Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » विदेश » कौन हैं बलोचिस्तान की वह तीन बागी लड़कियां, जो पाक आर्मी पर मुंह-आंख से कर रहीं ‘फायरिंग’

कौन हैं बलोचिस्तान की वह तीन बागी लड़कियां, जो पाक आर्मी पर मुंह-आंख से कर रहीं ‘फायरिंग’

बलोचिस्तान में आजादी की मांग को लेकर अब महिलाएं भी सड़क पर उतर चुकी हैं, जिनके गांधीगिरी वाले प्रदर्शन से पाक सरकार और वहां की आर्मी हिल गई है।

by Vinod
27/03/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान के इस वक्त हालात बहुत खराब हैं। यहां के तीन सूबों में जंग-ए-आजादी को लेकर विद्रोह जारी है। ऐसा ही एक प्रदेश बलूचिस्तान है, जहां पिछले कई दशकों से जारी प्रताड़ना, दमन और शोषण को लेकर पाकिस्तानी सत्ता और पाकिस्तानी सेना का लगातार विरोध होता आ रहा है। अब ये ज्वाला भड़क चुकी है। पूरेबलोच लैंड में सशस्त्र क्रांति को लेकर लोग सड़कों पर हैं। जबकि लिबरेशन आर्मी, मजीद ब्रिगेड समेत कई संगठन पाकिस्तानी सत्ता और सेना को सीधी टक्कर दे रहे हैं तो वहीं क्रांतिकारी महिलाएं भी बारूद के बजाए मुंह और आंख के जरिए पाक आर्मी की पतलून गीली किए हुए हैं।

गांधीगिरी के जरिए पाक आर्मी से कर रही मुकाबला 

पाकिस्तान ने 1947 में बलोचिस्तान पर जबरन कब्जा कर लिया। जिसको लेकर बलोच पिछले सात दशक से लड़ाई लड़ रहे हैं। पाकिस्तान आर्मी जंग-ए-आजादी के मूपमेंट को दबाने के लिए लाखों बलोच को मौत की नींद सुला दिया। बलोचिस्तान का शायद ही कोई घर होगा जहां से एक बेटा, एक बाप, एक भाई या फिर एक चाचा जबरन गायब न हुआ हो। क्वेटा, ग्वादर, खुजदार, तुर्बत, कलात, पंजगुर, नोशकी, बोलान के अलावा बलोचिस्तान के गांव-गांव, गली-गली में पाकिस्तानी सेना के जुल्म के जख्म मौजूद हैं। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि अमूमन पर्दे में रहने वाली बलोची लड़कियों ने इकंलाब के रास्ते पर उतर चुके हैं। जिनके खौफ से पाक आर्मी भी थर-थर कांप रही है। बलोच लड़कियां बंदूक के बजाए गांधीगिरी के जरिए पाक आर्मी से मुकाबला कर रही हैं।

बलोचिस्तान में प्रतिरोध के प्रतीक

जांबाज लड़कियों में एक हैं 32 साल की महरंग बलोच, जिन्हें 22 मार्च को उनके घर से पाक आर्मी ने गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरी हैं सीमा बलोच, जिनके बारे में भी कहा जाता है कि ये भी पाक आर्मी की कैद में हें। वहीं तीसरा नाम फरजाना मजीद बलोच उर्फ सम्मी का है, जो अब भी बलोचिस्तान को लेकर अपनी आवाज बुलंद किए हुए हैं। इन तीनों लड़कियों ने न सिर्फ अपने निजी दुखों को एक सामूहिक संघर्ष में बदला, बल्कि पाकिस्तानी सेना और सरकार के उस सिस्टम को हिला दिया, जो दशकों से बलोचिस्तान की आवाज को कुचलता आया है। ये नाम आज बलोचिस्तान में प्रतिरोध के प्रतीक बन चुके हैं।

RELATED NEWS

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

August 24, 2026
Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

August 8, 2026

कौन हैं महरंग बलोच

महरंग बलोच आज बलोचिस्तान में एक आइकन बन चुकी हैं। महरंग जब महज 13 वर्ष की थीं, तभी उन्होंने अपने पिता के साथ मिलकर मानवाधिकारों के लिए लड़ाई लड़नी शुरू कर दी थी। महरंग पेश से डॉक्टर हैं। वह गरीबों का इलाज करती थीं। पर पाक आर्मी ने उनके पिता और भाई के साथ अन्याय किया, जिसके चलते उन्होंने डॉक्टरी के पेशे को छोड़ कर मानवाधिकार कार्यकर्ता बन गई। महरंग के पिता अब्दुल गफ्फार लैंगोव को पाक आर्मी ने 2009 में अगवा कर लिया। दो साल के बाद उनका शव मिला। पाक आर्मी पे महरंग के इकलौते भाई को भी 2017 में अरेस्ट कर लिया। तीन माह को उसे पीटा गया। भाई के लिए महरंग ने धरना दिया। जिसके बाद उसे छोड़ा गया।

1600 किलोमीटर का लॉन्ग मार्च

महरंग ने बलोच यकजेहती समिति के बैनर तले शांतिपूर्ण आंदोलनों का नेतृत्व किया। 2023 में उन्होंने तुर्बत से इस्लामाबाद तक 1600 किलोमीटर का लॉन्ग मार्च आयोजित किया, जिसमें हजारों लोग, खासकर महिलाएं, शामिल हुईं। इस मार्च ने लापता व्यक्तियों के मुद्दे को ग्लोबल फोरम प्रदान किया। उनकी बेबाकी और साहस ने उन्हें 2024 में बीबीसी की 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची और टाइम मैगजीन की उभरते वैश्विक नेताओं की सूची में जगह दिलाई। लेकिन रावलपिंडी के जनरलों को महरंग बलोच के बढ़ते कदम भला कैसे भाते। उनपर लगातार टॉर्चर हुआ। पाकिस्तान की पंजाबी लॉबी वाली मीडिया ने उनपर तशद्दुद किया।

महरंग बलोच को गिरफ्तार कर लिया गया

बीएलए ने एक ट्रेन को हाईजेक किया और पाक आर्मी के जवानों की हत्या कर दी। फिर बीएलए के सुसाइड दस्ते ने पाक आर्मी पर अटैक कर 90 जवानों को मार डाला। इसी के बाद पाक आर्मी ने बलोचिस्तान में ऑपरेशन को शुरू कर दिया। 22 मार्च 2025 में, क्वेटा में एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान महरंग बलोच को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर आतंकवाद, देशद्रोह जैसे गंभीर आरोप लगाए गए। उनकी गिरफ्तारी ने बलोचिस्तान में आक्रोश की लहर पैदा कर दी। 22 मार्च के बाद अभी तक महरंग बलोच की कोई खबर नहीं है।

सम्मी दीन बलोच की कहानी भी कम मार्मिक नहीं

सम्मी दीन बलोच की कहानी भी कम मार्मिक नहीं है। उनके पिता दीन मोहम्मद बलोच को 2009 में अगवा किया गया था, और तब से उनकी कोई खबर नहीं है। इस घटना ने सम्मी को मानवाधिकार आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। वे ‘वॉइस फॉर बलोच मिसिंग पर्सन्स’ की महासचिव हैं और बीवाईसी की एक सक्रिय सदस्य भी। सम्मी उन सभी परिवारों की आवाज बनीं, जिनके अपने लापता हैं।  सम्मी ने कई प्रदर्शनों में हिस्सा लिया और बलोचिस्तान के बाहर भी, जैसे कराची में, अपनी बात रखी। लेकिन उनकी सक्रियता ने उन्हें भी सत्ता के निशाने पर ला दिया। मंगलवार को कराची में एक प्रदर्शन के दौरान सम्मी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई

सीमा बलोच बीवाईसी की एक और सशक्त आवाज हैं। उन्होंने खास तौर पर बलोच महिलाओं को संगठित करने और उनके अधिकारों के लिए जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई है।  सीमा ने भी कई प्रदर्शनों में हिस्सा लिया और लापता व्यक्तियों के परिवारों के लिए आवाज उठाई। उनकी सक्रियता ने बलोचिस्तान में एक नई चेतना जगाई है, जहां महिलाएं अब अपने हक के लिए खुलकर बोल रही हैं। हालांकि बीएलए के ट्रेन हाईजेक के बाद सीमा को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। महरंग, सम्मी और सीमा फिलहाल कहां हैं इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं हैं।

हिम्मत किसी भी सत्ता को हिला सकती

महरंग, सम्मी और सीमा ने हमेशा शांतिपूर्ण प्रतिरोध का रास्ता चुना। उन्होंने गांधीवादी तरीकों से अपनी बात रखी-लंबे मार्च, धरने, सभाएं. लेकिन पाकिस्तानी सत्ता ने उनकी आवाज को दबाने के लिए हर हथकंडा अपनाया। महरंग, सम्मी और सीमा की वजह से बलोचिस्तान का मुद्दा आज वैश्विक मंचों पर पहुंच चुका है। एमनेस्टी इंटरनेशनल, संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार आयोग ने इनके संघर्षों को स्वीकार किया है। इन बागी लड़कियों ने न सिर्फ बलोचिस्तान में एक नई चेतना जगाई, बल्कि दुनिया को दिखा दिया कि दमन के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत किसी भी सत्ता को हिला सकती है।

 

Related Posts

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

August 24, 2026
Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

August 8, 2026
Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

August 2, 2026
SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

August 1, 2026
B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

July 4, 2026
Google

2025 में पाकिस्तान ने सबसे ज़्यादा क्या गूगल किया? पूरी लिस्ट देखें

December 9, 2025
कासिम खान का बड़ा आरोप: इमरान खान ‘डेथ सेल’ में बंद, सरकार से जिंदा होने का सबूत माँगा”

Imran Khan की सुरक्षा पर बवाल: बेटे कासिम ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप माँगा ‘जिंदा होने का सबूत’

November 28, 2025
व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में ‘काले कोट’ की भी हुई एंट्री, एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मुशर्रफ

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में ‘काले कोट’ की भी हुई एंट्री, एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मुशर्रफ

November 27, 2025
जेल से लीक हो गया पाकिस्तान के मुनीर का खूनी प्लान, जानें जिंदा हैं या बैरक के अंदर मार दिए गए इमरान खान

जेल से लीक हो गया पाकिस्तान के मुनीर का खूनी प्लान, जानें जिंदा हैं या बैरक के अंदर मार दिए गए इमरान खान

November 27, 2025
दिल्ली ब्लास्ट से पहले शोएब ने DR उमर को मुहैया कराई सामाग्री, कौन है बुर्केवाली GIRL, जिसने दी थी कमरे की चाबी

दिल्ली ब्लास्ट से पहले शोएब ने DR उमर को मुहैया कराई सामाग्री, कौन है बुर्केवाली GIRL, जिसने दी थी कमरे की चाबी

November 26, 2025
Next Post
Palghar stepfather attack

Maharashtra news : दो साल से सह रही थी ज़ुल्म,आख़िरकार सौतेले पिता के साथ ऐसा क्या कर दिया की लोग बोले....

Ghazipur : सोशल मीडिया पर बकायेदारों के नाम की सूची वायरल, एआरटीओ ने जारी की चेतावनी

Ghazipur : सोशल मीडिया पर बकायेदारों के नाम की सूची वायरल, एआरटीओ ने जारी की चेतावनी

Amit Shah

सरकार लाई OLA-Uber जैसा सहकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म, कैब ड्राइवर्स को मिलेगा सीधा मुनाफा...

POPULAR POST

Vande Bharat Sleeper Train

Vande Bharat Sleeper : वाराणसी से दिल्ली की स्लीपर ट्रेन शुरू होते ही टिकटों की मारामारी, दिवाली तक सीटें फुल, जानें किराया

November 1, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India