गुरूवार, जुलाई 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

बिहार से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में BJP का ऐलान, ‘2024 मे नरेन्द्र मोदी फिर होंगे PM उम्मीदवार’

by Web Desk
अगस्त 1, 2022
in बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार में 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए अभी से बीजेपी कमर कस चुकी है. बीजेपी के सभी मोर्चे के बैठक में अमित शाह ने कार्यकर्ताओं संग पटना में संकल्प लिया कि 2024 में भी नरेंद्र मोदी ही बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर ताजपोशी के लिए मैदान में होंगे। इस संबंध में गृह मंत्री और पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पटना में देशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं संग संकल्प लिया।

2024 में भी नरेंद्र मोदी ही होंगे BJP के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार

RELATED NEWS

Mann Ki Baat 136th Episode: पीएम मोदी ने कारगिल शहीदों को किया नमन, रक्षा, खेल और आत्मनिर्भर भारत पर कही बड़ी बातें

Mann Ki Baat 136th Episode: पीएम मोदी ने कारगिल शहीदों को किया नमन, रक्षा, खेल और आत्मनिर्भर भारत पर कही बड़ी बातें

जुलाई 26, 2026
UNESCO की सूची में शामिल हुआ सारनाथ, पीएम मोदी ने बताया गर्व का क्षण राजनीतिक हलचल से अलग पीएम मोदी ने सारनाथ को लेकर जताई प्रसन्नता

UNESCO की सूची में शामिल हुआ सारनाथ, पीएम मोदी ने बताया गर्व का क्षण राजनीतिक हलचल से अलग पीएम मोदी ने सारनाथ को लेकर जताई प्रसन्नता

जुलाई 25, 2026

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहता है। अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीति से सन्यास और नए चेहरों की ताजपोशी को लेकर अटकलें लगती रहती हैं। लेकिन, रविवार को पटना में गृह मंत्री और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने इस सवाल से पर्दा उठा दिया है। अब साफ हो गया है कि 2024 में भी नरेंद्र मोदी ही बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। जी, हां 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर ताजपोशी के लिए मैदान में होंगे. इस बारे में गृह मंत्री और पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पटना में देशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं संग संकल्प लिया।

वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा की, ‘2024 का लोकसभा चुनाव और 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए के साथियों के साथ मिलकर लड़ेंगे। हम 2024 और 2025 में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी अपने गठबंधन धर्म को निभाती रही है। इसमें कोई खिंचतान नहीं है। बीजेपी गठबंधन के साथियों को सम्मान देने का काम करती है। हम एक साथ हैं और एक साथ ही चुनाव लड़ेंगे। 2024 में एक बार फिर पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे’।

2025 में बिहार विधानसभा चुनाव बीजेपी JDU के साथ लड़ेगी

बीजेपी की पटना में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के समापन अवसर पर संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने जहां 2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प पारित किया। तो वहीं, बैठक में बिहार में पार्टी के जदयू संग गठबंधन पर भी फैसला हुआ। इसके बारे में बीजेपी के महासचिव अरुण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजेपी और जदयू मिलकर 2024 में लोकसभा और 2025 में विधानसभा दोनों चुनाव साथ में लड़ेगी, इसमें कोई संदेह नहीं है।

‘बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी’

अरुण सिंह ने कहा कि बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। बिहार में एनडीए की सरकार है और आगे भी रहेगी। एनडीए में किसी तरह का विवाद नहीं है। केंद्र और राज्य में हम गठबंधन के साथियों के साथ मिलकर फिर से सरकार बनाएंगे। दो दिवसीय बीजेपी संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन जेपी नड्डा ने किया और समापन अमित शाह ने किया है। इस दौरान सभी मोर्चो की बैठक अलग-अलग हुई। विभिन्न प्रकार के संगठनात्मक कार्यों की भी चर्चा हुई। जिसमें हर घर तिरंगा, जिले की कार्यसमिति, मन की बात सहित कई संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा हुई। अरुण सिंह ने कहा कि 2024 में ज्यादा सीटों पर मोदी जी के नेतृत्व में जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। एनडीए के सहयोगियों के साथ मिलकर 2024 और 2025 में चुनाव लड़ेंगे और उसे जीतकर रहेंगे।

NDA गठबंधन में होगा 2024-25 का चुनाव

बता दें कि बीजेपी ने एक बार फिर ऐलान किया है कि सीएम नीतीश के नेतृत्व में ही 2025 तक गठबंधन चलता रहेगा। पार्टी ने एक बार फिर से ऐलान कर दिया कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के अंदर शामिल दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। नीतीश कुमार पिछले कुछ अर्से से बीजेपी से दूर-दूर और तेजस्वी यादव के करीब नजर आ रहे थे। नीतीश की चुप्पी के भी राजनीतिक गलियारे में अलग-अलग मायने लगाए जा रहे हैं। तेजस्वी यादव भी नीतीश को लेकर नरम और बीजेपी पर ज्यादा गर्म नजर आ रहे हैं। लेकिन इस सबके बावजूद बीजेपी नीतीश के आरजेडी प्रेम पर आंख बंद करते हुए, उन पर भरोसा जता रही है। इसका मतलब यह हुआ कि हर कीमत पर बीजेपी नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के साथ बने रहना चाहती है और भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व नहीं चाहता कि नीतीश कुमार एनडीए गठबंधन से बाहर निकलने का कोई मौका तलाश पाएं।

‘संगठन को मजबूत करना होगा’

उन्होंने कहा कि विभिन्न वर्ग और समुदाय को बीजेपी से जोड़ना होगा और संगठन को मजबूत करना होगा। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर काम करें। सभी बूथों पर समाज के लोगों को साथ बैठकर मन की बात सुने। अरुण सिंह ने बीजेपी के इस कार्यक्रम को सफल बताया। कहा कि यह इस बात से ही समझा जा सकता है कि पटना में भारी बारिश होने के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह का जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि बिहार से बीजेपी में 2014 में भी प्रधानमंत्री के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी को प्रोजेक्ट किया गया था।

Tags: 2024 ElectionsBJPElectionnarendra modiNews1Indiapmo
Share198Tweet124Share50

Web Desk

Related Posts

Mann Ki Baat 136th Episode: पीएम मोदी ने कारगिल शहीदों को किया नमन, रक्षा, खेल और आत्मनिर्भर भारत पर कही बड़ी बातें

Mann Ki Baat 136th Episode: पीएम मोदी ने कारगिल शहीदों को किया नमन, रक्षा, खेल और आत्मनिर्भर भारत पर कही बड़ी बातें

by Kirtika Tyagi
जुलाई 26, 2026

Tribute to Kargil Heroes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड की शुरुआत कारगिल...

UNESCO की सूची में शामिल हुआ सारनाथ, पीएम मोदी ने बताया गर्व का क्षण राजनीतिक हलचल से अलग पीएम मोदी ने सारनाथ को लेकर जताई प्रसन्नता

UNESCO की सूची में शामिल हुआ सारनाथ, पीएम मोदी ने बताया गर्व का क्षण राजनीतिक हलचल से अलग पीएम मोदी ने सारनाथ को लेकर जताई प्रसन्नता

by Sadaf Farooqui
जुलाई 25, 2026

Sarnath UNESCO World Heritage: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समाप्त...

BJP Change Speculation: क्या बीजेपी में कुछ बड़ा होने वाला है ? हाल की घटनाओं ने बढ़ाई अटकलें खड़े हुए नए सवाल

BJP Change Speculation: क्या बीजेपी में कुछ बड़ा होने वाला है ? हाल की घटनाओं ने बढ़ाई अटकलें खड़े हुए नए सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

BJP Change Speculation: पिछले कुछ समय में देश की राजनीति में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने राजनीतिक हलकों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

मेरठ: युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, फैक्ट्री मालिक पर लगा आरोप

Sanjay Raut Arrested: 18 घंटे की पूछताछ, कानूनी शिकंजे में संजय राउत, ED ने आधी रात किया गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist