शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सपा के बहकावे में न आएं दलित-मुस्लिम, PDA की आड़ में हो रहा शोषण: मायावती का तीखा हमला

बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा की दलित-मुस्लिम नीतियों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पार्टी राजनीतिक स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उनका आरोप था कि सपा खासकर दलित नेताओं को आगे कर तनाव और हिंसा का माहौल बनाती है, जिससे समाज में विभाजन की स्थिति पैदा हो।

by Mayank Yadav
अप्रैल 17, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Mayawati
Share on FacebookShare on Twitter

Mayawati News: उत्तर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। राणा सांगा विवाद से शुरू हुई बहस अब दलित-मुस्लिम राजनीति तक जा पहुंची है। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया Mayawati ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सपा पर आरोप लगाया कि वह PDA (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान की आड़ में दलितों और मुस्लिमों का शोषण कर रही है। मायावती ने आगाह किया कि दलित, पिछड़े और मुस्लिम समाज सपा के उग्र बहकावे में न आएं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की राजनीति को स्वार्थ और विभाजनकारी बताया। वहीं, उन्होंने अपने समाज के नेताओं से अपील की कि वे दूसरों के इतिहास पर टिप्पणी करने के बजाय अपने संतों और महापुरुषों की शिक्षाओं को आगे रखें।

https://twitter.com/Mayawati/status/1912694083002175854

RELATED NEWS

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर  U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

जुलाई 10, 2026
Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

जून 22, 2026

Mayawati ने कहा, “सपा की अति विवादित बयानबाजी और कार्यक्रमों का दौर उसकी घोर संकीर्ण राजनीति को दर्शाता है। ये लोग सिर्फ वोटों के लिए PDA का इस्तेमाल कर रहे हैं।” मायावती ने यह भी जोड़ा कि समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े दलित नेताओं को इस राजनीति को समझना चाहिए और ऐसे हथकंडों से बचना चाहिए।

https://twitter.com/Mayawati/status/1912694057677251032

राणा सांगा विवाद पर टिप्पणी करते हुए मायावती ने अप्रत्यक्ष रूप से सपा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अवसरवादी दलित नेताओं को दूसरों के इतिहास पर टिप्पणी करने के बजाय अपने समाज के संतों, गुरुओं और महापुरुषों की अच्छाइयों व संघर्ष को बताना चाहिए, क्योंकि उन्हीं के कारण आज वे कुछ बनने लायक हुए हैं।

वक्फ कानून पर आज सुप्रीम कोर्ट लगाएगा रोक? “वक्फ बाय यूजर”, जैसे तीन अहम मुद्दों पर आज फैसला संभव

Mayawati ने दलितों, पिछड़ों और मुस्लिमों को आगाह किया कि वे सपा की राजनीति के शिकार न बनें। उन्होंने सपा पर जनभावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया और दावा किया कि यह सब कुछ केवल वोटबैंक की राजनीति के लिए हो रहा है। अंत में उन्होंने अपने समर्थकों को अपील की कि वे समझदारी से निर्णय लें और ऐसे राजनीतिक बहाव में न बहें जो समाज को तोड़ने का काम करता है।

Tags: Mayawati
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर  U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

Mayawati on Meerut Lalita Gautam Case: मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति लगातार गर्म...

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

by Kirtika Tyagi
जून 22, 2026

UP Election 2027 Mayawati Big Claim: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही...

Mayawati

गणतंत्र दिवस पर मायावती का प्रहार: कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग और सरकारी दावों को बताया ‘भूलभुलैया’

by Mayank Yadav
जनवरी 26, 2026

Mayawati Demand: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने देशवासियों को बधाई देने...

Mayawati

ब्राह्मणों को सम्मान, क्षत्रिय-यादव का साथ… विरोधियों का खेल बिगाड़ने को ‘बहनजी’ तैयार!

by Mayank Yadav
जनवरी 15, 2026

Mayawati Sarvajan Hitay Sarvajan Sukhay: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने 70वें जन्मदिन पर 2027 के उत्तर प्रदेश...

Mayawati

बाल-बाल बचीं मायावती! जन्मदिन की प्रेस वार्ता में अचानक भड़की आग, सुरक्षा घेरे में बाहर निकलीं ‘बहन जी’

by Mayank Yadav
जनवरी 15, 2026

Mayawati Press Conference Short Circuit Fire Incident,: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के 70वें जन्मदिन के अवसर पर आज...

Next Post
health tips: पानी जीवन का वरदान, जानिए वजन, उम्र, और ऐक्टिविटी के अनुसार इसको कितना पीना चाहिए

health tips: पानी जीवन का वरदान, जानिए वजन, उम्र, और ऐक्टिविटी के अनुसार इसको कितना पीना चाहिए

MI vs SRH

MI vs SRH : आज वानखेड़े की पिच का कैसा होगा मिजाज ? IPL में उस ग्राउंड के बारे में जहां पर होगा आज का मैच...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist