मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Nikay Chunav: ऐसे बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार… गोरखपुर मंडल के 52 निकायों में प्रचंड जीत के लिए CM Yogi ने दिए टिप्स

by Anu Kadyan
अप्रैल 20, 2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, चुनाव, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर मंडल के एक नगर निगम, 7 नगर पालिका व 44 नगर पंचायतों के चुनाव में अपना का फहराने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक के बाद एक 5 बैठकें की। जिसमें से चार बैठक पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा में हुई, जबकि गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र की बैठक सिविल लाइंस स्थित आशीष मैरेज हाल में हुई। सभी बैठकों में सीएम योगी ने अब तक हुई चुनावी तैयारियों का हाल जाना। साथ ही जीत के लिए जरूरी टिप्स दिए।

इस मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी

सीएम योगी ने कहा कि हमारे पास कानून व्यवस्था और विकास का बेहद मजबूत आधार है। भाजपा इसी मुद्दे को आधार बनाकर चुनाव लड़ेगी। वहीं सिर्फ निकाय प्रमुख पद पर ही जीत दर्ज करने पर ही केंद्रित नहीं होना है, बल्कि सभी निकायों में बीजेपी पार्टी के स्पष्ट बहुमत का बोर्ड बनवाने पर भी ध्यान देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी नगर निकाय चुनाव के लिए भी संकल्प पत्र जारी करेगी। वहीं सीएम योगी ने सभी भाजपा प्रत्याशियों को आगामी चुनाव में हासिल करने की शुभकामनाएं भी दीं।

RELATED NEWS

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

अगस्त 17, 2026
BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अगस्त 17, 2026

सीएम योगी ने बैठक में कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

दोपहर एक बजे से शुरू बैठकों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री ने एक-एक घण्टे कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया और गोरखपुर जिलों के नगर निकायों में अब तक हुई चुनावी तैयारियों की जिलेवार चुनाव संचालन समिति के लोगों विस्तार से जानकारी ली। ये सभी बैठकें भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर हुईं। इन बैठकों के बाद सीएम आशीष मैरेज हाल में पांचवीं बैठक करने पहुंचे। यह बैठक गोरखपुर नगर निगम चुनाव पर केंद्रित रही।

सीएम ने बैठकों में प्रत्याशियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस बार के नगर निकाय चुनाव में आपके साथ डबल इंजन सरकार की ताकत है।

ट्रिपल इंजन सरकार विकास को देगी बुलेट ट्रेन की रफ्तार

इस कड़ी को बरकरार रखते हुए चुनाव में एक और इंजन जोड़कर हर निकाय क्षेत्र में ट्रिपल इंजन की सरकार का गठन करना है। जनता तक यह संदेश पहुंचना चाहिए कि ट्रिपल इंजन की सरकार विकास और जनकल्याण को बुलेट ट्रेन की रफ्तार देगी। सभी निकायों में अभूतपूर्व विकास कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों की वृहद सूची है। हर एक कार्यकर्ता को जन संवाद स्थापित कर सरकार की उपलब्धियों को परिणाम में परिलक्षित करने की जिम्मेदारी से जुड़ना होगा।

कानून व्यवस्था और विकास ही मुद्दा

मुख्यमंत्री ने बैठकों में स्पष्ट किया कि चुनाव में मजबूत कानून व्यवस्था और बिना भेदभाव विकास, जनकल्याण ही बीजेपी का मुद्दा होगा। हमें सिर्फ इसी पर ध्यान देना है। सुरक्षा के माहौल में खूब विकास किया जा रहा है। सभी पात्रों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। जनता यह खुद देख रही है। जनता के बीच कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दे के साथ बने रहना है।

अगर कमल निशान जीतेगा तो और विकास लेकर आएगा

उन्होंने बैठक में कहा कि चुनाव के दौरान लोगों को यह बताएं कि केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार ने क्या किया है और क्या कर रही है? जनता को यह संदेश स्पष्ट होना चाहिए, अगर कमल निशान जीतेगा तो और विकास लेकर आएगा। डबल इंजन सरकार की एक-एक योजना की उपलब्धि जनता तक पहुंचनी चाहिए।

दोहराना है विधानसभा चुनाव का शानदार प्रदर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में मौजूद लोगों में जोश भरते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में गोरखपुर मंडल का परिणाम करीब शत प्रतिशत रहा। कार्यकर्ताओं की मेहनत, केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों के बल पर ही अब निकाय चुनाव में भी विधानसभा चुनाव जैसा परिणाम आएगा। हर निकाय में चेयरमैन और बहुमत का बोर्ड भी भाजपा का बनाना है। जनहित में ऐसा होना जरूरी भी है। इसलिए सभी को बिना रुके, बिना थके, बिना डिगे सतत अपने लक्ष्य के प्रति आगे बढ़ते रहना है।

गोरखपुर मंडल में जोरों पर निकाय चुनाव की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारी बैठकों का क्रम आज गोरखपुर मंडल से शुरू हुआ है। यहां प्रथम चरण में 4 मई को मतदान होना है। इसके मद्देजर हमें तेजी दिखानी होगी।

