मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

कानपुर के नानाराव पार्क में एंट्री शुल्क लगाने पर भड़के सपा कार्यकर्ताओं ने मेयर के खिलाफ खोला मोर्चा

by Web Desk
अगस्त 24, 2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur News: कानपुर का नानाराव पार्क (Nanarao Park) इन दिनों सियासत का नया अखाड़ा बन गया है. नगर निगम (Kanpur Municipal Corporation) में काबिज बीजेपी (BJP) की मेयर ने पार्क में घूमने टहलने पर शुल्क लगा दिया है जिसे लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने विरोध जताया है. यही नहीं आसपास के लोगों में भी इसे लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है. सुबह-सुबह पार्क में टहलने आने वाले लोगों का कहना है कि वो लोग इनकम टैक्स (Income Tax), GST समेत कई तरह के टैक्स (Tax) चुका रहे हैं और अब क्या पार्क में टहलने के लिए भी उन्हें पैसे देने होंगे.

पार्क को लेकर बीजेपी-सपा में घमासान

कानपुर नगर निगम के एक फैसले पर इन दिनों जमकर सियासत हो रही है. नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में महापौर प्रमिला पांडे और नगर आयुक्त ने ऐतिहासिक नाना राव पार्क में अब एंट्री पर शुल्क लगाने का निर्णय किया है. जिस पर कार्यकारिणी की बैठक में सपा पार्षदों ने अपना विरोध जताया था तो वही दूसरी तरफ क्षेत्रीय सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने भी इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बुधवार की सुबह-सुबह वो अपने समर्थकों के साथ नाना राव पार्क पहुंचे और धरना देना शुरू कर दिया. अमिताभ बाजपेई ने आरोप लगाया कि अब सरकार और नगर निगम स्वच्छ वायु पर भी टैक्स लगा रही है ये दुर्भाग्यपूर्ण है.

RELATED NEWS

Kanpur Traffic Jam

Kanpur Traffic: ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी, हैलट पुल से मोतीझील तक भीषण जाम, 2 किमी सफर में लगे 30 मिनट, एंबुलेंस भी फंसी

अगस्त 18, 2026
Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

अगस्त 18, 2026

अमिताभ बाजपेई का कहना है कि किसी निजी मॉल में घूमने फिरने का कोई टैक्स नहीं लगता तो फिर नाना राव पार्क में मॉर्निंग वॉक और यहां टहलने आने वाले लोगों से शुल्क क्यों लिया जा रहा है? अमिताभ बाजपेई ने खुला चैलेंज दिया है कि उनके रहते नाना राव पार्क में घूमने और टहलने आने वाले लोगों से किसी भी कीमत पर एंट्री फी नहीं ली जा सकती.

सपा ने किया शुल्क लगाने का विरोध

पार्क में समाजवादी पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यहां पुलिस, पीएसी और नगर निगम के अधिकारी भी नाना राव पार्क में तैनात दिखे. अपर नगर आयुक्त सूर्यकांत की माने तो समाजवादी पार्टी के विधायक नाना राव पार्क में शुल्क लिए जाने का विरोध कर रहे हैं, इस बारे में नगर आयुक्त शरणप्पा जी एन और प्रमिला पांडे को सूचित किया जाएगा

बीजेपी-सपा आमने-सामने

नाना राव पार्क के मसले पर बीजेपी और सपा में जमकर सियासत हो रही है. नगर निगम में काबिज बीजेपी की मेयर प्रमिला पांडे का कहना है कि इस ऐतिहासिक पार्क का 9 करोड़ 65 लाख रुपए से सुंदरीकरण कराया गया है. जिसके एवज में इसके मेंटेनेंस के तौर पर कुछ शुल्क यहां आने वाले लोगों से वसूला जाएगा. लेकिन सपा विधायक ने कहा कि यहां का जिम बदहाल है, सिंथेटिक ट्रैक टूटा हुआ है, लाइट टूटी और बिखरी पड़ी हुई है. ऐसे में यहां टहलने आने वाले लोगों से किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए. दोनों दलों के रुख से साफ है कि ये जंग अभी और तेज होने वाली है.

Tags: BJPKanpur Newslatest kanpur newsSP
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Kanpur Traffic Jam

Kanpur Traffic: ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी, हैलट पुल से मोतीझील तक भीषण जाम, 2 किमी सफर में लगे 30 मिनट, एंबुलेंस भी फंसी

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur Traffic Jam: कानपुर में मंगलवार सुबह से ही कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई। हैलट पुल...

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur GRP Constable Assault: कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस में GRP कांस्टेबल पर कर्मचारी के साथ...

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

कानपुर के यात्रियों के लिए 15 अगस्त से सार्वजनिक परिवहन में नया विकल्प जुड़ने जा रहा है। झकरकटी बस अड्डे...

Next Post

1857 के क्रांतिकारी 'अवध केसरी' की 218वीं जयंती पर CM योगी ने अर्पित की पुष्पांजलि

पहले पढ़ी कुरान की आयतें, फिर गर्दन पर पीछे से किया हमला, मंत्री की हालात नाजुक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist