मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

AAP और BJP के बीच छिड़ी पोस्टर जंग, पीएम के बाद अब दिल्ली की दीवारों पर लगे केजरीवाल विरोधी पोस्टर

by Anu Kadyan
मार्च 23, 2023
in दिल्ली, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

वो कहावत है ना जैसे को तैसा, वैसा ही जवाब बीजेपी पार्टी ने आप को दिया है। दरअसल आज सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हटाने के लिए ऐसे ही पोस्टर सामने आए जैसे पीएम मोदी को लेकर लगाए गए थे। बता दें कि पुलिस ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए “मोदी हटाओ, देश बचाओ” के नारे वाले हजारों पोस्टर हटा दिए। वहीं इस घटना के बाद एक प्रिंटिंग प्रेस के दो मालिकों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया और कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

“अरविंद केजरीवाल हटाओ, दिल्ली बचाओ”

लेकिन आज सुबह दिल्ली की दीवारों पर अरविंद केजरीवाल के पोस्टर चिपके दिखाई दिए। जिसमें केजरीवाल “बेईमान, भ्रष्ट तानाशाह” बताया गया है और “अरविंद केजरीवाल हटाओ, दिल्ली बचाओ” का नारा दिया गया है। वहीं इन पोस्टरों में ये भी दावा किया गया है कि ये पोस्टर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा लगाए हैं।

RELATED NEWS

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

सितम्बर 8, 2026
PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

सितम्बर 6, 2026

AAP और BJP के बीच छिड़ी पोस्टर जंग

बता दें कि नई शराब नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद अब बीजेपी और आप के बीच नई लड़ाई पोस्टर को लेकर चल रही है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने अपनी कार्रवाई के बारे में बताते हुए कहा कि यह गिरफ्तारियां सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में की गईं। क्योंकि कानून के तहत पोस्टरों पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम होना जरूरी है। वहीं दर्ज किए गए 138 मामलों में से 36 पीएम मोदी विरोधी पोस्टरों के लिए थे।

पीएम “डर गए”

हालांकि सीएम अरविंद केजरीवाल ने पुलिस के स्पष्टीकरण को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पीएम “डर गए” हैं। “पोस्टरों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मोदी जी इतने क्यों डरे हुए हैं? कोई भी ऐसे पोस्टर लगा सकता है। इतना डरा हुआ और इतना असुरक्षित प्रधानमंत्री।” पुलिस ने करीब 2,000 पोस्टर भी जब्त किए है, जिन्हें कथित रूप से एक वैन में आप कार्यालय में पहुंचाया जा रहा था। आप ने एक ट्वीट में जानना चाहा कि पोस्टरों में क्या आपत्तिजनक है। आप ने इसे “मोदी सरकार की तानाशाही का चरम” करार दिया। आप ने पीएम मोदी को हटाने की मांग को लेकर आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

प्रिंटिंग प्रेस मालिकों ने किया बड़ा खुलासा

वहीं बीजेपी ने आप पर पोस्टर लगाकर कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना का कहना है कि “आप में यह कहने की हिम्मत नहीं है कि उन्होंने विरोध किया। उन्होंने पोस्टर लगाकर कानून को तोड़ा।” इन सबके बीच पोस्टरों पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम नहीं होने के कारण गिरफ्तार किए गए प्रिंटिंग प्रेस मालिकों ने पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें 50,000 “मोदी हटाओ, देश बचाओ” के पोस्टर छापने को कहा गया है।

Tags: ARVIND KEJRIWALDelhiManjinder SinghNews1IndiaPM ModiPosterRemove Arvind Kejriwalsave Delhi
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

PM Modi Gen Z Interaction 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह...

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में...

PM Modi Swadeshi Appeal

Swadeshi Appeal: 7.8% GDP के बाद PM मोदी की अपील, सोना खरीदने और विदेश में शादी से क्यों किया मना

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत GDP ग्रोथ को देशवासियों की मेहनत और संकल्प शक्ति का परिणाम बताया...

Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award

Asaduddin Owaisi Attack: पीएम मोदी को बाबर के देश का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी ने कसा BJP-RSS पर तंज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च मित्रता सम्मान से नवाजे जाने के बाद...

Next Post

‘सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?..,राहुल गांधी के इस बयान पर मिली 2 साल की सजा, 2019 में दिया था बयान

UP: कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से लोगों की बिगड़ी तबीयत, आधा दर्जन गांव के करीब 50 लोग बीमार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In