मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

राजधानी बनेगी कूड़ों का शहर! दिल्ली में खड़े होंगे कूड़े के 16 ‘पहाड़’?

by Juhi Tomer
सितम्बर 16, 2022
in दिल्ली, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज कैंप ऑफिस में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ये लोग 16 नए कूड़े के पहाड़ बनाने की योजना बना रहे हैं। इससे दिल्लीवासियों का जीना मुश्किल हो जाएगा। हम इसका सख्त विरोध करते हैं। ऐसे में हर इलाके में एक कूड़े का पहाड़ होगा। 24 घंटे बदबू आएगी और दिल्ली कूड़े के पहाड़ों की राजधानी बन जाएगी।

सीएम केजरीवाल आगे कहते है कि दिल्ली आज अपनी शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विश्व भर में जानी जाती है। हम लोग दिल्ली को तिरंगों, झीलों, पार्क और गार्डेन का शहर बना रहे हैं और ये लोग दिल्ली को कूड़े का शहर बना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में हमने शिक्षा-स्वास्थ्य, बिजली-पानी समेत कई क्षेत्रों में काफी सुधार किए है।  लेकिन सफाई व्यवस्था बहुत खराब है। मौजूदा तीनों कूड़े के पहाड़ भलस्वा, गाजीपुर व ओखला के आसपास रहने वाले लोगों की जिंदगी नरक है।

RELATED NEWS

PM Modi Secretaries Meeting

PM Meeting: प्रधानमंत्री करेंगे सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ अहम समीक्षा, क्या विकसित भारत 2047 पर रहेगा फोकस

जून 30, 2026
Yamuna Expressway Bus Accident

Yamuna Expressway Bus Accident: लखनऊ से नोएडा जा रही वोल्वो बस ट्रेलर से टकराई, चार यात्रियों की मौत, कई घायल

जून 30, 2026

करोड़ों खर्च करने के बाद भी नहीं हुआ सुधार

हमें तो इन कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की आधुनिक तकनीक को लागू करने की कोशिश करनी चाहिए थी। लेकिन ये नहीं किए। हजारों करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी इन कूड़े के पहाड़ों की उंचाई कम होने के बजाय प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। अगर देश की राजधानी इस तरफ कूड़ों का शहर बनाया गया तो इससे दिल्ली समेत पूरे देश के लोग नाराज होंगे।क्योंकि देशवासी चाहते हैं कि दिल्ली एक खूबसूरत शहर हो ताकि बाहर से आने वाले लोगों को लगे कि वे एक अच्छे देश की अच्छी राजधानी में गए हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है। केवल दिल्लीवासी ही नहीं  पूरे देश के लोग चाहते हैं कि दिल्ली एक खूबसूरत शहर हो। दिल्ली के अंदर चारों तरफ कूड़ा ही कूड़ा है। इसको लेकर सबको शर्म भी आती है कि हमारी दिल्ली इतनी गंदी क्यों है? खासकर ये जो तीन कूड़े के पहाड़ भलस्वा, गाजीपुर और ओखला हैं। इसके आसपास जितनी आबादी रहती है उसके लिए तो बिल्कुल नरक की जिंदगी है।

लोग 24 घंटे बदबू के शिकार होंगे

एक-एक कूड़े के पहाड़ के आसपास कई-कई किलोमीटर तक इन पहाड़ों की बदबू पहुंचती है। चारों तरफ मच्छर मक्खी हैं। इन पहाड़ों पर आग लग जाती है और उसका धुंआ चारों तरफ फैलता है।सीएम ने कहा कि अगर पूरी दिल्ली में जगह-जगह 16 नए कूड़े के पहाड़ बन गए तो दिल्ली के लोग 24 घंटे बदबू के शिकार होंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें इन तीनों पहाड़ों को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए थी और दुनिया के अन्य विकसित देशों में जैसी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की आधुनिक तकनीक को लाकर दिल्ली में लागू करने की कोशिश करनी चाहिए थी, लेकिन यह नहीं किया गया।

16 कूड़े के पहाड़ पूरी दिल्ली में जगह-जगह बन गए तो लगभग सारी दिल्ली के लोग 24 घंटे बदबू का शिकार होंगे। लोगों के घर में 24 घंटे बदबू आएगी। लगभग हर इलाके के अंदर एक कूड़े का पहाड़ होगा। पूरी दिल्ली में चारों तरफ मच्छर और मक्खी होंगे। चारों तरफ धुंआ ही धुंआ होगा और दिल्ली एक तरफ से कूड़े के पहाड़ों की राजधानी बन जाएगी।