बिना भेदभाव हुआ विकास, हर पात्र को मिल रहा योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जन आकांक्षाओं के अनुरूप नए नगर निकायों का सृजन किया है। कई पुरानी निकायों का सीमा विस्तार किया है। इसके साथ ही बिना भेदभाव विकास की अनेक योजनाओं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर एक तबके तक पहुंचाया गया है। हर निकाय में प्रधानमंत्री आवास योजना से हजारों गरीबों के पक्के मकान बनवाए गए। अमृत योजना के तहत शुद्ध पेयजल के लिए नल के कनेक्शन दिए गए है। स्वच्छ भारत मिशन के चलते हर निकाय में बड़े पैमाने पर व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया।

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था की

सीएम योगी ने आगे कहा कि नगरीय क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था की गई है। पटरी कारोबारियों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिलाया गया। शहरी आजीविका मिशन के जरिए स्वयं सहायता समूहों और लघु उद्यमों को आत्मनिर्भरता की राह दिखाई। बेसहारा गोवंश के लिए गोआश्रय स्थल खोले गए। अंत्येष्टि स्थल पर सुविधाओं का विकास किया गया। इतना ही नहीं, नवसृजित व विस्तारित निकायों में सीएम नगर सृजन योजना से अनेक विकास कार्य भी शुरू किए गए।

मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करें

मुख्यमंत्री ने कहा निकाय क्षेत्र की जनता अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस कर रही है। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने-अपने क्षेत्र में हर मतदाता को मतदान के लिए जागरुक करें। चुनाव प्रचार के अलावा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रति प्रेरित करने का अभियान भी सतत चलते रहना चाहिए। मतदान लोकतंत्र की समृद्धि के लिए भी जरूरी है। गर्मी होने के बावजूद मतदान प्रतिशत बढ़ाने में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

सुबह-शाम वार्ड में जनसंपर्क, दोपहर करें टोली संवाद

सीएम योगी ने चुनाव में जीत का फॉर्मूला समझाते हुए जनसंर्पक और संवाद पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए वार्डों में सभी प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी सुबह-शाम डोर टू डोर जनसंर्पक करें।

दोपहर में सामाजिक टोली के रूप में अलग अलग वर्गों यथा अधिवक्ता, शिक्षक, चिकित्सक, व्यापारी, उद्यमी आदि के साथ बैठक कर बात करें। हर समुदाय, हर व्यक्ति तक मजबूत कानून व्यवस्था और विकास से आए बदलाव का संदेश पहुंचाए। कोई भी छूटना नहीं चाहिए

सांसद-विधायक जिताएं अपने निकाय क्षेत्र, ग्रामीण कार्यकर्ताओं को भी लगाएं

बैठकों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। हर कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने सभी सांसदों, विधायकों को एक तरह से लक्ष्य देते हुए कहा कि सांसद-विधायक अपने अपने क्षेत्र के निकाय में पार्टी प्रत्याशी की जीत दर्ज कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने संगठन पदाधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को भी निकाय चुनाव में लगाकर उन्हें जिम्मेदारी दी जाए।

पांच बैठकों में बनी ये रणनीति

गोरखपुर नगर निगम, कुशीनगर में 3 नगर पालिका, गोरखपुर की 11 नगर पंचायत, कुशीनगर में 10 नगर पंचायत, महराजगंज में 8 नगर पंचायत, महराजगंज में 2 नगर पालिका, देवरिया में 2 नगर पालिका और देवरिया में नगर पंचायत की 15 सीटों के लिए बनी रणनीति

बैठकों में ये रहे मौजूद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन वाली बैठकों में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी अनूप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, निकाय चुनाव क्षेत्रीय संयोजक विश्वजितांशु सिंह आशु और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा जिलेवार बैठकों में संबंधित जिले के सांसद, जिलाध्यक्ष, निकाय चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सभी विधायक, प्रत्याशीगण, मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी, निकाय संयोजक और निकाय प्रभारी आदि मौजूद रहे।

Tags: BJPcmyogiGorakhpur divisionGorakhpur electionGorakhpur NewsGorakhpur nikay chunavNews1Indiatriple engine governmentUP NewsUP Nikay Chunavup nikay chunav 2023 dateUP Nikay Chunav 2023 Latest Newsup nikay chunav 2023 updateUttar Pradeshगोरखपुर मंडलट्रिपल इंजन की सरकारयुपी निकाय चुनाव 2023यूपी निकाय चुनाव
Share198Tweet124Share49

Anu Kadyan

Related Posts

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Gorakhpur Online Gaming Case

Online Game Trap: किसकी लत में रची खुद के अपहरण की कहानी, AI फोटो से मांगी फिरौती, दो घंटे में बरामद

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

Fake Kidnap :गोरखपुर के सिकरीगंज में ऑनलाइन गेम की लत ने एक बालक को ऐसी हरकत करने पर मजबूर कर...

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाने वाली दो बालिग बहनों को कथित तौर पर अवैध...

Next Post

Salman Khan के बाद अब Rakhi Sawant को आई लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी

Gonda News: रानी बाजार में दवा के गोदाम में लगी भीषण आग, डेढ़ करोड़ की दवाइयां जलकर हुई राख, देखें Video

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist