अलग-अलग ठिकाने बदलकर रहती रही।

गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई पूछताछ

क्राइम ब्रांच ने रेणुका Naxalite girl को गिरफ्तार कर झारखंड पुलिस को सूचित कर दिया है। अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दिल्ली-एनसीआर में उसकी कोई अन्य माओवादी संपर्क तो नहीं था। इसके अलावा, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह किसके निर्देश पर यहां रह रही थी और क्या उसके इरादे आगे किसी आतंकी गतिविधि को अंजाम देने के थे।

झारखंड पुलिस जल्द ही ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे अपने राज्य ले जाएगी, जहां उसके खिलाफ दर्ज मामलों की सुनवाई की जाएगी।

यहां पढ़ें: कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़
Tags: delhi policeNaxalite girl
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Building Collapse Case: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में बड़ा अपडेट, मालिक हरिराम पुलिस हिरासत में,कोर्ट में होगी पेशी

Building Collapse Case: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में बड़ा अपडेट, मालिक हरिराम पुलिस हिरासत में,कोर्ट में होगी पेशी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 8, 2026

Building Collapse Case: सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद उसके मालिक हरिराम की तलाश की जा रही थी। पुलिस...

Delhi Fake Job Racket: Tata Motors में नौकरी का झांसा देकर 500 लोगों से ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Fake Job Racket: Tata Motors में नौकरी का झांसा देकर 500 लोगों से ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Delhi Fake Job Racket:  दिल्ली पुलिस की एएटीएस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह के खिलाफ...

Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Hotel Room suicide: गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित होटल रॉयल ब्लू में दिल्ली पुलिस की महिला हेड...

PM Modi abuse case

No FIR: पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी, दिल्ली पुलिस किस बात से डरी, लिया बड़ा फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Case Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के मामले में...

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 1, 2026

Delhi Police: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक नाबालिग लड़की का माफी...

Next Post
Salman Khan Sikandar movie

Bollywood news : सलमान की 'सिकंदर' का इंतज़ार खत्म जल्द होगी रिलीज़, 'बब्बर शेर' पर सस्पेंस अभी भी बरकरार

Mohammed Shami

Mohammed Shami News: रोजा न रखने पर ट्रोल हुए मोहम्मद शमी, हिंदू-मुस्लिम धर्मगुरुओं ने शमी को लेकर कह दी यह बड़ी बात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In