तिरंगो को शहर कल कूड़े का शहर होगा

दिल्लीवासी किसी भी हालत में 16 नए कूड़े के पहाड़ कबूल नहीं करेंगे और मौजूदा तीनों कूड़े के पहाड़ भी खत्म होने चाहिए।सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम लोगों ने एक तरफ पूरी दिल्ली में 500 तिरंगे लगाए। आज दिल्ली तिरंगों का शहर माना जाता है और ये दिल्ली को कूड़ों का शहर बना देंगे। हम दिल्ली के अंदर ढेरों झील बना रहे हैं। बहुत जल्दी दिल्ली झीलों का शहर माना जाएगा। हम दिल्ली के पार्क और गार्डेन को बहुत बड़े स्तर पर विकसित कर रहे हैं। कोई भी दिल्ली में आएगा, तो उसे खूबसूरत पार्क और गार्डेन देखने को मिलेंगे। दिल्ली पार्क और गार्डेन का शहर माना जाएगा और ये दिल्ली को कूड़े का शहर बना रहे हैं।

आज दिल्ली अपनी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विश्व भर में मानी जाती है और ये लोग दिल्ली को कूड़े का पहाड़ बनाना चाहते हैं। मैं समझता हूं कि अगर देश की राजधानी को इस तरफ कूड़ों का शहर बनाया गया, तो इससे दिल्ली वासी और देशवासी भी नाराज होंगे। हम इसका सख्त विरोध करते हैं।

21वीं सदी के अंदर पहाड़ों से छुटकारा

अगर नीयत साफ है तो 21वीं सदी में इन कूड़े के पहाड़ों से छुटकारा पाना कोई मुश्किल काम नहीं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली बैठक में इसको लेकर एलजी साहब से मेरी बात हुई थी। मैं उनके पास कूड़े के पहाड़ का पूरा डेटा लेकर गया था। एक कूड़े के पहाड़ पर ढाई हजार टन कूड़ा प्रतिदिन आ रहा है और डेढ़ हजार टन कूड़े की प्रतिदिन प्रोसेसिंग हो रही है। इस तरह वहां पर एक हजार टन कूड़ा प्रतिदिन अलग से बढ़ रहा है। कूड़ा कम होने की बजाय रोज बढ़ रहा है। सीएम ने कहा कि कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के लिए एमसीडी ने कितनी मशीने लगाई है या नहीं लगाई है, यह मुझे पता नहीं है, लेकिन अगर नीयत साफ है, तो 21वीं सदी के अंदर इन पहाड़ों से छुटकारा पाना कोई मुश्किल काम नहीं होना चाहिए।

पहले ये लोग कहते थे कि इनसे सरकारी स्कूल नहीं चलते हैं। लेकिन हमने सरकारी स्कूल चला कर दिखा दिया। ये कहते थे कि इनसे सरकारी अस्पताल नहीं चलते है। इनकी सारी सरकारें हाथ खड़े कर देती हैं। लेकिन हमने सरकारी अस्पताल चला कर दिखा दिया। अगर दिल्ली की जनता हमें एक मौका देगी तो ये सारे कूड़े के पहाड़ भी खत्म कर देंगे और दिल्ली को एक खूबसूरत शहर बनाएंगे।

ये भी पढ़े-Promotion नहीं मिला तो शख्स ने कर दी बॉस के पूरे परिवार की हत्या

Tags: 16 garbage hillsARVIND KEJRIWALDelhigarbagehillsNews1India
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

PM Modi Secretaries Meeting

PM Meeting: प्रधानमंत्री करेंगे सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ अहम समीक्षा, क्या विकसित भारत 2047 पर रहेगा फोकस

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

PM Modi Secretaries Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक अहम...

Yamuna Expressway Bus Accident

Yamuna Expressway Bus Accident: लखनऊ से नोएडा जा रही वोल्वो बस ट्रेलर से टकराई, चार यात्रियों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Yamuna Expressway Bus Accident: मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।...

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

Lucknow Fake Identity Case:लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस...

: UP Weather Update

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों को लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जल्द राहत मिल सकती...

Next Post

संत परमहंस ने दी चेतावनी, बोले- 2023 तक हिंदू राष्ट्र नहीं किया घोषित तो करूंगा आमरण अनशन

असली हीरो ने किया ओवरब्रिज का उद्घाटन, 2250 टन स्टील से बना है ये खास पुल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist