Friday, June 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य उत्तराखंड

Joshimath News: जोशीमठ में हालात चिंताजनक, आपदा राहत के तहत प्रत्येक परिवार को दी जाएगी डेढ़ लाख की अंतरिम सहायता

by Juhi Tomer
January 11, 2023
in उत्तराखंड, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

गोपेश्वर। उत्तराखंड के जोशीमठ में हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। वहीं भूधंसाव के कारण घरों और होटलों में ई दरारों के बीच अब इन्हें जमींदोज किया जा रहा है। वहीं उत्तराखंड मुख्यमंत्री की सचिव ने बुधवार को जोशीमठ आपदा को लेकर सरकार की मौजूदा स्थिति को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि जोशीमठ में आपदा राहत के तहत प्रत्येक परिवार को तात्कालिक रूप से डेढ़ लाख की अंतरिम सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक दो होटल, जो भूंधसाव के कारण लटक गए हैं, उनको गिराने करने का आदेश दिया गया है। क्योंकि ये होटल आसपास के भवनों के लिए भी खतरा बने हुए हैं। इसके अलावा किसी भी भवन को अभी नहीं तोड़ा जा रहा है।

प्रभावित परिवारों को तात्कालिक तौर पर 1.5 लाख की धनराशि दी जा रही

उत्तराखंड मुख्यमंत्री की सचिव आर.मीनाक्षी सुन्दरम ने आज पत्रकारों से बातचीत में बताया कि भूंधसाव से प्रभावित भवनों का सर्वे किया जा रहा है। असुरक्षित भवनों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी विस्थापन किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को तात्कालिक तौर पर 1.5 लाख की धनराशि अंतरिम सहायता के रूप में दी जा रही है, जिसमें 50 हजार रुपये घर शिफ्ट करने और एक लाख रुपये आपदा राहत मद से एडवांस में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसे बाद में समायोजित किया जाएगा।

RELATED NEWS

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

June 13, 2026
Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

May 22, 2026

मार्केट दर पर मुआवजा दिया जाएगा

सरकार लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा दे रही है जो लोग किराए के घर पर जाना चाहते हैं, उनको छह महीने तक चार हजार रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है। इससे पूर्व उन्होंने हित धारकों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक करते हुए स्पष्ट किया कि भूंधसाव से जो भी लोग यहां पर प्रभावित हुए हैं, उनको मार्केट दर पर मुआवजा दिया जाएगा। मार्केट की दर भी हित धारकों के सुझाव लेकर और जनहित में ही तय की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय लोगों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जोशीमठ नगर क्षेत्र में भू-धसाव के कारण 723 भवनों को चिन्हित किया गया है जिनमें दरारें आयी है। सुरक्षा के दृष्टिगत आजतक 131 परिवारों के 462 लोगों को अस्थायी राहत शिविरों में विस्थापित किया है।

Tags: Joshimathjoshimath crisis livejoshimath house cracksjoshimath in hindiJoshimath Newsjoshimath news hindiJoshimath News Live Updatejoshimath news todayjoshimath sinking livejoshimath temperaturejoshimath uttarakhandjoshimath weatherlandslidePushkar Singh DhamiUttarakhand Newswhat is joshimath
Share200Tweet125Share50

Juhi Tomer

Related Posts

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

by Sadaf Farooqui
June 13, 2026

Agniveer Rohit Singh: उत्तराखंड के टिहरी जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भिलंगना ब्लॉक के मेंडू सिंदवालगांव निवासी...

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

by SYED BUSHRA
May 22, 2026

Family Trip Turns Into Tragedy: नैनीताल की खूबसूरत वादियां इस बार एक परिवार के लिए दर्द की याद बन गईं।...

Uttarakhand Bus Accident Almora

Uttarakhand Bus Accident: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा ,खाई में गिरी बस, 6 की मौत कई घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

by SYED BUSHRA
December 30, 2025

Uttarakhand Bus Accident Almora:उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भिकियासैंण-विनायक...

Banana Purchase Scam in Uttarakhand

Uttarakhand में 35 लाख के केले का झमेला, हाई कोर्ट ने BCCI को क्यों भेजा नोटिस, क्या है पूरा मामला

by SYED BUSHRA
September 10, 2025

Bananas in Uttarakhand: अगर कोई कहे कि खिलाड़ियों के लिए 35 लाख रुपये के केले खरीदे गए हैं तो आपको...

Uttarakhand News

पहले Youtube पर डाला वीडियो फिर पिता के सामने खुद का किया कत्ल, हल्द्वानी की इस कहानी ने सबको किया हैरान

by Gulshan
September 9, 2025

Uttarakhand News : उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक 24 वर्षीय युवक ने अपने...

Next Post

Varisu VS Thunivu: साउथ का सुपरस्टार कौन? अजित और थलपति विजय के फैंस के बीच छिड़ी जंग

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे शिवसैनिक, शिवसेना ने जारी किया ये बयान 

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist