Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

अगले साल दिसंबर में पूरा हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण : चंपत राय

Anurag Chaddha by Anurag Chaddha
January 22, 2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, बड़ी खबर, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मथुरा :- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री एवं विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने शनिवार को कहा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा और इसके बाद रामलला को नवनिर्मित मंदिर में विराजमान करा दिया जाएगा।

दो दिन के प्रवास पर वृंदावन पहुंचे चंपत राय ने यहां साधु-संतों और धर्माचार्यों के साथ बैठक कर मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी दी। राय ने शनिवार को कृष्णकृपा धाम में मीडियाकर्मियों से कहा कि अयोध्या में जन्मभूमि पर बन रहा यह मंदिर राष्ट्र में परिवर्तन लाने वाला होगा। मंदिर निर्माण शुरू होने से पूरे विश्व में भारत के प्रति सोचने की दृष्टि बदली है। तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री राय ने बताया कि जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने से पहले रामलला को अस्थायी रूप से बनाए गए लकड़ी के मंदिर में विराजमान किया गया। जन्मभूमि पर मंदिर की नींव का निर्माण कार्य शनिवार को पूरा हो गया। चट्टान रूपी नींव में लोहे के एक भी तार का प्रयोग नहीं किया गया है। इस नींव के निर्माण में सीमेंट का भी प्रयोग बहुत कम किया गया है। इसमें आईआईटी मद्रास द्वारा बताए गए मिश्रण का प्रयोग किया है। इसमें 98 प्रतिशत घनत्व पर कंक्रीट डाली गई है। इसमें 1-1 मीटर पर लेयर हैं। गर्भगृह में 56 और बाहर 48 लेयर हैं। यह काम 09 महीने में पूरा हुआ।

RELATED POSTS

RJD crisis

लालू परिवार में दरार गहरी: रोहिणी के बाद तीन और बहनें दिल्ली रवाना; ‘राजद संकट’

November 16, 2025
Jhansi

Jhansi के रईसजादे का घिनौना ‘किस’! होटल रिसेप्शनिस्ट को दबोचा, CCTV फुटेज वायरल होते ही गिरफ्तार

November 16, 2025

उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से मंदिर की फर्श ऊंचा करने का काम शुरू हो जाएगा। फर्श ऊंचा करने के लिए 5, 3 और 2.5 फीट के 17 हजार ग्रेनाइट के पीस लगाए जाएंगे। यह फर्श करीब साढ़े 06 मीटर ऊंचा होगा। छह महीने में यह काम पूरा होने के बाद जून से मंदिर निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। 2.75 एकड़ में मंदिर का निर्माण होगा। इसके बाद साढ़े 06 एकड़ जमीन को कवर करते हुए 09 मीटर मोटी दीवाल बनाई जाएगी। पूरे मंदिर निर्माण में 17 लाख घन फीट पत्थर लगेगा।

विहिप उपाध्यक्ष राय ने बताया कि मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में सामान्य दिनों में प्रतिदिन 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जबकि किसी पर्व विशेष पर यह संख्या दो से ढाई लाख तक हो सकती है। मंदिर निर्माण में तीर्थयात्रियों की संख्या का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर चल रही गहमा-गहमी के बीच विहिप का क्या स्टैंड रहेगा, इस सवाल पर चंपत राय ने कहा कि अभी बारिश का समय है, कीचड़ है, फिसलन का डर रहता है, एक पैर जम जाए तब दूसरा पैर रखा जाएगा।

BY- शिवम दीक्षित

Share196Tweet123Share49
Anurag Chaddha

Anurag Chaddha

Related Posts

RJD crisis

लालू परिवार में दरार गहरी: रोहिणी के बाद तीन और बहनें दिल्ली रवाना; ‘राजद संकट’

by Mayank Yadav
November 16, 2025

RJD crisis News: बिहार के राजनीतिक गलियारों में लालू प्रसाद यादव के परिवार का आंतरिक कलह अब एक बड़ा राजनीतिक...

Jhansi

Jhansi के रईसजादे का घिनौना ‘किस’! होटल रिसेप्शनिस्ट को दबोचा, CCTV फुटेज वायरल होते ही गिरफ्तार

by Mayank Yadav
November 16, 2025

Jhansi forced kiss: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक रईसजादे ने शहर के...

दिल्ली के 3 मेट्रो स्टेशन के बदलेंगे नाम, CM रेखा गुप्ता का ऐलान

दिल्ली के 3 मेट्रो स्टेशन के बदलेंगे नाम, CM रेखा गुप्ता का ऐलान

by Swati Chaudhary
November 16, 2025

दिल्ली मेट्रो को लेकर यात्रियों और स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने...

Lalu

लालू परिवार में घमासान: बहन के अपमान पर उबल पड़े तेज प्रताप, ‘जयचंदों को जमीन में गाड़ देंगे’

by Mayank Yadav
November 16, 2025

Lalu family dispute: बिहार की राजनीति में लालू प्रसाद यादव के पारिवारिक घराने में शुरू हुआ विवाद अब और गहराता...

Lalu Family: राजनीतिक हार और परिवार…दोनों नहीं बचा पा रहे लालू

Lalu Family: राजनीतिक हार और परिवार…दोनों नहीं बचा पा रहे लालू

by Swati Chaudhary
November 16, 2025

बिहार की राजनीति में लालू प्रसाद यादव कभी अजेय नेता और "मंडल राजनीति" के चाणक्य माने जाते थे। लेकिन 2025...

Next Post

Coronavirus Case in India: पिछले 24 घंटे में 3 लाख 33 हजार 533 नए केस आए सामने, 525 लोगों की गई जान

देश के नए संसद की पहली तस्वीर आई सामने, जानिए क्या है इसकी खासियत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version