Monday, June 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Byju’s ने 600 कर्मचारियों की कर दी छुट्टी, क्या है वजह ?

by Web Desk
June 29, 2022
in बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

New Delhi: ऑनलाइन लर्निंग सर्विसेज फर्म बायजूस (Byju’s) धीरे-धीरे अपने कर्मचारियों की छटनी कर रही है। इसी क्रम में बायजूस ने हाल ही में अपने 600 कर्मचारियों को निकाल दिया है।

कंपनी ने Toppr लर्निंग प्लेटफॉर्म से 300 कर्मचारियों और बच्चों को कोडिंग सिखाने वाली स्टार्टअप कंपनी वाइटहैट जूनियर (WhiteHat Jr) से 300 कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है।

RELATED NEWS

Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

June 28, 2026
: UP Weather Update

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

June 28, 2026

एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने Toppr से 300 लोगों को निकाले जाने की पुष्टि की है। बायजूस ने पिछले साल ही 15 करोड़ डॉलर में Toppr को खरीदा था। कंपनी का कहना है कि उसने Toppr के इंटिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है और उसके करीब 80 फीसदी कर्मचारियों को रिटेन किया है। अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद Toppr के सेल्स और मार्केटिंग डिवीजन के कर्मचारियों को रिटेन किया गया है जबकि बाकी कर्मचारियों की छटनी कर दी गई है।

इससे पहले भी वाइटहैट जूनियर (WhiteHat Jr) ने करीब 300 फुल टाइम कर्मचारियों को निकाल दिया था।

देश की एडटेक कंपनियां (Edtech Companies) लगातार अपनी लागत को कम करने के मकसद से कर्मचारियों की छटनी कर खर्च घटा रही है। इसी कड़ी में साल करीब 5000 कर्मचारियों की छटनी कर चुकी हैं। बायजूस ने अगस्त 2020 में वाइटहैट जूनियर को 30 करोड़ डॉलर में खरीदा था। निकाले गए कर्मचारियों में से ज्यादा कोड टीचिंग और सेल्स टीम के हैं। इनमें से 80 कर्मचारी, कंपनी के ब्राजील ऑफिस में काम कर रहे थे। बायजू ने पिछले साल ही अप्रैल में ब्राजील में कदम रखा था।

क्यों हो रही है छटनी

Byju’s के प्रवक्ता के मुताबिक वाइटहैट जूनियर को फोकस छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन देने के साथ-साथ मजबूत बिजनस बनाने पर भी है। हम इसी के मुताबिक अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं। कंपनी का कहना है कि निकाले गए कर्मचारियों की एक महीने की सैलरी दे दी गई है। मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स को दी गई जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी को 1690 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 483.9 करोड़ रुपये रहा जबकि कुल खर्च बढ़कर 2175.2 करोड़ रुपये पहुंच गया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक बायजूस ने आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड की पेमेंट में देरी की है। Byju’s ने पिछले साल अप्रैल में इसे 95 करोड़ डॉलर में खरीदा था। पिछले कुछ महीनों में Unacademy Group, Lido Learning, Vedantu समेत कई एडटेक कंपनियों ने बड़े पैमाने पर अपने कर्मचारियों की छटनी (Downsizing Employees) की है। मई में एडटेक यूनिकॉर्न वेदांतू (Vedantu) ने 624 कर्मचारियों को निकाला था। इसी तरह FrontRow ने भी 145 कर्मचारियों को हटा दिया था जो उसके कुल वर्कफोर्स का करीब 30 फीसदी है।

Tags: Corporate CompanyNews1India
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

by SYED BUSHRA
June 28, 2026

Lucknow Fake Identity Case:लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस...

: UP Weather Update

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
June 28, 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों को लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जल्द राहत मिल सकती...

Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने, नए चेहरों की एंट्री की चर्चा

by SYED BUSHRA
June 28, 2026

Modi Cabinet Reshuffle 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल हो सकता है।...

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
June 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

Next Post

41 माफियाओं पर चलेगा 'बुलडोजर' राजन तिवारी,सुधीर, राघवेंद्र, विनोद उपाध्याय जैसे अपराधियों की अवैध सम्पत्ति होगी ध्वस्त

दिल्ली में झमाझम बारिश, राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी, मानसून पर क्या बोला मौसम विभाग, जानिए?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist