बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Health

अब WhatsApp पर बनाएं आयुष्मान कार्ड, सरकार ने लॉन्च किया ‘आयुष्मान सारथी’ चैटबॉट, जानें पूरी प्रक्रिया

सरकार ने 'आयुष्मान सारथी' WhatsApp चैटबॉट लॉन्च किया है, जिससे अब घर बैठे आयुष्मान कार्ड बनाया और डाउनलोड किया जा सकता है। लाभार्थी पात्रता जांच, eKYC, आधार लिंक, शिकायत दर्ज करने और अस्पतालों की जानकारी जैसी कई सेवाओं का लाभ WhatsApp के जरिए 24 घंटे उठा सकेंगे। यह सुविधा सरकारी कार्यालयों पर निर्भरता कम करने की दिशा में अहम पहल है।

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026
in Health
Share on FacebookShare on Twitter

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के लाभार्थियों के लिए सरकार ने बड़ी सुविधा शुरू की है। अब आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने या हेल्पलाइन पर कॉल करने की जरूरत नहीं होगी। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) ने ‘आयुष्मान सारथी’ नाम से एक WhatsApp चैटबॉट लॉन्च किया है, जिसके जरिए लोग घर बैठे 24 घंटे योजना से जुड़ी कई सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

WhatsApp पर मिलेंगी कई सुविधाएं

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, आयुष्मान सारथी चैटबॉट PM-JAY के डिजिटल सिस्टम से API आधारित इंटीग्रेशन के जरिए काम करता है। इसके माध्यम से लाभार्थी अपनी पात्रता जांच सकते हैं, आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं, कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, eKYC पूरा कर सकते हैं और आधार लिंक कर सकते हैं।

RELATED NEWS

Ayushman Sarathi: आयुष्मान भारत योजना हुई और आसान, अब लॉन्च हुआ ‘आयुष्मान सारथी’ चैटबॉट

Ayushman Sarathi: आयुष्मान भारत योजना हुई और आसान, अब लॉन्च हुआ ‘आयुष्मान सारथी’ चैटबॉट

जून 29, 2026
आयुष्मान कार्ड घोटाले में बड़ा खुलासा, फर्जी कार्ड बनवाने के लिए वसूले जाते थे 800 रुपये

आयुष्मान कार्ड घोटाले में बड़ा खुलासा, फर्जी कार्ड बनवाने के लिए वसूले जाते थे 800 रुपये

जून 6, 2026

इसके अलावा कार्ड को लॉक या अनलॉक करने, 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वयो वंदना कार्ड से जुड़ी सेवाओं का भी लाभ लिया जा सकता है।

इलाज का रिकॉर्ड और शिकायत की सुविधा

इस चैटबॉट के जरिए लाभार्थी अपना वॉलेट बैलेंस, इलाज का इतिहास और आसपास के पैनल में शामिल अस्पतालों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही शिकायत दर्ज करना, उसकी स्थिति ट्रैक करना, शिकायत वापस लेना, कॉल बैक का अनुरोध करना और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद फीडबैक देना भी संभव होगा।

सरकार का उद्देश्य WhatsApp के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना, पारदर्शिता बढ़ाना और लोगों की सरकारी कार्यालयों तथा कॉल सेंटर पर निर्भरता कम करना है।

ऐसे बनाएं WhatsApp पर आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में +91 72908 23838 नंबर सेव करें। इसके बाद WhatsApp पर इस नंबर पर Hi लिखकर संदेश भेजें। चैटबॉट द्वारा भेजे गए विकल्पों में Create Ayushman Card का चयन करें। फिर मोबाइल नंबर और आधार से जुड़ी आवश्यक जानकारी दर्ज करें। OTP के माध्यम से सत्यापन और eKYC पूरा होने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड तैयार हो जाएगा, जिसे आप वहीं से डाउनलोड भी कर सकते हैं।

यह नई डिजिटल सुविधा लाभार्थियों के लिए आयुष्मान भारत योजना की सेवाओं को पहले से अधिक सरल और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Tags: Ayushman BharatAyushman card
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Ayushman Sarathi: आयुष्मान भारत योजना हुई और आसान, अब लॉन्च हुआ ‘आयुष्मान सारथी’ चैटबॉट

Ayushman Sarathi: आयुष्मान भारत योजना हुई और आसान, अब लॉन्च हुआ ‘आयुष्मान सारथी’ चैटबॉट

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Ayushman Sarathi: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के लाभार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने सेवाओं को और अधिक...

आयुष्मान कार्ड घोटाले में बड़ा खुलासा, फर्जी कार्ड बनवाने के लिए वसूले जाते थे 800 रुपये

आयुष्मान कार्ड घोटाले में बड़ा खुलासा, फर्जी कार्ड बनवाने के लिए वसूले जाते थे 800 रुपये

by Sadaf Farooqui
जून 6, 2026

Ayushman Card Fraud: लखनऊ में सामने आए आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़ा मामले की जांच में रोज नए खुलासे हो रहे हैं।...

Ayushman Bharat

सावधान! फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाया तो खैर नहीं, योगी सरकार जब्त करेगी आपकी जायदाद!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 29, 2025

Ayushman Bharat Scam: उत्तर प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना में सेंध लगाने वाले जालसाजों के लिए अब खैर नहीं है।...

Ayushman card

दिल्ली वालों को बड़ी सौगात, आज से बनेंगे आयुष्मान कार्ड, जानिए किसे मिलेगा फायदा और कैसे करें आवेदन!

by Gulshan
अप्रैल 10, 2025

Ayushman Card : दिल्ली में आज से प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन को लागू किया जा रहा है। इस...

क्या है ESIC योजना  जिससे जुड़े आयुष्मान भारत के अस्पताल, कौन ले सकता है इस योजना का लाभ

क्या है ESIC योजना जिससे जुड़े आयुष्मान भारत के अस्पताल, कौन ले सकता है इस योजना का लाभ

by SYED BUSHRA
मार्च 26, 2025

Ayushman Bharat Hospitals Now Under ESIC देशभर के 24,000 से ज्यादा आयुष्मान भारत पैनल में शामिल अस्पतालों में अब कर्मचारी...

Next Post
Health Checkup: साल में एक बार जरूर कराएं ये हेल्थ टेस्ट, समय रहते पता चल सकती हैं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां

Health Checkup: साल में एक बार जरूर कराएं ये हेल्थ टेस्ट, समय रहते पता चल सकती हैं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist