मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Trump in UN : समझौता करो वरना , तबाह कर दूंगा, ईरान को दी धमकी, संयुक्त राष्ट्र से करी आर्थिक नाकेबंदी की मांग

ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में ईरान की पूरी आर्थिक नाकेबंदी की अपील की और समझौता नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। ईरान ने अमेरिकी दबाव घटने पर होर्मुज खोलकर बातचीत शुरू करने का संकेत दिया है।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

ट्रंप ने कहा कि ईरान के सामने समझौता करने, आर्थिक रूप से कमजोर पड़ने या गंभीर सैन्य कार्रवाई का सामना करने जैसे विकल्प हैं। इससे पहले भी उन्होंने ईरान के नेताओं को समझौते के लिए चेतावनी दी थी। ट्रंप का कहना है कि ईरान को दोबारा लोगों की जान लेने का मौका नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में मौजूद देशों से ईरान को आर्थिक तौर पर पूरी तरह अलग-थलग करने में मदद करने की अपील की। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के साथ किसी समझौते की संभावना अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद बन सकती है।

RELATED NEWS

AI Force बनाएंगे ट्रंप, अब होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुरक्षा और विकास नई व्यवस्था,  Al Czar होगा नियुक्त

AI Force बनाएंगे ट्रंप, अब होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुरक्षा और विकास नई व्यवस्था, Al Czar होगा नियुक्त

सितम्बर 20, 2026
UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

सितम्बर 17, 2026

ईरान ने भी रखी शर्त

ट्रंप के बयान के बीच ईरान की तरफ से बातचीत का संकेत भी सामने आया है। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी के मुताबिक, अगर अमेरिका सैन्य दबाव कम करता है और ईरानी बंदरगाहों पर लगी नाकेबंदी हटाता है, तो ईरान सात दिनों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर खोल सकता है। इसके बाद बातचीत दोबारा शुरू करने की बात कही गई है।

ईरान का यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है, जब दोनों देशों के राष्ट्रपति संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क में हैं। ईरानी अधिकारी ने बताया कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल को अमेरिकी अधिकारियों के साथ कूटनीतिक बातचीत फिर शुरू करने का अधिकार दिया गया है।

बातचीत पर अमेरिका तैयार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी कहा है कि अमेरिका ईरानी अधिकारियों से बातचीत के लिए तैयार है, अगर इससे सकारात्मक नतीजा निकलने की संभावना हो। हालांकि, ट्रंप के संयुक्त राष्ट्र भाषण में ईरान के खिलाफ दबाव कम करने का संकेत नहीं दिखा।

इस बीच ईरान ने भी साफ किया है कि वह अमेरिकी दबाव के आगे आत्मसमर्पण नहीं करेगा। ईरानी अधिकारियों के बयानों से संकेत मिलता है कि तेहरान एक तरफ सैन्य दबाव का जवाब देने की तैयारी में है, वहीं दूसरी तरफ बातचीत का रास्ता भी खुला रखना चाहता है।

होर्मुज पर बढ़ा दबाव

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव का सीधा असर होर्मुज जलडमरूमध्य पर पड़ रहा है। यह रास्ता वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम है। हाल के दिनों में यहां से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों की संख्या में बड़ी कमी आई है। ऐसे में किसी भी समझौते या सैन्य तनाव का असर तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ सकता है।

Tags: Donald TrumpIran Conflict
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

AI Force बनाएंगे ट्रंप, अब होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुरक्षा और विकास नई व्यवस्था,  Al Czar होगा नियुक्त

AI Force बनाएंगे ट्रंप, अब होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुरक्षा और विकास नई व्यवस्था, Al Czar होगा नियुक्त

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 20, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर बड़ी योजना का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि...

UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

ईरान के मिनाब शहर में 28 फरवरी 2026 को शाजारेह तैयबेह प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ था। संयुक्त राष्ट्र की...

BRICS Summit

BRICS Currency: ब्रिक्स में फिर उठा स्थानीय मुद्रा में कारोबार का मुद्दा, डॉलर के दबदबे को चुनौती देने की तैयारी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

BRICS Currency: भारत की अगुवाई में शुरू हुए ब्रिक्स सम्मेलन के बीच एक बार फिर स्थानीय मुद्राओं में कारोबार का...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में होने वाली बैठक से क्यों चिंतित हैं ट्रंप, क्या डॉलर पर पड़ेगा कोई असर?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में होने वाली बैठक से क्यों चिंतित हैं ट्रंप, क्या डॉलर पर पड़ेगा कोई असर?

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 9, 2026

दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को BRICS का बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है। भारत इस साल संगठन की...

Iran US War Resume

Iran-US War Resume: होर्मुज में फिर भड़की जंग, Larak Island पर अमेरिकी हमला, ईरान ने Jordan-UAE में किया पलटवार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

ईरान और अमेरिका के बीच कई हफ्तों से चली आ रही अपेक्षाकृत शांति अब एक बार फिर खत्म होती दिख...

Next Post
Cricket Gold: भारत की महिला टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराया, लगातार दूसरी बार जीता एशियन गेम्स का सोना

Cricket Gold: भारत की महिला टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराया, लगातार दूसरी बार जीता एशियन गेम्स का सोना

Asian Games : महिला क्रिकेट ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, बैडमिंटन मे वुशु ने भी किया मेडल पक्का

Asian Games : महिला क्रिकेट ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, बैडमिंटन मे वुशु ने भी किया मेडल पक्का

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In