शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बांदा में घोटाले का धमाका बीजेपी विधायक परिवार पर करोड़ों की धांधली का आरोप

बांदा जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने बीजेपी विधायक प्रकाशचंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी सरिता द्विवेदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विधायक ने फर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर 120 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों को मंजूरी दिलवाई।

by Gulshan
जुलाई 9, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Banda News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News : उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में एक बड़ा वित्तीय घोटाला उजागर हुआ है, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने भाजपा के सदर विधायक प्रकाशचंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी सरिता द्विवेदी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सुनील सिंह पटेल का आरोप है कि वर्ष 2018 से 2020 के बीच जिला पंचायत के अंतर्गत हुए लगभग 120 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों में भारी अनियमितताएं की गईं।

पटेल का कहना है कि इन परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए, जबकि बतौर अध्यक्ष यह अधिकार सिर्फ उन्हें ही था। उन्होंने यह भी दावा किया कि वित्तीय स्वीकृतियों और कर्मचारियों की नियुक्तियों में भी बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हुआ, जिसमें सरिता द्विवेदी के कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल हुआ।

RELATED NEWS

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

जुलाई 25, 2026
Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

जुलाई 23, 2026

कोतवाली पहुंचा मामला 

यह मामला अब कोतवाली तक पहुंच गया है और राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैल गई है। सुनील सिंह पटेल ने अपनी शिकायत की एक प्रति एसपी को रजिस्टर्ड डाक के जरिए भी भेजी है। उनका कहना है कि सदर विधायक रहते हुए प्रकाशचंद्र द्विवेदी ने अपने पद का दुरुपयोग कर रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों को अनुचित लाभ पहुंचाया, वहीं राजनीतिक विरोधियों को निशाना भी बनाया।

जांच के लिए सुनील सिंह पटेल ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली, जिन्होंने हस्ताक्षरों के मिलान के बाद यह स्पष्ट किया कि बोर्ड की बैठकों, वित्तीय अनुमोदनों, बिल भुगतानों और नियुक्तियों में किए गए हस्ताक्षर एक समान नहीं हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि दस्तावेजों में जालसाजी की गई है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खनिज परिवहन शुल्क की वसूली में धांधली और जिला परिषद कृषि महाविद्यालय में 11 लोगों की अवैध नियुक्ति भी जाली दस्तावेजों के जरिए की गई।

यह भी पढे़ें : चूरू के रतनगढ़ में जगुआर विमान दुर्घटनाग्रस्त, खेतों में मिला…

हालांकि, इस पूरे विवाद के बीच यह भी उल्लेखनीय है कि स्वयं सुनील सिंह पटेल पर भी छह करोड़ रुपये के गबन के आरोप लगे हैं। महोबा के जिलाधिकारी द्वारा की गई जांच में ये आरोप सही पाए गए थे। पटेल का आरोप है कि यह जांच राजनीतिक दबाव में की गई और एकतरफा थी।

Tags: UP News
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Digital Labour Chowk App: कनपुर। उत्तर प्रदेश में अब घर बनाने, मरम्मत कराने या किसी अन्य निर्माण कार्य के लिए...

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Anti Corruption Action: उत्तर प्रदेश सरकार अब भ्रष्टाचार के मामलों में और सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। आय...

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
मई 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Next Post
earn money from ai at home content creation graphic design video editing work

नौकरी छोड़े बगैर AI टूल्स की मदद से कैसे घर बैठे शुरू करें अपनी ऑनलाइन कमाई

BitChat

BitChat: एक ऐप जो दुनिया बदल देगा – गरीबों की आवाज़ और इंटरनेट से कटे इलाकों के लिए नई उम्मीद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist