शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

बीमा कंपनियों पर दिखा कोरोना का सबसे ज्यादा असर , नयी रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

by Web Desk
अगस्त 27, 2022
in बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

NEW DELHI : कोरोना जैसे ही देश में आया तो सब उथल -पुथल हो गया। भई कोरोना ने सब बदल कर रख दिया। कोविड के कारण लगे लॉकडाउन में बहुत से लोगों का रोजगार तक छीन गया था और इस कारण लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। जनाब आर्थिक स्थिति इतनी बिगड़ी की अब तक लोग इसका सामना कर रहे है। बहुत से लोग तो इतना भी नहीं कमा पा रहे कि वे अपने जरूरी खर्चें पूरे कर सकें. इसलिए बड़ी संख्‍या में लोगों ने अपनी जीवन बीमा पॉलिसी को मैच्‍योरिटी से पहले ही बंद कर दिया।और करते भी क्या वो लोग ,उनके पास और चारा ही क्या था ,यहाँ तक उनके जरूरी खर्चे पुरे नहीं हो रहे तो वो बिमा पॉलिसी के पैसे कहा से भरे। क्या आपको पता है जब कोई पॉलिसीधारक मैच्‍योरिटी से पहले ही अपनी पॉलिसी को सरेंडर करता है तो उसे जमा कराए गए प्रीमियम का बहुत कम हिस्‍सा वापस मिलता है. इसको लेकर कंपनियों के वैसे तो अलग-अलग नियम हैं.

तीन साल तक प्रीमियम जमा

एलआईसी किसी जीवन बीमा पॉलिसी की सरेंडर वेल्‍यू तभी देती है, जब तीन साल तक प्रीमियम जमा कराया गया हो. गारंटीड सरेंडर वेल्‍यू का वर्णन पॉलिसी के डॉक्‍यूमेंट में होता है.यानि भारत में लोग बड़ी संख्‍या में अपनी जीवन बीमा पॉलिसियों को मैच्‍योर होने से पहले ही सरेंडर कर रहे हैं. वित्‍त वर्ष 2021-22 में 2.30 करोड़ बीमा पॉलिसियों को समय से पहले ही बंद करा दिया गया. वित्‍त वर्ष 2020-21 के मुकाबले तीन गुना ज्‍यादा बीमा पॉलिसियों को वित्‍त वर्ष 2021-22 में मैच्‍योरिटी से पहले बंद कराया गया. वित्‍त वर्ष 2020-21 में केवल 69.78 लाख जीवन बीमा पॉलिसी सरेंडर की गई थी.पॉलिसीधारकों के पास पैसे की कितनी तंगी है कि वो इतना नुकसान झेलने को तैयार हो गए की लोगों ने अपनी जीवन बीमा पॉलिसी को मैच्‍योरिटी से पहले ही बंद कर दी । वित्‍त वर्ष 2021-22 में सरेंडर हुईं जीवन बीमा पॉलिसियों एवरेज पेड वेल्‍यू 62,552 रुपये रही है. यह वित्‍त वर्ष 2020-21 की सरेंडर हुईं वेल्‍यू से लगभग आधी ही रही है. वर्ष 2020-21 में यह वेल्‍यू 1,67,427 रुपये थी. अब आप सोच रहे होंगे की सरेंडर वैल्यू क्या होती है तो सरेंडर हुई वेल्‍यू वह पैसा होता जो पॉलिसीधारक को पॉलिसी को प्री-मैच्‍योर सरेंडर करने पर मिलता है.

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

2.30 करोड़ बीमा पॉलिसियों को समय से पहले ही बंद करा दिया

एलआईसी की 2.12 करोड़ पॉलिसी वित्‍त वर्ष 2021-22 में सरेंडर हुई. इनकी सरेंडर वैल्‍यू केवल 43,306 रुपये रही. वहीं वित्‍त वर्ष 2020-21 में सरेंडर वैल्‍यू 1,49,997 रुपये थी‍.देश में काम कर रही 24 बीमा कंपनियों में से 16 कंपनियों की सरेंडर बीमा पॉलिसियों की संख्‍या वित्‍त वर्ष 2021-22 में पिछले वित्‍त वर्ष के मुकाबले बढ़ी. देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम सहित मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, एचडीएफसी लाइफ, आदित्य बिड़ला सनलाइफ, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस ,कोटक महिंद्रा, टाटा एआईए, एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस,बजाज आलियांज, केनरा-एचएसबीसी, , फ्यूचर जेनेराली इंडिया, एडलवाइस टोकियो लाइफ इंश्योरेंस ,एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस,अवीवा जीवन बीमा और भारती एक्सा कं‍पनियों की सरेंडर होने वाली बीमा पॉलिसियों की संख्‍या में इजाफा हुआ है.

ये भी देखिये :- क्या बॉलीवुड में टैलेंट नहीं ,टाइटल जरूरी हैं ?

Tags: bigi updatebimapolicyLife Insurance Corporation of IndiaNews1IndiaTata AIA
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

Jharkhand: दूसरे दिन भी विधायक दल की बैठक, CM सोरेन बोले, ''मैं आदीवासी हूं'', ''हमारे DNA में डर नहीं होता''

क्या बॉलीवुड में टैलेंट नहीं टाइटल है जरूरी?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In