Tuesday, February 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

5 बच्चों की मम्मी को चढ़ा इश्क का बुखार, ड्रम के बजाए पति को यहां पर कैद कर प्रेमी के साथ हुई फरार

कानपुर में 5 बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई, साथ में जेवरात और पैसा भी पार कर ले गई, पीड़ित ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत।

Vinod by Vinod
March 30, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। उत्तर प्रदेश में इनदिनों पति, पत्नी और वो को लेकर जबरदस्त शोर है। मेरठ की मुस्कान, औरैया की प्रगति और मुजफ्नरगर की युवती ने प्यार और प्रेमी के कारण अपने हाथों से खुद अपनी मांग उजाड़ दी। किसी ने पति के 16 टुकड़े कर शव को ड्रम में चुनवाया तो किसी ने शूटर्स के जरिए अपने हसबैंड के सिर में गोली मरवा दी। हालात ऐसे हो गए कि तीसरी मैडम ने पति को कॉफी में जहर मिलाकर पिला दिया। कुछ ऐसा ही मामला कानपुर में भी सामने आया है। यहां पांच बच्चों की मम्मी को इश्क का बुखार चढ़ा और वह पति को कमरे में बंद कर अपने लड़के की उम्र के युवक के साथ फरार हो गई।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, ये मामला कानपुर के नरवल थानाक्षेत्र के थरेपाह टिकरिया गांव का है। यहां रामप्रकाश विश्वकर्मा पुत्र रामसनेही विश्वकर्मा (38) की पत्नी राधा विश्वकर्मा और पांच बच्चों के साथ रहते हैं। बीतीरात रामप्रकाश पत्नी के साथ कमरे में सो रहे थे। तभी पत्नी राधा कमरे के अंदर पति को बंद कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। सुबह जब पति की आंख खुली तो पत्नी कमरे से गायब मिली। ऐसे में पति ने दरवाजा खोलना चाहा तो वह बाहर से बंद मिला। रामप्रकाश ने आवाज लगाई। बड़े बेटे ने दरवाजे की कुंडी खोली। रामप्रकाश ने घर पर पत्नी को खोजा। पड़ोस में जाकर खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। ऐसे में कुछ ग्रामीणों ने पत्नी के प्रेमी के बारे में उसे जानकारी दी। वह लौट कर घर आया और अलमारी खोली तो पैसे-जेवरात गायब मिले।

RELATED NEWS

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

January 12, 2026
Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

January 7, 2026

एक लड़के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था

पीड़ित भागकर थाने गया और पुलिस को पत्नी के भाग जाने की जानकारी दी। पीड़ित पति ने बताया घर में पांच बच्चों को छोड़कर पत्नी जेवर व नगदी लेकर चली गई है। बच्चों में सबसे बड़ा बेटा कृष्णा (14), गोविंद (10), अनुभव (7), बेटी लक्ष्मी (5) व रिया (2.5) है। पीड़ित पति ने बताया कि पत्नी का एक लड़के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर मैंने उसके घर से बाहर आने-जाने पर रोक लगा दी थी। पर पत्नी अक्सर लड़को को घर पर बुलाती और रंगरेलियां मनाती। घर पर बच्चे थे। ऐसे में मेरी पत्नी के साथ लड़ाई हुआ करती। बीते 25 मार्च को मैं पत्नी और ग्राम प्रधान शेषनारायण के पुत्र आलोक तिवारी को लेकर नरवल थाने पहुंचा। थानाध्यक्ष को पूरी दास्तां बताई। पत्नी ने थानाध्यक्ष के सामने दो टूक शब्दों में कहा कि वह अब मेरे साथ नहीं रहेगी। वह अपने प्रेमी के साथ शादी करेगी।

पत्नी ने बेवफाई की

थानाध्यक्ष राम मूरत पटेल द्वारा समझाया बुझाया गया। फिर भी ना मानने की दशा में सबसे पहले तलाक लेकर फिर दूसरा विवाह करने की सलाह दी गई। तब तक सभी पक्ष कहीं नहीं जाएंगे, निर्देशित किया गया किंतु बीती रात में ही महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति रामप्रकाश विश्वकर्मा का आरोप है सोने-चांदी के जेवरात और 5000 नगद भी ले गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक के परिवावालों को भी थाने बुलाया है। वहीं पीड़ित पति का कहना है कि पत्नी ने उसके साथ बेवफाई की है। मेरे पांच बच्चों को छोड़कर वह प्रेमी के साथ भाग गई है। जेवरात और पैसे भी ले गई है। पीड़ित ने कहा कि वह चाहता है कि पुलिस पत्नी की गिरफ्तारी करे। जेवरात और पैसे उससे बरामद कर मुझे दिया जाए।

 

Tags: kanpurlove affairmother of five childrenwoman absconded with young man
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
January 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
January 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
December 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

by Mayank Yadav
December 4, 2025

Kanpur Unnao Y-shaped bridge: कानपुर की वीआईपी रोड को उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी से सीधे जोड़ने वाली Y-आकार पुल परियोजना...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

Next Post
Pratapgarh

प्रतापगढ़ में विद्यालय ने 800 रुपये के लिए परीक्षा में बैठने से रोका.. छात्रा ने कर ली आत्महत्या

Saurabh Murder Case

मेरठ जेल पहुंचे सांसद अरुण गोविल, साहिल-मुस्कान को दी 'रामायण', जानिए कैसा रहा दोनों का रिएक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist